Category: अररिया

  • मंडल कारा के कैदी की इलाज के दौरान मौत ।

    अररिया /सुमन ठाकुर

    बुधवार को अररिया
    मंडल कारा के कैदी मुमताज आलम की मौत इलाज के दौरान हो गई । जानकारी के मुताबिक उसे

    मिर्गी की शिकायत थी और 6 मई को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया था। पटना में कुछ दिन तक इलाज इलाज होने के बाद उसे पुनः मंडल कारा अररिया भेज दिया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ने के बाद पुनः सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार शाम को आलम मौत हो गई। वह अररिया के आजाद नगर का रहने वाला था। सदर अस्पताल में कैदी की हुई मौत के बाद उसके परिजनों ने हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है ।बाद में पुलिस ने परिजनों को समझा कर मामले को शांत किया ।

    को

  • आत्म निर्भर अभियान से देश के विकास को मिलेगी गति -प्रवीण

    अररिया /सुमन ठाकुर

    आत्म निर्भर भारत अभियान देश को स्वाबलंबी बनाने की दिशा में एक बड़ी छलांग है।यह कोरोना संकट काल में बदलती वैश्विक भूमिका में भारत के हितों के लिए उठाया गया एक दूरदर्शी कदम है।जो एक सशक्त व समर्थ नये भारत का निर्माण करेगा।उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के द्वारा देश के विकास को गति देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष एवं ऐतिहासिक आर्थिक पैकेज का स्वागत करते हुए कही। प्रदेश मंत्री श्री कुमार ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि पीएम मोदी का यह कदम न सिर्फ अभिनंदनीय है बल्कि भविष्य के आत्म निर्भर भारत का अधिष्ठान चिन्ह बनकर उभरेगी।श्री कुमार ने पीएम को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि सकल घरेलू उत्पाद के लगभग दस प्रतिशत के बराबर घोषित यह पैकेज लैंड, लेबर, किसान, छोटे व मझोले उधोग, मध्यम वर्ग सहित देश के सर्वांगीण विकास के लिए अभूतपूर्व सिद्ध होगा।

  • फूल माला पहना कर डिस्चार्ज किया गया kovid -19 मरीज को ।

    अररिया /सुमन ठाकुर

    मंगलवार को फारबिसगंज अनुमण्डल अस्पताल प्रांगण स्थित एएनएम नर्सिंग होम आयशूलेशन सेंटर से अररिया के पहले कोरोना मरीज को फूल माला पहनाकर चिकित्सकों ने डिस्चार्ज किया गया । मालूम हो कि उक्त मरीज बिहार पुलिस का जवान था जो बक्सर से अररिया पुलिस लाइन आया था जहाँ जांचोरान्त चिकित्सक द्वारा उसमे कोरोना के लक्षण मिले थे । जिसे फारबिसगंज आयशूलेशन सेंटर में रखा गया था। सैम्पल को जांच के लिये बाहर भेजा गया था। लगातार तीसरे बार जांच में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नही मिलने पर उन्हें सम्मान के साथ डिस्चार्ज किया गया। पूरे मामल की जानकारी देते हुए डॉक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि अररिया जिला का यह पहला मामला था जिसका सभी जांच निगेटिव आने के बाद मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। मौके पर डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. राजीव बसाक, डॉ. पीके दास सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे।