Category: अररिया

  • अररिया :योग दिवस पर 21 जून को 30 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य

    • जिलाधिकारी की अगुआई में मिशन मोड में अभियान की सफलता का हो रहा प्रयास
    • जिले के तीन प्रखंडों में हुआ सैंपल सर्वे, कई सत्र स्थलों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
    • एक साथ संचालित होंगे 300 से अधिक सत्र, विभिन्न सरकारी विभाग व सहयोगी संस्था से ली जायेगी जरूरी मदद

    अररिया /प्रतिनिधि

    कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच की अगुआई में विशेष अभियान का संचालन किया जायेगा। विश्व योग दिवस पर 21 जून को आयोजित होने वाले इस अभियान में 30 हजार से अधिक लोगों को टीकाकृत किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। जिलाधिकारी की अगुआई में स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर जरूरी प्रयास में जुट चुका है। इसी क्रम में शनिवार को जिले के तीन प्रखंडों में सैंपल सर्वे का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय में संचालित कई टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सर्वे कार्य में अपनी भागीदारी निभाई। साथ ही अभियान की सफलता को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई जरूरी दिशा निर्देश दिये।

    तीन प्रखंडों में हुआ सैंपल सर्वे, जिलाधिकारी भी हुए शामिल:

    मिशन 30 हजार अभियान की सफलता को लेकर विस्तृत कार्य योजना की तैयारी को लेकर जिले के अररिया, सिकटी व भरगामा प्रखंड के चिह्नित तीन स्थलों पर सैंपल सर्वे का आयोजन किया गया। डीएम के निर्देश पर किये गये सैंपल सर्वे में संबंधित पोषक क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर व्याप्त अफवाह, पोषक क्षेत्र में औसतन टीकाकृत लोग, संभावित लाभुकों की संख्या को लेकर गहन पड़ताल की गयी। डीआरसीसी अररिया, हाई स्कूल अररिया सहित अन्य स्थलों पर संपादित सर्वे कार्य में जिलाधिकारी ने अपनी भागीदारी निभाई। इस क्रम में लाभुकों से मुखातिब होते हुए टीकाकरण को लेकर क्षेत्र में व्याप्त भ्रांतियां व टीकाकरण के पश्चात लोगों की प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया। इस क्रम में शहर के खरैयाबस्ती स्थित फेमा टोला, गोढी टोला, रहिकपुर मुसहरी सहित अररिया आरएस के कुछ एक इलाकों में टीकाकरण को लेकर रिफ्यूजल का मामला सामने आया। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, संबंधित बीडीओ व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर उक्त स्थलों पर स्थानीय धर्मगुरुओं के सहयोग से टीकाकरण के मुद्दे पर विस्तृत परिचर्चा करते हुए वंचित लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने का आदेश दिया।






    सभी एपीएचसी पर होगी विशेष बैठक:

    मिशन 30 हजार अभियान की सफलता को लेकर जिलाधिकारी ने आगामी सोमवार को विशेष बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है। इसमें स्थानीय धर्मगुरु, पंचायती राज के प्रतिनिधि, जीविका के सदस्य, विकास मित्र सहित अन्य भाग लेंगे। अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता संबंधित प्रखंड के बीडीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीईओ, अंचलाधिकारी, सीडीपीओ करेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसे लेकर माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है। बैठक में विभिन्न धार्मिक संस्था के प्रमुख को अभियान की सफलता में उचित सहयोग की अपील की जायेगी। साथ ही मंदिर, मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थलों से माइकिंग के जरिये लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित करने कार्य में उनकी मदद ली जायेगी। जिलाधिकारी ने अभियान की सफलता को लेकर पंचायती राज विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा, जीविका, विकास मित्र सहित अन्य को अपेक्षित सहयोग का निर्देश दिया है। साथ संबंधित विभागों के लिये अलग-अलग जिम्मेदारी के निर्धारण का आदेश दिया है।






    क्या है विभाग की योजना:

    अभियान की सफलता को लेकर विस्तृत कार्य योजना की जानकारी देते हुए डीपीएम रेहान अशरफ ने बताया कि इसके लिये 300 सत्र आयोजित किये जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि एक सत्र की आबादी 1000 से 1200 के करीब होती है। इसमें अनुमानत: 18 साल से अधिक आयु वर्ग 400 से 450 लोग होते हैं। इसमें 100 लोगों द्वारा टीका ले लिये जाने की संभावना है। बांकी के 300 लोगों में प्रति सत्र 100 से 150 लोगों को अभियान के तहत टीकाकृत करने की योजना का खुलासा उन्होंने किया। डीपीएम ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिये 18 साल से अधिक आयु वर्ग के तमाम लोगों को शामिल किया जायेगा। अभियान में टीका की पहली डोज लिये तीन माह पूरा कर चुके लोगों को टीका की दूसरी डोज देने की सुविधा होगी। इसमें ऑनलाइन व प्री रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता नहीं होगी।. लाभुक अपना आधार व अन्य पहचान पत्र सत्र स्थलों पर साथ लायेंगे। हर सत्र स्थल पर ऑन साइट रजिस्ट्रेशन का इंतजाम होगा। इसके साथ ही एक कूपन लाभुक को मुहैया कराया जायेगा। ताकि तीन माह बाद वे इस कूपन के आधार पर वे टीका की दूसरी डोज ले सकें।






    आज की अन्य खबरें पढ़े :

  • बिहार : भरगामा में दैनिक अखबार के पत्रकार से दबंगों द्वारा की गई मारपीट,पुलिस द्वारा 5 दिन बीत जाने के बावजूद भी करवाई नहीं होने से बढ़ रहा है आक्रोश

    अररिया /भरगामा/संवादाता

    दैनिक अखबार के साथ मारपीट और घर में घुस कर तोड़फोड़ किए जाने के बावजूद अभी तक अपराधियों की धर पकड़ हेतु कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से पत्रकारों के साथ साथ स्थानीय लोगों में भी आक्रोश बढ़ रहा है । ज्ञात हो कि बीते 16 मई को भरगामा प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दैनिक सन्मार्ग अखबार के संवाददाता अंकित सिंह व उनके परिवार के साथ गांव के ही कुछ दबंगों ने अपनी दबंगई का परिचय दिखाते हुए पूरे परिवार को लाठी-डंडे व धारदार हथियार का भय दिखाकर दिन के उजालों में ही बंदी बना लिया तथा पत्रकार व उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कानून से भयमुक्त अपराधियों ने पत्रकार का मोबाइल,कैमरा,आभूषण नगदी सहित अन्य कीमती सामानों को लूट लिया और घर के सामानों में जमकर तोड़फोड़ करते हुए बाहुबली शेर के तरह पुलिस कंप्लेंट करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए निकल पड़े।



    जिसके बाद पीड़ित पत्रकार न्याय की गुहार लगाने भरगामा थाना पहुंचे थे। तत्पश्चात भरगामा थाना अध्यक्ष उमेश कुमार द्वारा गंभीर धाराओं में कांड संख्या 67/21 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया। लेकिन आज 5 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन मामले को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। कहीं ऐसा तो नहीं अपराधियों को पुलिस प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। या नहीं तो फिर भरगामा व अररिया पुलिस इन दबंगों के सामने नतमस्तक है ? ऐसा हम नहीं कुछ बुद्धिजीवी लोग कहते हैं। फिर भी पीड़ित पत्रकार अंकित ने भरगामा व अररिया पुलिस पर भरोसा जताया है और उन्होंने कहा है कि मुझे भरगामा व अररिया पुलिस न्याय दिलाने में कोई कमी कसर नहीं छोड़ेगी और जल्द ही सभी अभियुक्त पर कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल के सलाखों में बंद करने का काम करेगी। जानकारी अनुसार अंकित ने भरगामा थाना में 8 नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित पत्रकार से मिली जानकारी अनुसार मामला दर्ज होने की जानकारी अपराधियों को मिलने के बाद अपराधियों द्वारा मामला को रफा-दफा करने की बात कही जा रही है। और ऐसा नहीं करने पर पत्रकार और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। अंकित ने बताया कि जब भरगामा थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने सुपरविजन के लिए अंकित के घर गए थे तो उन्होंने चौकीदारों को घटनास्थल का समय-समय पर निरीक्षण करने का निर्देश दिया था। जिससे कि उन्हें कोई परेशानी ना हो लेकिन यहां तो 5 दिन बीतने को आए फिर भी थानाध्यक्ष के सुपरविजन के बाद एक बार भी चौकीदार ने अंकित के घर जाकर उनसे उनकी परेशानी जानने का प्रयास किया। ऐसे में अंकित ने बताया कि अगर मुझे व मेरे परिवार के साथ कुछ अनहोनी घटना घटती है तो इनकी सारी जवाबदेही भरगामा तथा अररिया पुलिस की होगी।




