Tag: रैली

  • बंगाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी से पूछा सवाल कहा,क्या यह सच है कि आप चुपचाप किसी एक सीट से नामांकन भरने वाली हैं

    बंगाल /डेस्क

    पश्चिम बंगाल के जयनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी पर जम कर निशाना साधा और लोगो से बीजेपी के समर्थन में वोट देने की अपील की ।पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में पहले चरण में हुए शांतिपूर्ण और रिकॉर्ड मतदान में लोगों ने बीजेपी को भारी समर्थन दिया है।

    पहले चरण में जिस तरह की दमदार शुरुआत बीजेपी ने की है, बंगाल में बीजेपी की जीत का आंकड़ा 200 के भी पार जाएगा ।उन्होने बीते दिनों 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की टीएमसी कार्यकर्ताओ द्वारा की गई पिटाई से हुई मौत पर ममता बनर्जी को घेरते हुए कहा कि शोवा मजूमदार जी बंगाल की उन अनगिनत माताओं, उन अनगिनत बहनों का चेहरा थीं जिन पर तृणमूल के लोगों ने अत्याचार किया।उन्होंने कहा कि शोवा जी का वो चेहरा मेरी आंखों से उतरता नहीं है।

    जब मैं ऐसे अपराध के बाद दीदी को कूल-कूल कहते देखता हूं तो मुझे बहुत कष्ट होता है। प्रधानमंत्री ने कहा किधमकी और गाली देनी वाली दीदी अब कह रही हैं कि कूल..कूल। दीदी तृणमूल कूल नहीं बंगाल के लिए शूल है, बंगाल को असहनीया पीड़ा देना वाला तृणमूल शूल है, बंगाल को रक्तरंचित करने वाला शूल है, बंगाल के साथ अन्याय करने वाला तृणमूल शूल है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग होने के बाद दीदी की बौखलाहट और बढ़ गई है।

    कल ही दीदी ने देश के कई नेताओं को संदेश भेजकर मदद की अपील की है। जो लोग दीदी की नजर में बाहरी हैं, टूरिस्ट हैं, जिन्हें वो कभी मिलने तक का समय नहीं देती थीं, अब उनसे समर्थन मांग रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ममता दीदी जिस तरह यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ दुश्मनी की भाषा बोल रही हैं, वो उनकी राजनीतिक समझ पर सवाल पैदा कर रहा है। दीदी आप ये भूल रही हैं कि आपने सीएम के नाते संविधान की शपथ ली हुई है।

    भारत का संविधान आपको इसकी इजाजत नहीं देता कि आप दूसरे राज्यों का इस तरह अपमान करें ।पीएम मोदी ने कहा ममता दीदी को जय श्रीराम के आह्वान से दिक्कत है, दुर्गा जी की प्रतिमा के विसर्जन से दिक्कत रही है, ये पूरा बंगाल पहले से जानता है। लेकिन अब दीदी को तिलक से दिक्कत है। अब दीदी को भगवावस्त्र से दिक्कत है और तो और अब दीदी के लोग चोटी रखने वालों को राक्षस कहने लगे हैं ।प्रधानमंत्री ने कहादीदी की समस्या क्या है, वो ये पूरा क्षेत्र जानता है, ये सुंदरबन का इलाका जानता है।

    घुसपैठियों को खुश करने के लिए दीदी बंगाल के लोगों को भूल गईं। यहां उन्नयन के नाम पर उन्होंने 10 साल में क्या किया, इसका कोई ठोस जवाब दीदी के पास  नहीं है।वहीं पीएम ने आज ममता बनर्जी के पोलिंग बूथ में जाकर बैठने पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि अभी  कुछ देर पहले नंदीग्राम में जो हुआ हम सभी ने देखा यह दिखाता है कि ममता बनर्जी हार मान चुकी हैं। अभी भी अंतिम चरण के मतदान के नामांकन की तिथि बाकी है। क्या यह सच है कि आप (ममता बनर्जी) चुपचाप किसी एक सीट से नामांकन भरने वाली हैं ।बता दे कि आज बंगाल के 30 सीटो पर चुनाव हो रहा है और नंदीग्राम में मतदाता ममता बनर्जी के भाग्य का फैसला करेंगे ।

