Tag: रैली

  • बिहार में घोटाला हार रहा है लोगो का हक जीत रहा है -पीएम

    डेस्क /न्यूज लेमनचूस

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के फारबिसगंज एवं सहरसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन यथा कांग्रेस ,राजद सहित अन्य दलों के ऊपर जोरदार प्रहार किया है । पीएम ने कहा बिहार में पुनः पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बन रही है । प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि भारत माता की जय से कुछ लोगों को परेशानी है ,साथ ही उन्होंने कहा कि जय श्री राम बोलने से भी इन लोगों को परेशानी महसूस होती है प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लोगों से दीपावली और धनतेरस पर लोकल सामान्य खरीदने की अपील भी की है ।

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पहले फारबिसगंज में पहुंचे जहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देखिए आज जनता ने कांग्रेस का क्या हाल किया ,राज्यसभा और लोकसभा को मिलाकर रख दें तो भी 100 सांसद नहीं हैं । उन्होंने कहा देश की जनता कांग्रेस से नाराज़ है क्योंकि इनकी कथनी और करनी में फर्क है ।पीएम ने केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को लॉक डाउन में दिए गए अनाज , गैस की भी चर्चा की साथ ही उपलब्धियों को गिनवाते हुए कहा कि अब बिहार के लोगों के घरों तक पाइप से गैस पहुंचे उसके लिए कार्य किया जा रहा है ।

    पीएम ने कहा कि आज बिहार में परिवारवाद हार रहा है साथ ही कहा कि बिहार में रंगदारी और रंगबाजी भी हार रही है । उन्होंने कहा कि बिहार में परिश्रम जीत रहा है पीएम ने कहा घोटाला हार रहा है हर जीत रहा है वही कहा कि डबल युवराज को बिहार ने नकार दिया है ।

    पीएम ने कहा कि बिहार के लोगों ने जंगल राज के डबल युवराज को सिरे से नकार दिया है । पीएम आज पूरे उत्साह में दिखे और उन्होंने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है ।

    उन्होंने कहा कि बिहार वो दिन भूल नहीं सकता, जब यहां चुनाव का मतलब था- चारो तरफ हिंसा, हत्याएं, बूथ कैप्चरिंग।गरीबों को घरों में कैद करके, उनके नाम से जंगलराज वाले खुद वोट दिया करते थे।बिहार में गरीब को सही मायनों में मतदान का अधिकार NDA ने दिया है।

    पीएम ने कहा कि आज बिहार के लोगों ने देश ही नहीं, पूरे विश्व को एक संदेश दिया है।कोरोना के इस संकट काल में बिहार के लोग इतनी बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं।लोकतंत्र के प्रति हर बिहारी का इतना बड़ा समर्पण, पूरे विश्व के लिए एक भरोसा जगाने वाली घटना है।पीएम ने आत्म निर्भर बिहार की भी चर्चा की और कहा कि स्थानीय भाषा में इंजीनियरिंग ,मेडिकल की पढ़ाई से बिहार के युवाओं को लाभ मिलेगा साथ ही कुटीर , मत्स्य पालन , आईटी हब ,दुग्ध उत्पादन ,स्थानीय उद्योग के विकास पर बल देने की बात कही है। स्थानीय संवादाता के अनुसार पीएम कि सभा के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं का जोश हाई हो चुका है ।

  • बंगाल :कृषि बिल के समर्थन में बीजेपी नेताओ एवं कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई रैली

    नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

    भाजपा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल की ओर से बुधवार को कृषि बिल के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली खोरीबाड़ी अंतगर्त बतासी से शुरू होकर विभिन्न स्थानों का परिक्रमा कर खोरीबाड़ी पहुंच कर खत्म हुआ। इस रैली के माध्यम से लोगों को बताया गया है की कृषि बिल के आने से किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलेगा।

    अब किसी भी किसान को फसल का दाम न मिलने पर खुदकुशी नहीं करनी पड़ेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र सरकार के उक्त कृषि बिल से देश के किसानों को लाभ होगा। इस बिल के लागू होने से दलाल अब किसानों को धोखा नहीं दे पाएंगे। किसान अपनी उपज को सरकार को सीधे उचित मूल्य पर बेच सकेंगे।

    इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इस बिल के बारे में किसानों को गलत तरीके से जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता किसानों से मिलकर उन्हें इन बिलों के बारे में सही जानकारी देंगे। इस मौके पर नेशनल काउंसिल सदस्य गणेश चन्द्र देवनाथ , सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला के प्रवीण अग्रवाल , युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कंचन देवनाथ, रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिध्दा , नंट्टू मंडल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • बंगाल :टीएमसी नेताओ ने रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

    नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

    नकसक्लबड़ी अंचल तृणमूल कांग्रेस की ओर से मंगलवार को एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नक्सलबाड़ी के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। आयोजित रैली में सरकारी जमीन पर रह रहे लोगों को पट्टा देने की मांग की गई। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने सरकारी जमीन पर कई सालों से रह रहे हैं। उन सबको पट्टे दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही सभी को पक्के मकान के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी दिया जाए।