    आज की अन्य खबरें पढ़े

  • अररिया :इस माह संक्रमित होने वाले 81 फीसदी मरीज दे चुके हैं कोरोना को करारी शिकस्त


    -जिले में अब तक हुई जांच में महज दो प्रतिशत लोगों में ही हुई है संक्रमण की पुष्टि

    -महामारी से बचाव के लिये है टीकाकरण को अपनी ढाल बनाने की जरूरत
    -जिले में रिकवरी रेट का बेहतर होना संतोषजनक

    अररिया /प्रतिनिधि

    कोरोना संक्रमण के लिहाज से मई का महीना शुरू से ही महत्वपूर्ण माना जा रहा था। शुरू से ही इस दौरान संक्रमण के तीव्र प्रसार की संभावना व्यक्त की जा रही थी। बावजूद इसके संक्रमण से जुड़ी चुनौतियों से लोग तेजी से उबर रहे हैं। सिविल सर्जन अररिया डॉ एमपी गुप्ता इसे संतोषजनक मानते हैं। उन्होंने बताया जिले में संक्रमण से उबरने की दर राज्य के कई अन्य जिलों से बेहतर है। मई महीने में जिस तेजी से संक्रमण का प्रसार हो रहा है लोग उसी अनुपात में ठीक भी हो रहे हैं।

    • संक्रमण के शिकार 2374 लोगों में 1937 हो चुके हैं स्वस्थ :

    सिविल सर्जन ने बताया मई महीने में 32878 लोगों की हुई जांच में अब तक 2374 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें 1937 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में संक्रमण के प्रसार की दर 7.22 प्रतिशत है। इस माह का रिकवरी रेट 81.59 रहा है। वैसे तो जिले में अब तक का रिकवरी रेट 84.6 फीसदी का है। फिलहाल 1764 कोरोना के एक्टिव मामलों में 97 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में इलाजरत हैं। महज 2.55 प्रतिशत कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज जिले में उपलब्ध सरकारी संस्थानों में हो रहा है। सिविल सर्जन ने कहा 5.76 लाख लोगों के प्राप्त जांच रिपोर्ट में महज दो फीसदी लोगों में ही अब तक संक्रमण की पुष्टि हुई है। लिहाजा संक्रमण को लेकर ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं। बल्कि सचेत होकर इससे बचाव संबंधी उपायों पर गंभीरता पूर्वक अमल करने की बात उन्होंने कही।




    • शहरी इलाके संक्रमण से ज्यादा प्रभावित :

    जिले में हमेशा से व्यापारिक गतिविधियों के केंद्र में रहा अररिया व फारबिसगंज का शहरी इलाका संक्रमण से ज्यादा प्रभावित है। देखा जाये तो कोरोना संक्रमित 56 प्रतिशत मरीज इन्हीं इलाकों से हैं। अररिया में एक्टिव मरीजों की संख्या 418 तो फारबिसगंज में इसकी संख्या 574 है। कोरोना के कुल 1764 मरीजों में 992 मरीज इन्हीं दो शहर से हैं। इसके अलावा नरपतगंज प्रखंड का इलाका संक्रमण से ज्यादा प्रभावित है। जहां संक्रमितों की संख्या 221 है। इसके अलावा भरगामा में 143, रानीगंज में 109, जोकीहाट में 61, पलासी में 83, सिकटी में 52, कुर्साकांटा में संक्रमण के 78 एक्टिव मामले हैं। संक्रमित मरीजों में लगभग 70 प्रतिशत पुरूष व 29 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं।

    • जैसे-जैसे टीकाकृत होंगे लोग घटने लगेंगे मामले :

    डॉ गुप्ता ने कहा संक्रमण से बचाव का टीकाकरण महत्वपूर्ण जरिया है। जैसे-जैसे टीकाकृत लोगों की संख्या बढ़ेगी। संक्रमण के मामले स्वत: कम होने लगेंगे। उन्होंने टीकाकरण के प्रति युवाओं के उत्साह को सराहा। 18 साल से अधिक उम्र के तमाम लोगों को उन्होंने टीकाकरण के लिये प्रेरित किया। सिविल सर्जन ने कहा महामारी से बचाव के लिये टीकाकरण को अपनी ढाल बनाने की जरूरत है।








  • फारबिसगंज :सेवा निवृत शिक्षक के घर में चोरी, लाखो का समान ले गए चोर

    नरपतगंज/संवादाता

    फारबिसगंज थाना क्षेत्र के हरिपुर डाक वार्ड संख्या 7 में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है ।बता दे कि शैलेन्द्र मल्लिक एवं 90 वर्षीय सुवंश लाल मल्लिक के बंद पड़े घर में शनिवार को अज्ञात चोरों ने ग्रिल काटकर घर में रखे बर्तन,जेवरात,गैस सिलेंडर, नए कपड़े,पानी वाला मोटर एवं रसोई के सामानों के साथ-साथ कई आवश्यक दस्तावेज पर हाथ साफ कर लिया।

    मालूम हो कि पीड़ित गृहस्वामी अपने घर पर नहीं रहते हैं,वे बाहर रहते हैं।इस संबंध में उनके रिश्तेदार शंकर दयाल मल्लिक ने फारबिसगंज थाना में आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है।
    दिये गए आवेदन में शंकरदयाल मल्लिक ने कहा कि मेरे चाचा शैलेन्द्र मल्लिक एवं मेरे मंझले दादा सुवंश लाल मल्लिक के खाली पड़े घर में जेवरात सहित कई सामानों की चोरी कर ली।उन्होने बताया कि चोरी की इस घटना में करीब 5 से सात लाख रुपए मूल्य के समान चोरी होने का अनुमान है।

  • बिहार :पंजाब मजदूरी करने गए तीन मजदूरों की हादसे में हुई मौत.परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

    अररिया /संवादाता

    बिहार के सीमावर्ती इलाकों से हर साल हजारों की संख्या में रोजी रोटी की तलाश में लोग दूसरे राज्यो में पलायन को मजबुर है ।मालूम हो कि रोजगार की तलाश में जाने वाले मजदूरों की हर साल बड़ी संख्या में मौत होती है ।लेकिन उसके बावजूद कोई सुधि लेने वाला नहीं होता ।

    एक बार फ़िर दुर्घटना ने कई जिंदगियां उजाड़ दी है ।घटना अररिया ज़िला से जुड़ा हुआ है. जहां पंजाब मज़दूरी करने गए 3 मजदूर की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हैं. जिनमें से कुछ को रेस्क्यू कर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. कुछ और लोगों का रेस्क्यू अभी किया जा रहा है. बताया जाता है कि पंजाब के लुधियाना स्थित शकरपुरा ढाबा रोड में मकान गिरने से उसकी चपेट में आने से फारबिसगंज प्रखंड के खबासपुर गांव के तीन मजदूरों की मौत हो गई.