  • असम :कांग्रेस एक महाझूठ बनाकर, एक बार फिर कोकराझार सहित पूरे बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन को छलने निकली है -पीएम नरेंद्र मोदी

    असम /एजेंसी

    असम के कोकराझार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जम कर निशाना साधते हुए असम को अशांत करने का आरोप लगाया साथ ही असम की संस्कृति को धूमिल करने की बात कही और डबल इंजन की सरकार बनाने का अपील किया है ।पीएम ने कहा कि मुझे संतोष है कि 2016 में बीटीआर में शांति और विकास का जो वादा हमने किया था, उसे लेकर हमने बहुत ईमानदार प्रयास किया है।

    कांग्रेस के लंबे शासन ने असम को बम, बंदूक और ब्लॉकेड में झोंक दिया था।NDA ने असम को शांति और सम्मान की सौगात दी है।पीएम ने कहा कि हमारी कोशिश है कि हर जनजाति को उसकी परंपरा, उसकी भाषा, उसके रोजगार के लिए सुरक्षा भी मिले, सम्मान भी मिले, इस दिशा में निरंतर काम जारी है।उन्होंने कहा किये अटल जी की ही एनडीए सरकार थी, जिसने Bodoland Territorial council का अधिकार आपको दिया।ये NDA की वर्तमान केंद्र सरकार है, जिसने स्थाई शांति के लिए ऐतिहासिक बोडो अकॉर्ड पर मुहर लगाई।






    पीएम मोदी ने कहा कि आज बीटीआर का विस्तार भी हुआ है और विकास की नई शुरुआत भी हुई है।बोडोलैंड के स्थायी विकास के लिए हमारा मंत्र है- Peace, Progress और Protection यानी, शांति, समृद्धि और सुरक्षा।शांति और विकास के इसी विश्वास के कारण BTR चुनावों में आपने भाजपा को भरपूर समर्थन दिया।यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के साथ हमारे गठबंधन को सेवा का अवसर दिया।उन्होंने कहा कि जो प्यार आपने काउंसिल चुनावों में दिया है उससे भी अधिक आशीर्वाद विधानसभा के चुनावों में मिलेगा।

    बोडो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में डालने का काम भी किया जा चुका है। पीएम ने कहा कि बोडो समाज की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए और समृद्ध करने के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है।लंबे समय के बाद असम में शांति लौटी है।जो साथी बंदूक छोड़कर लौटे हैं, उनकी हर संभव सहायता के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है।अभी भी जो साथी नहीं लौटे हैं, उनसे भी मेरा आग्रह है कि शांति और विकास के इस मिशन से आप आप भी जुड़ जाइए।






    पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस एक महाझूठ बनाकर, एक बार फिर कोकराझार सहित पूरे बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन को छलने निकली है।जिस दल के नेताओं ने कोकराझार को हिंसा की आग में झोंका था, आज कांग्रेस ने अपना हाथ और अपना भाग्य उन लोगों को थमा दिया है।पीएम ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन ने कैसे कोकराझार को सालों साल झुलसने दिया ये आप और हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं।

    कोकराझार के युवा, बहनें और यहां का हर नागरिक हिंसा का वो दौर भूला नहीं है।उस दौर में दिल्ली से लेकर गोवाहाटी तक कांग्रेस की सरकारें चुपचाप तमाशा देखती रहीं।पीएम ने कहा कि आज हिम्मत देखिए, कांग्रेस एक महाझूठ बनाकर, एक बार फिर कोकराझार सहित पूरे बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन को छलने निकली है।जिस दल के नेताओं ने कोकराझार को हिंसा की आग में झोंका था, आज कांग्रेस ने अपना हाथ और अपना भाग्य उन लोगों को थमा दिया है।

