फारबिसगंज :सेवा निवृत शिक्षक के घर में चोरी, लाखो का समान ले गए चोर

नरपतगंज/संवादाता

फारबिसगंज थाना क्षेत्र के हरिपुर डाक वार्ड संख्या 7 में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है ।बता दे कि शैलेन्द्र मल्लिक एवं 90 वर्षीय सुवंश लाल मल्लिक के बंद पड़े घर में शनिवार को अज्ञात चोरों ने ग्रिल काटकर घर में रखे बर्तन,जेवरात,गैस सिलेंडर, नए कपड़े,पानी वाला मोटर एवं रसोई के सामानों के साथ-साथ कई आवश्यक दस्तावेज पर हाथ साफ कर लिया।

मालूम हो कि पीड़ित गृहस्वामी अपने घर पर नहीं रहते हैं,वे बाहर रहते हैं।इस संबंध में उनके रिश्तेदार शंकर दयाल मल्लिक ने फारबिसगंज थाना में आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है।
दिये गए आवेदन में शंकरदयाल मल्लिक ने कहा कि मेरे चाचा शैलेन्द्र मल्लिक एवं मेरे मंझले दादा सुवंश लाल मल्लिक के खाली पड़े घर में जेवरात सहित कई सामानों की चोरी कर ली।उन्होने बताया कि चोरी की इस घटना में करीब 5 से सात लाख रुपए मूल्य के समान चोरी होने का अनुमान है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *