Tag: रैली

  • नक्सलबाड़ी :अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर पुलिस ने निकाली रैली

    नशा न करने प्रति जागरूक करने के लिए हाथों में स्लोगन लेकर लोगों को दिया संदेश

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर नक्सलबाड़ी व खोरीबाड़ी में पुलिस प्रशासन की ओर से शनिवार को नशा निषेध रैली निकाली गई। इस दौरान नशा न करने प्रति जागरूक करने के लिए हाथों में स्लोगन लेकर पुलिस कर्मचारियों ने लोगों को संदेश दिया। इस संबंध में नक्सलबाड़ी थानाध्यक्ष इफ्तेकार उल हसन ने बताया कि 26 जून, 1987 से हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया जाता है। यह रैली उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों के आदेश पर निकाली है। इस रैली में पुलिस सहित अन्य लोगों ने भाग लिया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है, तो वह तुरंत उनसे संपर्क करने समेत निजी तौर पर मिल सकता है।







    उन्होंने लोगों को नशा न करने के प्रति संदेश देते हुए कहा कि अगर कहीं पर नशे की बिक्री या सप्लाई हो रही है, तो आम व खास पुलिस को अपना मित्र समझते हुए उसकी सूचना दे। इससे हम मिलजुल कर समाज को नशामुक्त करते हुए नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने में अपना मुख्य रोल अदा कर सकते हैं।
    वहीं खोरीबाड़ी थानाध्यक्ष सुमन कल्याण ने बताया पुलिस पिछले कई दिनों से नशा न करने को प्रेरित करने के तहत जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा पुलिस द्वारा विभिन्न गांवों में जाकर वहां रहने वाले लोगों को नशा न करने के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है।






    उन्होंने बताया कि नशे को आत्मिक शक्ति को मजबूत करके छोड़ा जा सकता है। जो लोग नशा करते हैं, उन्हें जागरूक करते हुए उसे नशा छोड़ने के लिए मोटिवेट करें। नशा करने से जहां हमारे परिवार व समाज पर बुरा असर पड़ता है, वही सेहत पर भी इसके विपरीत असर दिखाई देते हैं। नशा आने वाले समय में किसी गंभीर बीमारी का रूप ले लेते हैं।
    उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे हर दिन अपने आसपास रहने वाले लोगों को नशा न करने के बारे में जागरूक करें तथा मिलजुलकर नशामुक्त समाज की स्थापना करें। इससे युवा पीढ़ी को नशे की दलदल में फंसने से बचाया जा सकता है।






    आज की अन्य खबरें पढ़े :

  • बंगाल : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीरभूम में किया रोड शो, कहा ममता बनर्जी ने बंगाल की संस्कृति को पहुंचाया नुकसान

    बंगाल /डेस्क

    बंगाल में कोरोना के मामले भले ही तेजी से बढ़ रहे हो लेकिन उसका असर चुनावी रैलियों पर बिल्कुल नहीं पड़ रहा है ।सभी राजनैतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए है ।मालूम हो कि आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने बीरभूम जिले के सैंथिया में रोड शो किया जिसमें भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े ।

    इस दौरान श्री जेपी नड्डा ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल जो अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है, उसे ममता जी के राज में नुकसान हुआ है। श्री नड्डा ने कहा कि बंगाल जो एक समय में विकास के लिए जाना जाता था, उसे पिछले 10 साल में और कम्यूनिस्ट राज में भी बहुत बड़ा धक्का लगा है ।

    श्री नड्डा सैंथिया में रोड शो के बाद बीरभूम में एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री आदर के साथ दीदी (ममता बनर्जी) को संबोधित करते हैं और दीदी पता नहीं क्या-क्या मोदी जी को बोलती हैं, अमित शाह को बोलती हैं। ये बंगाल की संस्कृति है क्या? श्री नड्डा ने कहा तो हम बाहरी हुए या वो (ममता बनर्जी) बाहरी हुई। हम तो भीतरी हुए क्योंकि बंगाल की भाषा और संस्कृति की रक्षा हम करते हैं वो नहीं करते।

  • बंगाल : 4 चरण के चुनावों में भाजपा 92 से ज्यादा सीटों पर है आगे -अमित शाह

    बंगाल /धुपगुड़ी

    कलिंगपोंग में गोरखा समुदाय के लोगो को NRC पर फैले भ्रम से किया आश्वस्त ,कहा नहीं जाएगी एक भी गोरखा समुदाय के लोगो की नागरिकता ।

    सिलीगुड़ी में अमित शाह ने किया रोड शो,उमड़ा जनसैलाब

    दीदी 10 साल मुख्यमंत्री रही उनकी विदाई धूम धाम से होनी चाहिए :अमित शाह

    बंगाल के धुपगुड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने चार चरणों में हुए चुनाव में 92 सीट जीतने का दावा किया है ।श्री शाह ने कहा कि 4 चरण के चुनावों में भाजपा 92 से ज्यादा सीटों पर आगे है। दीदी अपने भाषण में बंगाल से ज्यादा मेरा नाम बोलती हैं। जितनी गालियां मुझे देती हैं उसका कोई हिसाब नहीं। दीदी, अगर आप लोगों को न उकसातीं तो 4 युवाओं की मौत नहीं होती ।

    वहीं उन्होंने कहा सरकार बनते ही हम उत्तर बंगाल में एक एम्स बनाएंगे। सिलिगुड़ी में IT पार्क, उत्तर बंगाल में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और सिलिगुड़ी में मेट्रो भी बनाएंगे। श्री शाह ने कहा कि चाय बागान के सभी मजदूरों की मजदूरी 350 रूपया प्रतिदिन की जाएगी। उत्तरी क्षेत्र में एक मेगा फूड पार्क बनाएंगे ।देर शाम सिलीगुड़ी में उन्होने रोड शो भी किया और लोगो से बीजेपी को वोट देने की अपील की ।श्री शाह के रोड शो में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा ।

    वहीं श्री शाह ने धुपगुड़ी से पहले कलिंपोंग में भी सभा को संबोधित किया और गोरखा समुदाय के लोगो को आश्वस्त करते हुए कहा कि एनआरसी लागू होने के बाद एक भी गोरखा समुदाय के लोगों को बाहर नहीं किया जाएगा ।श्री शाह ने कहा कि CPM ने जुल्म किया और 1200 से ज्यादा गोरखा भाईयों की जान गई और आपको न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा फिर दीदी ने भी गोलीबारी करके गोरखाओं की जान ली। आपको न्याय नहीं मिला। भाजपा की सरकार बनाईये इन सारे अन्यायों पर SIT बैठाकर जेल की सजा होगी ।

    श्री शाह ने कहा कि गोरखा और भाजपा का गठबंधन ईश्वर ने बनाया है। भगवान ने गोरखा और भाजपा को भाई-भाई बनाकर भेजा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस, कम्यूनिस्टों और TMC को गोरखाओं के बलिदान का पता नहीं है। मेरे गोरखा भाई सरहद पर भारत मां के लिए जान देने में कभी पीछे नहीं रहे ।

  • बंगाल :वर्दमान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने किशनगंज के शहीद इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार की बंगाल में हुई हत्या के लिए ममता बनर्जी को ठहराया जिम्मेदार ,कहा क्या उस पुलिस ऑफिसर की मां आपके लिए मां नहीं थी

    बंगाल /वर्दमान

    शनिवार को बंगाल के पांतापाड़ा में किशनगंज के इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार की हुई थी हत्या ।

    बेटे की हत्या की खबर सुनने के बाद मां की भी हुई रविवार को मौत

    मां बेटे की एक साथ उठी अर्थी

    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्दमान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए किशनगंज के शहीद इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार की बंगाल में हुई हत्या के लिए सीएम ममता बनर्जी को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि कल पूर्णिया में मां और बेटे की चिता एक साथ जली, जिसे देख कर सारा देश स्तब्ध रह गया ।पीएम ने कहा कि बंगाल में वीर जवान की पीट पीट कर हत्या कर दी गई जिसे उनकी मां सहन नहीं कर पाई ।

    उन्होंने कहा दीदी, क्या उस पुलिस अफसर की मां, आपके लिए मां नहीं थीं?आप इतनी कठोर हैं, इतनी निर्मम हैं, इसका अंदाजा बंगाल की किसी मां को नहीं था। पीएम मोदी ने कहा दीदी ने बंगाल में गवर्नेंस के नाम पर बहुत बड़ा गड़बड़झाला किया है।जन्मदिन मनाना है, तो TMC से पूछो।घर बनाना है, तो TMC को कट-मनी दो।राशन लेना है, तो TMC को कटमनी दो।कहीं अपना सामान ले जाना है, अपना सामान लाना है, तो TMC को कट-मनी दो।

    उन्होंने बीते दिनों कूच बिहार में चार लोगो की हुई मौत के साथ साथ शोभा मजूमदार की हुई हत्या के लिए भी ममता बनर्जी पर जम कर निशाना साधा । पीएम ने कहा दीदी ने 10 साल तक मां, माटी, मानुष के नाम पर बंगाल पर राज किया है।लेकिन इन दिनों सभा में मां, माटी, मानुष नहीं बल्कि मोदी, मोदी, मोदी… करती रहती हैं।पीएम ने कहा दीदी, ओ दीदी,अरे दीदी, हार होती देख ये क्या हो गया आपको, आपके करीबियों को?हालत तो ये हो गई है कि दीदी अब केंद्रीय वाहिनी के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं को भड़का रही हैं।

  • सिलीगुड़ी :दीदी 10 साल का हिसाब देने के बजाय सुरक्षा बलो को कैसे घेरा जाए वो सीखा रही है -पीएम मोदी

    आपके 10 साल के कुकर्मों से ये हिंसा अपकी रक्षा नहीं कर सकती है -पीएम

    कुच बिहार में 4 लोगो की मौत पर पीएम ने जताया दुख

    देश /डेस्क

    बंगाल के सिलीगुड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा और कहा कि वो जहा जाती है सिर्फ मोदी को गाली देती रहती है ।उन्होंने उपस्थित जनसमूह से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या दीदी को 10 वर्षों का हिसाब नहीं देना चाहिए ।उन्होंने कहा कि दस साल का हिसाब देने कि बजाय सुरक्षा बलों का कैसे घेराव किया जाएगा वो सीखा रही है ।

    उन्होंने कहा कि बंगाल में दशकों से जिस तरह का राजनीतिक वातावरण बना दिया गया है, वो बदलने का समय आ गया है।अब तोलाबाज मुक्त बंगाल बनेगा।अब सिंडिकेट मुक्त बंगाल बनेगा।अब कटमनी मुक्त बंगाल बनेगा। पीएम ने कहा कि दीदी, ये हिंसा, लोगों को सुरक्षा बलों पर आक्रमण करने के उकसाने के तरीके, चुनाव प्रक्रिया में रोड़े अटकाने के तरीके आपको नहीं बचा पाएंगे।

    आपके 10 साल के कुकर्मों से ये हिंसा अपकी रक्षा नहीं कर सकती है।पीएम ने कहा कि यहां से निकली संतानों ने साहित्य से लेकर सेना तक, सभी को मजबूत किया है।आज उन्हीं की प्रेरणा से बंगाल ने आशोल पॉरिबोर्तोन का नारा बुलंद किया है।जिस बंगाल को डर के, भय के, अत्याचार के, अन्याय के बोझ तले दीदी और उनके दल ने दबा रखा था, आज वो कह रहा है- आशोल पॉरिबोर्तोन।पीएम ने कहा मैंने सोशल मीडिया में एक वीडियो देखा। उन्होंने कहा उसमें दीदी के करीबी, बंगाल के पर्यटन मंत्री और यहां पास के ही विधायक, लोगों को धमका रहे हैं, उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को वोट दिया तो लोगों को उठाकर बाहर फेंक दिया जाएगा।ये भाषा, ऐसी धमकी आपको मंजूर है?

    पीएम ने कहा दीदी, ओ दीदी!बंगाल के लोग यहीं रहेंगे। अगर जाना ही है तो सरकार से आपको जाना होगा।दीदी आप बंगाल के लोगों की भाग्य विधाता नहीं हैं। बंगाल के लोग आपकी जागीर नहीं हैं।पीएम ने कहा बंगाल के लोगों ने तय कर दिया है कि आपको जाना ही होगा।बंगाल की जनता आपको निकाल कर ही दम लेने वाली है।आप अकेली नहीं जाएंगी।आपके पूरे गिरोह को जनता हटाने वाली है।पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल तक गरीबों को सताने वाले गुंडों पर, हत्यारों पर, लुटेरे तोलाबाज़ों पर दीदी को गुस्सा नहीं आया।

    लेकिन दीदी उन सुरक्षाबलों पर गुस्सा कर रही हैं जो बंगाल के लोगों के अधिकार की रक्षा कर रहे हैं।वहीं पीएम ने ममता बनर्जी द्वारा पीएम मोदी की रैली में आने वाले लोग रुपए लेकर आते है के आरोप पर भी ममता बनर्जी को जम कर घेरा और लोगो से पूछा क्या आप यहां रुपए लेकर आती है ।जिसपर पूरी सभा मोदी मोदी के नारो से गुंजायमान हो गई ।उन्होंने कहा आप का प्यार मुझे पल पल जीने कि ताकत देता है ।उन्होंने कहा कि टोलाबाजी और हिंसा की सबसे अधिक शिकार हमारी बहने है लेकिन दीदी ने कुछ नहीं किया ।

    पीएम मोदी ने कहा दीदी ने गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों किसी को उनका जायज हक नहीं दिया।दीदी ने घर में नल से जल नहीं दिया, खेतों में सिंचाई का पानी नहीं दिया, लेकिन यहां की नदियों को माफियाओं के हवाले जरूर कर दिया। हर स्कीम में टोलाबाजी, हर स्कीम में कटमनी। पीएम मोदी ने केंद्रीय योजनाओं में घोटाले का आरोप लगाया और कहा बीजेपी की सरकार आने पर आप को सभी अधिकार मिलेंगे ।पीएम मोदी ने चाय श्रमिको को भी 2 मई के बाद असम की तर्ज पर सुविधा मुहैया करवाने की बात कही साथ ही किसानों को एक बार फिर पहली केबिनेट बैठक में किसान सम्मान निधि 18 हजार रूपए देने की बात कही और कहा कि सरकार बनने के तुरंत बाद आप के खातों में रुपया ट्रांसफर किया जाएगा ।

  • नक्सलबाड़ी : गरीबों के हक को रोकने का काम केंद्र सरकार नहीं बल्कि राज्य की ममता सरकार कर रही है : स्मृति ईरानी

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    जैसे -जैसे दार्जीलिंग जिले में मतदान की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी फांसीदेवा-खोरीबाड़ी विधानसभा के उम्मीदवार दुर्गा मुर्मु के प्रचार करने के समर्थन में खोरीबाड़ी हाई स्कूल के मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित एक सभा में पहुंची और दुर्गा मुर्मु के समर्थन में वोट डालने की अपील की।

    इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भारत विरोधी करार देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए तृणमूल कांग्रेस लगातार नागरिकों तक पहुंचने एवं उनका समर्थन प्राप्त करने के लिए किसान के हित में पारित हुए कृषि बिल समेत विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को गलत तरीके से जानकारी देकर जनता को भड़काने का काम कर रहे हैं और इसका विरोध करते हैं।

    इसलिए दुर्गा मुर्मु के पक्ष में वोट डालकर सोनार बंग्ला बनाये। बंगाल में विकास होने के लिए भाजपा की सरकार बनना बहुत ज़रूरी है। तभी बंगाल का विकास होगा । आगे उन्होंने कहा किसान सम्मान निधि योजना को बंगाल में लागू नहीं करने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बंगाल की जनता नाराज है। यही वजह है कि बंगाल की जनता सत्ता परिवर्तन कर भाजपा की सरकार बनाने का पूरा मन बना लिया है ।

    उन्होंने कहा कि ममता दीदी केंद्रीय योजनाओं से गरीब जनता को वंचित रख रही हैं जिसमें जन कल्याणकारी योजनाओं में रोड़े अटकाने और उसके लाभ से बंगाल की जनता को वंचित रखने का आरोप लगाया । साथ ही आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है लेकिन, ममता दीदी बंगाल में गरीबों को इस स्वास्थ्य योजना से भी वंचित रखे हुए हैं । गरीबों के हक को रोकने का काम केंद्र सरकार नहीं बल्कि राज्य की ममता सरकार कर रही है ।

    इसलिए बंगाल की जनता अब बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपना पूरा मन बना चुकी है । दो मई को भाजपा दो सौ से अधिक सीट से जीतकर अपना सरकार बनायेगी और बंगाल से तृणमूल का सफाया होना तय है। वही जिलाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की लहर 2014 से चल रही है और तभी से विकास की रफ्तार बढ़ी है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व तृणमूल काग्रेस को सत्ता से जाने वक्त गिने चुने ही रह गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा की राज्य का विकास तभी संभव है, जब वहां स्थिर सरकार हो और वह उद्योगों को विकसित करने के लिए अग्रसर हो।

    भाजपा की सरकार ने राज्य के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं।भाजपा सरकार के कारण देश के सभी राज्य काफी तेजी से विकसित हो रहे हैं। इसके बावजूद बंगाल में विपक्षी पार्टियों द्वारा भाजपा को बदनाम करने में जुटी हुई है। इस दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा किसान मोर्चा के राज्य महासचिव अरुण मंडल , नेशनल कॉउंसिल के सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ , जिलाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, महासचिव मनोरंजन मंडल, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर विश्वजीत घोष, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कंचन देवनाथ, खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह, फांसीदेवा विधानसभा के उम्मीदवार दुर्गा मुर्मु, मंडल अध्यक्ष अनिल घोष, श्रवण चिक अध्यक्ष , ब्राइक कल्याण कुमार प्रसाद, भोला नाथ सिद्धा समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • बंगाल :पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा आपका गुस्सा, आपकी नाराजगी, आपका व्यवहार, इन सबको देखकर, एक बच्चा भी बता सकता है कि आप चुनाव हार चुकी हैं

    बंगाल /कुचबिहार

    बंगाल के कूच बिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऊपर तीखा हमला किया,पीएम ने ना सिर्फ ममता को बल्कि उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को घेरा और बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाने का दावा किया ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2 मई को बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद यहां भी विकास का अभियान और तेज़ किया जाएगा। बीते दो चरणों के मतदान में दीदी का जाना तय हो चुका है। बंगाल में बीजेपी की ऐसी लहर चल रही है जिसने दीदी के गुंडों, दीदी के भय को किनारे लगा दिया है ।पीएम ने कहा दीदी सवाल पूछ रही हैं कि क्या BJP भगवान है जो उसे पता चल गया है कि पहले दो चरण में बीजेपी को बड़ी जीत मिल रही है। चुनाव में कौन हार रहा है और कौन जीत रहा है ये पता करने के लिए भगवान को कष्ट देने की जरूरत नहीं है। जनता जनार्दन का चेहरा देखकर पता चलता है कि हवा का रुख क्या है ।

    उन्होने कहा आपका गुस्सा, आपकी नाराजगी, आपका व्यवहार, इन सबको देखकर, एक बच्चा भी बता सकता है कि आप चुनाव हार चुकी हैं, आप मैदान छोड़ चुकी हैं। जिस दिन आपने नंदीग्राम में पोलिंग बूथ में खेला किया, जो बातें कहीं, उसी दिन पूरे देश ने मान लिया था कि आप हार गई हैं। उन्होंने बीते दिनों सीएम ममता बनर्जी द्वारा मुस्लिम वोटों के एकजुटता को लेकर किए गए आव्हान पर भी तंज कसते हुए कहा अभी हाल ही में आपने(ममता बनर्जी) कहा कि सभी मुसलमान एक हो जाओ, वोट बंटने मत दो। आप ये कह रही हैं इसका मतलब है कि आपको यकीन हो गया है कि मुस्लिम वोटबैंक भी आपके हाथ से निकल गया है।

    साथ ही पीएम ने कहा दीदी आपने बंगाल में एक नया टैक्स शुरू कर दिया- भाइपो सर्विस टैक्स। गरीब मां-बहन ने, मेहनत का एक-एक टका जोड़ा, वो भाइपो सर्विस टैक्स में चला गया। बंगाल का युवा एक-एक टका के लिए तरस रहा है और वहां 35-40 करोड़ एक महीने में आ रहे हैं। कूच बिहार पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। सड़क के दोनों किनारे कतार बद्ध तरीके से खड़े स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री के सम्मान में नारे लगाए ।वहीं पीएम ने कहा जो पर्यटन और धरोहर यहां की असली ताकत है, उसी की दीदी की सरकार ने उपेक्षा की है। दीदी की सरकार द्वारा हाईवे, रेलवे और एयरपोर्ट जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को रोका जाएगा तो पर्यटन कैसे बढ़ेगा? दीदी की सरकार की बेरुखी का सीधा नुकसान यहां के युवाओं को हुआ है।

    वहीं पीएम ने कहा नारायणी सेना बटालियन को लेकर जो भ्रम टीएमसी फैला रही है, वो भी 2 मई के बाद दूर हो जाएगा।कुछ ही दिनों की बात है, अब तुष्टिकरण और भेदभाव नहीं, आपको सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास मिलेगा।

  • असम :सेक्यूलरिज्म-कम्यूनिज्म के इस खेल ने देश का बहुत नुकसान किया है-पीएम मोदी

    असम /एजेंसी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले आज तामुलपुर में भारतीय जनता पार्टी  उम्मीदवारों के पक्ष में एक रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे हैं।

    यहां उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को वोट देने की अपील लोगों से की साथ ही विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दो चरणों की वोटिंग के बाद आज तामूलपुर में आपके दर्शन करने का मुझे अवसर मिला है। इन दोनों चरणों के बाद असम में फिर एक बार NDA सरकार, ये लोगों ने तय कर लिया है। आगे उन्होंने कहा, ”असम की पहचान का बार-बार अपमान करने वाले लोग, यहां की जनता को बर्दाश्त नहीं हैं। असम को दशकों तक हिंसा और अस्थिरता देने वाले, अब असम के लोगों को अब एक पल भी स्वीकार नहीं हैं। असम के लोग विकास, स्थिरता, शांति, भाईचारा, सद्भावना के साथ हैं।” 


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में अब तक समर्पण नहीं करने वाले उग्रवादियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हुए  कहा कि उन्हें आत्मनिर्भर असम बनाने की जरूरत है। बकसा जिले के तमुलपुर मे रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि असम के लोग हिंसा के खिलाफ हैं और वे विकास, शांति, एकता तथा स्थिरता के साथ हैं। मोदी ने कहा कि राजग सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए योजना बनाती है।


    राज्य में लंबे समय तक रहे हिंसा के माहौल के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया, ”यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि समाज के टुकड़े करके और भेदभाव करके समाज के एक वर्ग के लिए कुछ दिया जाए तो उसे धर्मनिरपेक्षता कहा जाता है और जो सभी के लिए काम करते हैं, उन्हें सांप्रदायिक कहा जाता है।”


    उन्होंने कहा, ”राजग सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग को पूरी तरह सशक्त बनाने का प्रयास किया है। धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिकता के इस खेल ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है।”
    मोदी ने कहा कि केंद्र और असम में पिछले पांच साल में ‘दोहरे इंजन वाली राजग सरकारों के होने से राज्य के लिए दोहरे फायदे वाले परिणाम आये हैं।

    मोदी ने एआईयूडीएफ संस्थापक और सांसद बदरुद्दीन अजमल के बेटे अब्दुर रहीम द्वारा कांग्रेस की एक रैली में दिये गये बयान की ओर इशारा करते हुए भी निशाना साधा।मालूम हो कि रहीम ने शुक्रवार को एक रैली में कहा था कि ‘दाढ़ी, टोपी और लुंगी वाले असम में अगली सरकार बनाएंगे।” प्रधानमंत्री ने कहा, ”इससे बड़ा असम के लिए कोई अपमान नहीं हो सकता।