    उन्होंने कहा कि कल एक वीडियो में पूरे असम ने देखा है कि कैसे असम की पहचान, असम की बहनों के श्रम के प्रतीक, गमोसा का सरेआम अपमान किया गया।असम को प्यार करने वाला हर व्यक्ति, इन तस्वीरों को देखकर बहुत आहत है, बहुत गुस्से में है।कांग्रेस के नेता बार-बार कहते हैं कि ये ताला-चाबी वाले असम की पहचान हैं।पीएम ने कहा कि कांग्रेस के झूठ, उसकी साजिश को समझिए।सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस इन लोगों के सामने समर्पण कर चुकी है।इस अपमान की सजा कांग्रेस को तो मिलेगी ही, इस पूरे महाझूठ को मिलेगी।असम के निरंतर विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है।उन्होंने कहा कि केंद्र में भी एनडीए सरकार, राज्य में भी एनडीए सरकार।जब दोनों की ताकत लगती है, तो और तेजी से काम होते हैं।भीषण गर्मी के बावजूद पीएम मोदी को सुनने के लिए लाखो की संख्या में लोग उमड़ पड़े ।रैली को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम देखा गया ।






  • असम :कांग्रेस मानसिक रूप से दीवालिएपन पर पहुंच चुकी है -जेपी नड्डा

    देश /डेस्क

    असम के धुबरी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर जम कर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मानसिक रूप से दिवालियेपन पर पहुंच गई है।आज केरल और बंगाल दोनों जगह चुनाव हो रहे हैं। श्री नड्डा ने कहा एक जगह कांग्रेस CPM के साथ चुनाव लड़ रही है और दूसरी जगह CPM के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।

    श्री नड्डा ने कहा कि भारत को बदनाम करने के लिए टूलकिट के माध्यम से एक षड्यंत्र रचा गया।भारत की चाय और योग को दुनिया में बदनाम करने की योजना बनाई गई।उन्होंने कहा भारत की चाय और योग को बदनाम करने का काम करने वाले लोगों को संरक्षण देने का काम कांग्रेस के लोग कर रहे थें। श्री नड्डा ने कहा कि धर्म के आधार पर चलने वाली पार्टियों के साथ समझौता करने का काम कांग्रेस ने पकड़ा है।चाहे वो केरल हो, बंगाल हो या असम हो।ये भाजपा ही है जो असम की अस्मिता की रक्षा करना अपना

    धर्म समझती है और उसको लेकर ही आगे बढ़ रही है। श्री नड्डा ने कहा कि मैं एक बात बड़े स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि ये नरेंद्र मोदी जी हैं, जिन्होंने कभी भी किसी को धर्म के आधार पर नहीं देखा।हमेशा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर काम किया।वहीं उन्होंने इस दौरान चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जो बहनें चाय बागानों में काम करती हैं, जब वो प्रसूति की अवस्था में होती हैं, तो उन्हें 12,000 रुपये उनकी देखभाल के लिए देने का काम असम सरकार ने किया।

    हमने तय किया है कि चाय बागान में काम करने वाली बहनों को अब प्रसूति अवस्था में 18,000 रुपये दिए जाएंगे। श्री नड्डा ने कहा कि 13वें वित्त आयोग में कांग्रेस की सरकार में असम के विकास के लिए 94 हजार करोड़ रुपये दिया गया।14वें वित्त आयोग में मोदी जी की सरकार में 1 लाख 55 हजार करोड़ रुपये असम के विकास के लिए दिया गया।

  • बंगाल : 35 दोनों के बाद टीएमसी के गुंडों की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी -सीएम योगी आदित्यनाथ

    बंगाल /सागर

    पश्चिम बंगाल के सागर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल कभी भारत का समृद्ध और औद्योगिक राज्य माना जाता था। लेकिन पहले कांग्रेस फिर कम्युनिस्टों और आज TMC ने बंगाल के उद्योगों को नष्ट करके यहां नौजवानों को बेरोजगार कर दिया। उन्होंने कहा कि आज बंगाल में उद्योग नहीं, TMC के भ्रष्टाचार का उद्योग फलफूल रहा है ।

    श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा 35 दिन के बाद TMC के गुंडों की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी क्योंकि तब बंगाल में TMC की नहीं भाजपा की सरकार होगी। इन सभी गुंडों को ढूंढ कर कानून के शिकंजे में डालने काम किया जाएगा । सीएम ने कहा ममता दीदी की विकास में कोई रूचि नहीं। ममता दीदी यहां हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट, एम्स, मेडिकल कॉलेज कुछ नहीं बनने देंगी। अब तो दीदी भगवे कपड़े से भी घबराने लगी हैं, ममता दीदी को मालूम होना चाहिए कि भगवा भारतीय संस्कृति का प्रतीक है ।

    मालूम हो कि श्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रकोना और नंदीग्राम में भी चुनावी सभा को संबोधित किया और ममता बनर्जी पर जम कर निशाना साधा है ।उन्होंने कहा कि ममता दीदी की विकास और लोक कल्याण में कोई रुचि नहीं है। वह भाई-भतीजावाद में पड़ गयी हैं और बंगाल में अराजकता का नया तांडव पैदा करना चाहती हैं।

    उन्होंने कहा बंगाल में भाजपा का नारा है ‘सबका साथ-सबका विकास’ और ममता दीदी का नारा है ‘मेरा विकास और TMC का विकास’।वह यह भी चाहती हैं कि उनके अलावा किसी अन्य का भी विकास न हो।

  • असम में गरजे पीएम मोदी ,कहा कांग्रेस का मतलब है विनाश की गारंटी

    असम /एजेंसी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के सिपाझार में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला किया और कहा कांग्रेस का मतलब है, विनाश की गारंटी। पीएम ने कहा कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है- अस्थिरता, गरीबों से विश्वासघात, चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों को धोखा देना, हिंसा और अलगाववाद, घुसपैठियों को बढ़ावा देना।

    कांग्रेस के लिए घुसपैठिए ही सब कुछ हैं ।पीएम मोदी ने असम राइफल्स के स्थापना दिवस की भी बधाई दी और कहा आज असम राइफल्स का 186वां स्थापना दिवस है, असम राइफल्स का देश की रक्षा में गौरवमयी इतिहास रहा है। मैं असम की धरती से असम की शौर्य परंपरा का अभिनंदन करता हूं ।






     प्रधानमंत्री ने कहा आज असम के हर हिस्से में एकसमान विकास हो रहा है, जबकि हर बात में भेदभाव करना उनकी(कांग्रेस) आदत और संस्कार है। हमने शांति के सेतु बांधे हैं, 5 साल में हिंसा पर लगाम लगी है जबकि कांग्रेस के शासन में हिंसा आम बात थी ।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दशकों साल के शासन के बाद भी असम में सिर्फ 3 बड़े पुल बन पाए थे। लेकिन एनडीए सरकार के 6 सालों के भीतर ही असम में ढोला सदिया, बोगीबील, सरायघाट समेत कई पुल आज काम करना शुरू कर चुके हैं। इनके अलावा यहां अनेक पुलों पर तेज़ी से काम चल रहा है ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आज ना नेता है, ना ही सही नीयत है। कांग्रेस अब एक ही नीति पर चल रही है- झूठ बोलो, भ्रम फैलाओ और किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करो। इसलिए आपको कांग्रेस से सावधान रहना है ।पीएम ने असम की जनता के लिए चलाए जा रहे केंद्रीय योजनाओ का भी जिक्र किया और लोगो को आश्वस्त किया कि बीजेपी की सरकार हमेशा असम हित में कार्य करती रहेगी ।






  • बंगाल के किसान मोदी के शब्द लिखकर रखें, 2 मई को बंगाल के विकास के बीच आ रही दीवारें टूट जाएंगी -पीएम मोदी

    पश्चिम बंगाल /डेस्क

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी मिदनापुर के कांथी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार हमला किया है । पीएम मोदी ने कहा कि दीदी आजकल मेदिनीपुर में आकर बार-बार बहाने बना रही हैं, दीदी उन बहनों और परिवारों को जवाब नहीं दे पाई जिनको पहले अंफान ने तबाह किया और फिर तृणमूल के टोलाबाजों ने लूट लिया ।पीएम ने कहा कि  आज़ादी की लड़ाई के हर नायक-नायिका को सम्मान देने के लिए पूरा देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

    आज़ादी के 75 साल के उत्सव में पश्चिम बंगाल का विशेष महत्व है। आज़ादी की लड़ाई में दिए गए हर योगदान को भावी पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है । प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल के कोने से कोने से अब एक ही आवाज़ आ रही है, बंगाल के हर घर से एक ही आवाज़ आ रही है, बंगाल के हर मुख से एक ही आवाज़ आ रही है कि 2 मई दीदी जाछे और आसोल परिवर्तन आछे ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यही नहीं रुके और कहा कि जब जरूरत होती है तो तब दीदी दिखती नहीं।

    लेकिन जब चुनाव आता है तो दीदी कहती हैं- सरकार दुआरे-दुआरे। यही इनका खैला है। पश्चिम बंगाल का बच्चा-बच्चा आपका खैला समझ गया है और इसलिए 2 मई को पश्चिम बंगाल दीदी को द्वार दिखाएगा ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल का किसान भूल नहीं सकता कि कैसे दीदी ने उसके साथ निर्ममता दिखाई, दीदी ने आपको PM किसान सम्मान निधि से वंचित रखा। बंगाल के किसान मोदी के शब्द लिखकर रखें, 2 मई को बंगाल के विकास के बीच आ रही दीवारें टूट जाएंगी। किसानों के हक के 3 साल के पैसे उनके खाते में जमा करके रहूंगा ।उन्हींहोंने कहा कि बंगाल में बीजेपी की जो राज्य सरकार आप बनाने जा रहे हैं, उसमें मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी इसी मिट्टी की संतान की होगी ।पीएम ने कहा कि  

    दीदी के राज में यहां हिंसा और बम धमाकों की खबरे आती है। धमाकों से पूरे-पूरे घर उड़ जाते हैं और दीदी की सरकार सिर्फ देखती रहती है। इस स्थिति को हमें मिलकर बदलना होगा। बंगाल को शांति चाहिए, स्थिरता चाहिए, बम-बंदूकों और हिंसा से मुक्ति चाहिए ।उन्होंने कहा कि दीदी इस बात से बौखलाई हुई हैं ​कि बंगाल के लोग उनका खेला समझ गए हैं, इसलिए तृणमूल वाले आजकल झूठ और प्रपंच पर उतर आए हैं। दीदी आपको नंदीग्राम ने बहुत कुछ दिया अब आप नंदीग्राम के लोगों को बदनाम कर रही हो। नंदीग्राम के स्वाभिमानी लोग इस अपमान की सजा आपको इस चुनाव में जरूर देंगे ।

  • पटना : राजद के विधानसभा मार्च पर पुलिस ने छोड़ा वाटर कैनन, तेजस्वी-तेजप्रताप मार्च में हैं शामिल,आरजेडी कार्यकर्ता जबरन विधान सभा मार्च की कर रहे हैं कोशिश

    पटना /संवादाता

    बेरोजगारी और कानून व्यवस्था समेत अन्य मांगों को लेकर आरजेडी ने आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव , तेज प्रताप यादव सहित अन्य नेताओं की अगुआई में विधान सभा मार्च किया. आरजेडी के विधानसभा मार्च को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने का प्रयास किया था, लेकिन आरजेडी कार्यकर्ताओं ने इसे तोड़ दिया है. मालूम हो कि आरजेडी ने विधान सभा मार्च को लेकर पूर्व में पुलिस से अनुमति मांगा था लेकिन पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दी गई ।जिसके बाद आरजेडी कार्यकर्ताओ ने जबरन विधान सभा मार्च करने की कोशिश की ।






    जिसके बाद पुलिस ने विधानसभा मार्च कर रहे आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है. पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है. लेकिन बड़ी तादाद में मौजूद आरजेडी के युवा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सारे इंतजामों को दरकिनार करते हुए विधानसभा की तरफ आगे कूच कर गए हैं. तेजस्वी यादव और आरजेडी के अन्य नेता इस मार्च में शामिल हैं.जिला प्रशासन की तरफ से आरजेडी के इस विधानसभा मार्च को मंजूरी नहीं दी थी, लेकिन इसके बावजूद विधानसभा मार्च शुरू किया गया. पुलिस ने सुबह से ही जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग खड़ी कर रखी थी लेकिन आरजेडी के कार्यकर्ता उससे आगे बढ़ गए . डाकबंगला चौराहे पर बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस का प्रयास अब डाकबंगला चौराहे पर मार्च को रोकने का होगा.






