अररिया /संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीमावर्ती अररिया जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहा आग में झुलस कर 6 बच्चो की दर्दनाक मौत हो गई ।घटना के बाद चारो और चीख पुकार मच गई है और गांव में मातम पसर गया है । जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर पलासी प्रखंड के कबैया गांव में भाई-बहन समेत छह बच्चे फूस के बने घर लोगों से छिपकर मकई की बाली( भुट्टा ) पका रहे थे।
इसी दौरान उड़ी चिंगारी से घर में आग लग गई और बच्चों को घर से निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। जब तक बच्चों का शोर सुनकर लोग पहुंचते तब तक वे सभी आग में जिंदा जल गए। घटना में किसी भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई है। लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
मृतकों में युनुश का 5 वर्षीय बेटे अशरफ और 3 वर्षीय बेटी गुलनाज, मंजूर का 6 वर्षीय बेटा दिलवर, फारूक का 4 वर्षीय बेटा बरकस, मतीन का पांच वर्षीय बेटा अली हसन और तनवीर का 5 वर्षीय बेटा खुसनिहार शामिल है। घटना को लेकर ग्रामीणाें का कहना है कि खेलने के दौरान घटना घटी है।घटना के बाद वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे है और स्थिति का जायजा ले रहे है ।