अररिया /भरगामा/संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दैनिक अखबार के साथ मारपीट और घर में घुस कर तोड़फोड़ किए जाने के बावजूद अभी तक अपराधियों की धर पकड़ हेतु कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से पत्रकारों के साथ साथ स्थानीय लोगों में भी आक्रोश बढ़ रहा है । ज्ञात हो कि बीते 16 मई को भरगामा प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दैनिक सन्मार्ग अखबार के संवाददाता अंकित सिंह व उनके परिवार के साथ गांव के ही कुछ दबंगों ने अपनी दबंगई का परिचय दिखाते हुए पूरे परिवार को लाठी-डंडे व धारदार हथियार का भय दिखाकर दिन के उजालों में ही बंदी बना लिया तथा पत्रकार व उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कानून से भयमुक्त अपराधियों ने पत्रकार का मोबाइल,कैमरा,आभूषण नगदी सहित अन्य कीमती सामानों को लूट लिया और घर के सामानों में जमकर तोड़फोड़ करते हुए बाहुबली शेर के तरह पुलिस कंप्लेंट करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए निकल पड़े।
जिसके बाद पीड़ित पत्रकार न्याय की गुहार लगाने भरगामा थाना पहुंचे थे। तत्पश्चात भरगामा थाना अध्यक्ष उमेश कुमार द्वारा गंभीर धाराओं में कांड संख्या 67/21 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया। लेकिन आज 5 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन मामले को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। कहीं ऐसा तो नहीं अपराधियों को पुलिस प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। या नहीं तो फिर भरगामा व अररिया पुलिस इन दबंगों के सामने नतमस्तक है ? ऐसा हम नहीं कुछ बुद्धिजीवी लोग कहते हैं। फिर भी पीड़ित पत्रकार अंकित ने भरगामा व अररिया पुलिस पर भरोसा जताया है और उन्होंने कहा है कि मुझे भरगामा व अररिया पुलिस न्याय दिलाने में कोई कमी कसर नहीं छोड़ेगी और जल्द ही सभी अभियुक्त पर कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल के सलाखों में बंद करने का काम करेगी। जानकारी अनुसार अंकित ने भरगामा थाना में 8 नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित पत्रकार से मिली जानकारी अनुसार मामला दर्ज होने की जानकारी अपराधियों को मिलने के बाद अपराधियों द्वारा मामला को रफा-दफा करने की बात कही जा रही है। और ऐसा नहीं करने पर पत्रकार और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। अंकित ने बताया कि जब भरगामा थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने सुपरविजन के लिए अंकित के घर गए थे तो उन्होंने चौकीदारों को घटनास्थल का समय-समय पर निरीक्षण करने का निर्देश दिया था। जिससे कि उन्हें कोई परेशानी ना हो लेकिन यहां तो 5 दिन बीतने को आए फिर भी थानाध्यक्ष के सुपरविजन के बाद एक बार भी चौकीदार ने अंकित के घर जाकर उनसे उनकी परेशानी जानने का प्रयास किया। ऐसे में अंकित ने बताया कि अगर मुझे व मेरे परिवार के साथ कुछ अनहोनी घटना घटती है तो इनकी सारी जवाबदेही भरगामा तथा अररिया पुलिस की होगी।
आज की अन्य खबरें पढ़े
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेषThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों को ऐसी शिक्षा ग्रहण करने … Read more
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्याThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते हुए कल की,एक महादेवी देवी … Read more
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा है….!! दुरियां जब बढ़ी तो,गलतफैमियां … Read more
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है !Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित हैं तरंगेंसमुद्र मेंकितना-कितना गर्जनकितनी गहरी … Read more
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्कThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे में परामर्श लिया।.सुझाव मिला किसी बच्चे की बलि दी … Read more
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। सातवें दिन तीनों फिर … Read more
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका,Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में ई-विन प्रणाली का किया जाता है उपयोग,जिले में वैक्सीन … Read more
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को 101 कलशों के साथ स्थानीय महिलाओं … Read more
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही ।पीएम मोदी ने कहा कोरोना संक्रमण से जितने भी देशों में लोगों … Read more
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 वा स्थापना दिवस मना रहा है ।इस मौके पर … Read more
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भ्रमण करने की लालू ने की घोषणा पटनाः राष्ट्रीय जनता दल … Read more
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद सभी सरकारी, गैर सरकारी … Read more