  • बंगाल :TMC का अर्थ ट्रांसफर माय कमीशन होता है, जबकि हम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की बात करते हैं -पीएम मोदी

    बंगाल /डेस्क

    पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार के सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि  TMC का अर्थ ट्रांसफर माय कमीशन होता है, जबकि हम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की बात करते हैं। यही हमारी और उनकी सोच का अंतर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी के खेला होबे के नारे पर भी हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि दीदी खेला होबे की बात करती हैं और हमारा नारा है, विकास होबे। उन्होंने कहा कि बाटला हाउस एनकाउंटर में आए कोर्ट के फैसले का भी जिक्र करते हुए कहा कि दीदी का बयान सभी को याद है। हर किसी को यह पता है कि वह किसके साथ खड़ी थीं। पुलवामा हमले के बाद का उनका बयान भी सबको याद है।


    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह पवित्र भूमि है। पीएम मोदी ने कहा कि यहां तो आज पानी तक की किल्लत हो गई है। महिलाओं को पानी के लिए दूर तक जाना पड़ता है। पहले वामपंथियों ने यहां उद्योग-धंधे पनपने नहीं दिए। पशुओं को पालने में जो दिक्कत होती है, वह भी मैं जानता हूं। खेती-किसान, उद्योग को अपने हाल पर छोड़कर टीएमसी अपने ही खेल में लगी है। इन लोगों ने पुरुलिया को जल संकट से भरा जीवन दिया है। टीएमसी ने इस इलाके को पलायन, घाव भरा शासन दिया है। इन लोगों ने पुरुलिया की पहचान देश के सबसे पिछड़े इलाके के तौर पर बना है। 


    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस इलाके में टूरिज्म की भरपूर संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यहां हैंडिक्राफ्ट का जबरदस्त का है, उसे बढ़ावा दिया जाएगा। ऐसा जल संकट देश के अन्य इलाकों में भी रहा है, लेकिन जहां बीजेपी को सेवा करने का मौका मिला है, वहां हमारी सरकारों ने सैकड़ों किलोमीटर पाइप लाइन खिंचाई और हजारों तलाब बनवाए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के हर हिस्से को रेलवे और रोड नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। 50,000 करोड़ रुपये की लागत ईस्टर्न रेलवे फ्रेट कॉरिडोर पर काम शुरू भी हो चुका है। 2 मई के बाद यहां बीजेपी सरकार बनेगी तो विकास में तेजी आएगी।


    उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि किस तरह यहां के युवाओं का हक तुष्टीकरण के नाम पर किसी और को दे दिया गया। मैं जानता हूं किस तरह ओबीसी समुदाय से आने वाले मेरे अन्य बंधुओं के साथ यहां विश्वासघात किया गया। मां, माटी और मानुष की बात करने वाली दीदी को अगर दलितों, पिछड़ों और वनवासियों के प्रति ममता होती तो वह ऐसा कभी न करतीं।

    दीदी की निर्मम सरकार ने माओवादियों की एक नई नस्ल बना दी है, जो टीएमसी के जरिए गरीबों के हक को लूटती है। पूरा बंगाल जानता है, कोयला माफिया, बालू माफिया को किसका संरक्षण मिला हुआ है। अपने राजनीतिक लाभ के लिए दीदी की सरकार माओवादी हिंसा को भी बढ़ावा देती है। इसका नुकसान गरीब लोगों को उठाना पड़ता है।

  • किशनगंज :पोषण संदेशों के प्रचार प्रसार हेतु ई रिक्शा रैली को बहादुरगंज बीडीओ सह प्रभारी परियोजना पदाधिकारी डॉ राकेश ने किया रवाना

    किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

    बहादुरगंज बाल विकास परियोजना कार्यालय से पोषण संदेशों के प्रचार प्रसार हेतु ई रिक्सा रैली का शुभारंभ प्रभारी परियोजना पदाधिकारी डॉ राकेश ने रीवन काटकर किया ।जहाँ आई सी डी एस पर्यवेक्षिकाओं सहित सेविका एवं सहायिकाओं ने इस रैली में भाग लिया ।जैसा कि आई सी डी एस निदेशालय से निर्गत पत्रांक 8001 /1964 दि. 10.06 .20 के अनुसार 16 से 31 मार्च तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है ।इस पखवाड़े के आयोजन के साथ एक रैली का आयोजन कर ऑंगनबाड़ी केन्द्रों पर चल रही विभिन्न गतिविधियों का प्रचार एवं प्रसार किया जाना है ।

    इसी क्रम में आज प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में उक्त पखवाड़े के उद्येश्यों को पूरा करने हेतु पोषण रैली निकाली गई ।जिसे यहाँ ई रिक्शा रैली के तौर पर विभिन्न ऑंगनबाड़ी केन्द्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लिए रवाना किया गया ।

    इस कार्यक्रम की शुरुआत रीवन काटकर ,हरी झंडी दिखाते बी डी ओ सह प्रभारी परियोजना पदाधिकारी डॉ राकेश ने की है । इस रैली में कई अन्य समन्वयकर्ता विभाग ने भी यहाँ भाग लिया ।इस संदर्भ में डॉ गुप्ता ने बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारियां आमलोगों तक पहुंचाने की बातें इस मौके पर बतलाई है ।

    जिसका प्रचार प्रसार ऑंगनबाड़ी केन्द्रों से जुड़े पोषक क्षेत्रों में कर गतिविधियों के सम्वंध में वहां के नागरिकों को जागरूक करना है । इस कार्यक्रम के मौके पर परियोजना सहायकों ,कार्यालयकर्मियों ने भी रैली को सफल बनाने में भाग लिया ।

  • असम :कांग्रेस तुष्टिकरण की पोषक है ,घुसपैठियों को घुसाकर असम की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना चाहती है -सीएम योगी आदित्यनाथ

    देश /असम

    असम पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा और घुसपैठ की समस्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है । श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि असम की धरती शंकर देव की धरती भी है। वे ऐसे दूरदर्शी महापुरूष थे जिन्होंने भारत में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख जगाते हुए घुसपैठ की समस्या के बारे में ध्यान आकर्षित किया था। इसीलिए शंकर देव को कांग्रेस ने मान्यता नहीं दी ।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने असम के कलाईगांव में कहा कि असम विकास में पिछड़ा है इसके पीछे कांग्रेस है। कांग्रेस कभी विकास की पक्षधर नहीं रही। यह नया भारत है जहां सभ्यता और संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि  हम विकास की योजनाओं में किसी के साथ जाति, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं करेंगे ।

    सीएम ने कहा कि जब असम की जनता ने शंकरदेव की दूरदर्शिता को अपनाकर भाजपा पार्टी का समर्थन किया। आज शंकरदेव की जन्मभूमि को  भाजपा ने घुसपैठियों से मुक्त करने का काम किया है ।सीएम ने कहा कि एक तरफ भाजपा के नेतृत्व में विकास, सुरक्षा और समृद्धि की प्रर्याय बनी भाजपा है। दूसरी तरफ कांग्रेस और UDF और उनके साथ जुड़े हुए उन लोगों का भ्रष्ट गठबंधन है, जो तुष्टिकरण की पोषक है। जो घुसपैठियों को घुसाकर असम की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं ।इससे पहले श्री योगी आदित्यनाथ ने होजाई और रंगिया में भी चुनावी जनसभा को संबोधित किया साथ ही गवाहटी स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या शक्ति पीठ में पूजा अर्चना भी की ।