    इस हादसे में अन्य 35 मजदूर घायल हो गए हैं. घटना सोमवार की है. घटना की सूचना के बाद खबासपुर गांव में मृतक के घरों में कोहराम मचा है. मृतकों में खबासपुर वार्ड सात के मो. खुर्शीद (50 वर्ष), मो. मुस्तकीम (42 वर्ष) व मो. शमशुल (30 वर्ष) शामिल हैं. सभी मजदूर 15- 20 रोज पूर्व गांव से काम पर पंजाब गए थे. मजदूरों को ले- जाने वाला ठेकेदार घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है. सभी 35 घायलों का इलाज चल रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक इस गांव के सौ से ज्यादा लोग पंजाब में जुगाड़ टेक्नोलॉजी से मकान बनाने और मकान को उठाने आदि का काम करते हैं. मगर तीन की मौत और 35 के घायल होने के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल है. मृतकों के घरों में परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन है.

    एक तरफ सरकार बड़े बड़े दावे तो करती है लेकिन उसकी ज़मीनी हकीकत कुछ और ही होता है. सरकार का अपने राज्य से पलायन रोकने में पूरी तरह से नाकाम है. ये कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी घटना हुई है जिसमें कई लोगों की अबतक जानें जा चुकी है. जरूरत है सरकार समय रहते इतने बड़े मसले पर फैसला ले ताकि मजदूर अपनों से दूर न जाए और एक साथ रहकर परिवार के साथ छोटी सी ज़िंदगी गुज़ार सके।

  • अररिया : पुलिस ने 8 अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान जप्त

    अररिया /संवादाता

    अररिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।मालूम हो कि पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किया है ।

    एसपी हृदयकांत ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार के अलावे मोबाइल, चार बाइक, मादक पदार्थ,नौ हजार नगदी व अन्य सामान बरामद किया है।

    वहीं पुलिस ने बीते दिनों रानीगंज में मसाला व्यवसाई के साथ हुई लूट सहित अन्य तीन मामलों का भी खुलासा किया है।इन बदमाशों के पास से चार बाइक जिसमे तीन पल्सर और एक केटीएमफ 15 बाइक, 7.65 का तीन पिस्टल, 3.15 का दो जिंदा कारतूस सहित पिस्टल का एक अतिरिक्त मैगजीन,5 मोबाइल, 4 किलो गांजा बरामद किया गया है।पत्रकार वार्ता के दौरान एसडीपीआई पुष्कर कुमार ,थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

  • बिहार :अररिया में बड़ा हादसा ,आग लगने से 6 बच्चो की झुलस कर मौत

    अररिया /संवादाता

    सीमावर्ती अररिया जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहा आग में झुलस कर 6 बच्चो की दर्दनाक मौत हो गई ।घटना के बाद चारो और चीख पुकार मच गई है और गांव में मातम पसर गया है । जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर पलासी प्रखंड के कबैया गांव में भाई-बहन समेत छह बच्चे फूस के बने घर लोगों से छिपकर मकई की बाली( भुट्टा ) पका रहे थे।

    इसी दौरान उड़ी चिंगारी से घर में आग लग गई और बच्चों को घर से निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। जब तक बच्चों का शोर सुनकर लोग पहुंचते तब तक वे सभी आग में जिंदा जल गए। घटना में किसी भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई है। लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

    मृतकों में युनुश का 5 वर्षीय बेटे अशरफ और 3 वर्षीय बेटी गुलनाज, मंजूर का 6 वर्षीय बेटा दिलवर, फारूक का 4 वर्षीय बेटा बरकस, मतीन का पांच वर्षीय बेटा अली हसन और तनवीर का 5 वर्षीय बेटा खुसनिहार शामिल है। घटना को लेकर ग्रामीणाें का कहना है कि खेलने के दौरान घटना घटी है।घटना के बाद वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे है और स्थिति का जायजा ले रहे है ।

  • बिहार :अररिया जिले में हाजत में आरोपी की हुई मौत के बाद लोगो ने किया हंगामा ,जांच में जुटी पुलिस

    अररिया /संवादाता

    हाजत में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद हंगामा मच गया है।जानकारी के मुताबिक इमरान उर्फ इक्का की मौत बौंसी थाना हाजत में हो गई ।जिससे नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने जम कर हंगामा किया है ।जानकारी के मुताबिक   मंगलवार को बौसीं थाना क्षेत्र के रेहुआ गांव के एक मकई के खेत से झिरूवा गांव की महिला चिकरी देवी का शव मिला था। इस मामले में मृतक महिला के पति के बयान पर एक व्यक्ति पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।






    जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को इमरान को हिरासत में लिया था ।बौसीं पुलिस देर रात इमरान को पकड़कर थाना लायी थी। जिसके बाद रविवार की अहले इमरान गमछे का फंदा बनाकर लटक गया। जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे में भी घटना की वारदात कैमरे में कैद हो गई है । इस घटना के बाद बौसीं पुलिस इमरान को लेकर रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंची। यहां पर मौजूद चिकित्सक अनवार आलम ने इमरान को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बौसीं पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया पहुंची। 


    शव के सदर अस्पताल पहुंचते ही मृतक के परिजन आक्रोशित हो उठे और सदर अस्पताल अररिया में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने घंटो तक सदर अस्पताल में हंगामा मचाया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी हृदयकान्त व मुख्यालय डीएसपी दलबल के साथ रेफरल अस्पताल पहुंचे। एसपी के पहुंचने के बाद परिजन और आक्रोशित हो उठे और जमकर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक हंगामे के दौरान पुलिसकर्मियों को भी परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। कुछ पुलिस कर्मियों को चोट भी लगने की बात सामने आयी है। पुलिस द्वारा किसी तरह लोगो को शांत करवाया गया है और न्याय का भरोसा दिया गया है ।






  • अररिया :कांग्रेस नेताओ द्वारा निकाली गई किसान सत्याग्रह यात्रा ,केंद्र सरकार के खिलाफ नेताओ ने की नारेबाजी

    अररिया /संवादाता

    जिले में आज कांग्रेस नेताओ द्वारा कृषि कानूनों के विरोध में पद यात्रा निकाली गई ।मालूम हो कि कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस द्वारा सभी जिलों में प्रदर्शन किया जा रहा है ।उसी क्रम में अररिया कॉलेज के पास से यात्रा की शुरुआत हुई ।

    मालूम हो कि किसान सत्याग्रह यात्रा में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी भक्‍त चरण दास, बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कोकब कादरी, पूर्व प्रदेश युवा अध्यक्ष कुमार आशीष, अररिया विधायक आबिदुर रहमान, पूर्व विधायक जाकिर अनवर खान के अलावा कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल थे।

    यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए चांदनी चौक होते हुए ज़िला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम पहुंची। जहां पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक किया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य प्रभारी का माला पहना कर स्वागत भी किया गया । मौके पर बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने बताया कि ये यात्रा केंद्र सरकार के द्वारा लाये गए किसान विरोधी बिल और महंगाई भ्रष्टाचार विरुद्ध है। ये किसान सत्याग्रह यात्रा अररिया , किशनगंज, कटिहार और पूर्णियां में भी आयोजित की गई।

  • अररिया :परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने की अधिकारियों संग बैठक ,दिए निर्देश

    बिहार /अररिया

    सूबे की परिवहन मंत्री शीला कुमारी एक दिवसीय अररिया दौरे पर पहुंची।मालूम हो कि  परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने विभागीय बैठक में अधिकारियों को कई निर्देश दिए साथ ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से भी मिली। परिवहन मंत्री  ने कहा कि एक दिवसीय अररिया दौरे पर वह अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक के लिए पहुंची है।

    उन्होने कहा कि योजनाओ से जुड़ी जानकारी ली गई है और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है ।