    असम की जनता उन लोगों को बर्दाश्त नहीं करेगी जो असम के गौरव और पहचान का अपमान करते हैं और जनता उन्हें मतदान के जरिये मुंहतोड़ जवाब देगी।” उन्होंने कहा कि असम के लोगों ने दोबारा राजग की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है।उन्होंने कहा कि सरकार असम समझौते को पूरी तरह से लागू करने के लिए गंभीरता पूर्वक काम कर रही है, ज्यादातर समस्याओं को हल कर लिया गया है और बाकी का हल भी जल्द निकाला जाएगा।

  • बंगाल :दीदी 3 टी मॉडल पर सरकार चला रही हैं- तानाशाही, टोलाबाजी, तुष्टीकरण -गृह मंत्री अमित शाह 

    बंगाल /डेस्क 


    प. बंगाल के सीतलकुची में गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया और कहा की 
    दीदी ने उ.बंगाल में हमेशा अन्याय किया है इसलिए दीदी आपसे डरती है।कल नंदीग्राम में तय हो गया कि वो वहां से हार रही हैं।श्री शाह ने कहा कि बाद में उनके सलाहकार ने उनसे पूछा कि आप कहां लड़ेगी तो उन्होंने कहा कि उ.बंगाल के अलावा कहीं से भी लड़ा दो,उ. बंगाल वाले मुझे नहीं जीताएंगे ।






    गृहमंत्री ने कहा  दीदी को उत्तर बंगाल की कोई चिंता नहीं है, उन्होंने न कनेक्टिविटी, न सड़क, न स्वास्थ्य पर ध्यान दिया और यहां पर तंबाकू का उत्पादन बहुत अच्छा होता है लेकिन तंबाकू का रेट किसानों को अच्छा मिले इसके लिए भी दीदी ने कुछ नहीं किया ।सीएम ममता बनर्जी पर उन्होने निशाना साधते हुए कहा कि   दीदी 3 टी मॉडल पर सरकार चला रही हैं- तानाशाही, टोलाबाजी, तुष्टीकरण। जबकि मोदी जी  3 वी पर सरकार चलाते हैं- विकास, विश्वास और व्यापार।

    इन तीन वी के आधार पर हम बंगाल का विकास करेंगे। अमित शाह ने कहा कि दीदी के मन में आप लोगों की चिंता नहीं है बल्कि उनके मन में भतीजे की चिंता है। वो अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं।एक बार फिर श्री शाह ने ममता बनर्जी पर तंज कसत  हुए कहा कि दीदी भतीजा कल्याण में विश्वास करती हैं और मोदी जी उत्तर बंगाल के कल्याण में विश्वास करते हैं । वहीं श्री शाह ने  दक्षिण 24 परगना के आरामबाग, बरुईपुर में रोड शो भी किया और लोगो से बीजेपी उम्ममीदवार को वोट देने की अपील की ।






  • देश : मदुरै में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाने की कला में है माहिर

    देश /डेस्क

    तमिलनाडु के मदुरै पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और DMK के पास बात करने के लिए कोई एजेंडा नहीं है लेकिन उन्हें अपने झूठ बोलने पर काबू करना चाहिए क्योंकि लोग बेवकूफ नहीं हैं।पीएम ने कहा कि कांग्रेस-DMK खुद को तमिल संस्कृति के इकलौते संरक्षक के रूप में दिखाते रहते हैं लेकिन तथ्य कुछ और ही कहते हैं।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और डीएमके काम नहीं करने और जो वास्तव में काम करते हैं उनके बारे में झूठ फैलाने की कला में महारत हासिल कर चुके हैं।

    इसका एक उदाहरण मदुरै एम्स है। उनकी कई सालों की सत्ता में उन्होंने इसके बारे में सोचा भी नहीं। हमारी सरकार यहां एम्स लाई साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा तमिलनाडु के विकास के लिए किए गए अन्य कार्यों की जानकारी भी दी ।वहीं उन्होंने कहा मुझे विश्वास है की मदुरै के नागरिक एनडीए को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे ।

    इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम ने मदुरै में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। बता दे की गुरुवार देर शाम मदुरै पहुंचने पर उन्होने प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर में पूजा अर्चना की थी और आज यहां से वो केरल रवाना हुए ।