    और सुगम जीवन जीने के लिए उनको सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। नक्सलबाड़ी अंचल अध्यक्ष परिमल कुण्डू ने कहा लोग कई वर्षों से सरकारी जमीन पर रह रहे हैं । लेकिन आज तक बस्ती के लोगों को जमीन का पट्टा नहीं मिल पाया है। पट्टे की मांग को लेकर यह रैली का आयोजन किया गया।

    उन्होंने कहा सरकार को बस्ती में रहनेवालों को स्थायीकरण करने के लिए जमीन का पट्टा देने पर विचार करना होगा। अन्यथा आनेवाले समय में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस रैली में तृणमूल युवा अध्यक्ष अरुण घोष , अमर सिन्हा, विधुत दास वीरेन सरकार , सत्तनारायण गोस्वामी, जाहिद खान व बिट्टू प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

  • नक्सलबाड़ी प्रखंड अंर्तगत रथखोला फुटबॉल एकेडमी द्वारा कोरोना को लेकर निकाली गई रैली

    किशनगंज/चंदन मंडल

    नक्सलबाड़ी प्रखंड अंर्तगत रथखोला फुटबॉल एकेडमी की ओर से कोविड – 19 के योद्धाओं को मनोबल बढ़ाने व कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली गई। जो नक्सलबाड़ी अस्पताल व थाना पहुंचकर सभी कर्मियों का सम्मान किया गया।

    रथखोला फुटबॉल एकेडमी के विधुत दास ने बताया कि कोरोना के बीच चिकित्सक, नर्स समेत व पुलिस प्रशासन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी अपनी जान हथेली पर लेकर काम कर रहे हैं । इसलिए उनलोगों को हौसला बढ़ाने हेतु फूल व मिठाई प्रदान कर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा पुलिस के प्रयास के कारण ही लोग नियमों का पालन ठीक से कर रहे हैं ।

    शुरू में शिकायत थी कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पूरी तरह से पालन नहीं कर रहे हैं। बिना मास्क और बेवजह ही इधर उधर घूम रहे थे, लेकिन कोरोना के योद्धा पुलिस प्रशासन के लगातार प्रयास के बाद अब गांव के लोग भी लॉकडाउन पालन पूरी तरह से कर रहे हैं। इसी को देखते हुए रथखोला फुटबॉल एकेडमी की ओर से नक्सलबाड़ी रूरल अस्पताल, पुलिस, सिविक वॉलेंटियर्स कर्मियों को फूलों का गुलदस्ता प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।

  • किशनगंज :स्थापना दिवस पर राजद कार्यकर्ताओ ने निकाली साइकिल रैली

    किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

    राष्ट्रीय जनता दल के 24वे स्थापना दिवस के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर
    रविवार के दिन बहादुरगंज हॉस्पिटल चौक से मुख्य बाजार झांसी रानी चौक के रास्ते एलआरपी चौक तक राजद कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल रैली।साइकिल रैली के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने लगातार पेट्रोल एवम डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में सरकार के विरुद्ध जमकर रोष प्रकट किया।

    वहीं राजद के नगर अध्यक्ष इफ्तेखार आलम ने कहा कि जबतक पेट्रोल एवम डीजल की कीमतों में कमी नहीं आएगी,तबतक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।बढ़ती महंगाई से आमलोगों से लेकर कारोबारी तक परेशान हैं।वहीं राजद के प्रखंड अध्यक्ष सोएब इसरत ने कहा कि केंद्र में जबसे भाजपा की सरकार आयी है तभी से पेट्रोल-डीजल आम आदमी की पकड़ से बाहर हो रहा है।देश में ऐसा पहली बार हुआ कि डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हो गई है।

    वह तब जब अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी बरती हुई है।
    साइकिल रैली के दौरान मुख्य रूप से राजद के जिला उपाध्यक्ष सरफराज अकरम,जिला मीडिया प्रभारी कामरान मौजज्म, युवा नेता सद्दाम हुसैन, कार्यकर्ता सरवर नूरी,सज्जाद हुसैन,सोहराब आलम,तौसीफ आलम सहित दर्जनों की तादाद में लोग शामिल हुए।

  • किशनगंज :स्थापना दिवस पर साइकिल रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ हल्लाबोल करेगी राजद

    किशनगंज/संवादाता

    राजद जिला कार्यालय खगड़ा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष श्री सरवर आलम ने की। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल के “24वां स्थापना दिवस” के अवसर पर रविवार 05 जुलाई 2020 को “साईकिल जुलूस” कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गयी।

    जिला अध्यक्ष श्री आलम ने बताया कि राजद पार्टी प्रदेश कार्यालय के आदेशनुसार पार्टी के “24वां स्थापना दिवस” पर महंगाई को देखते हुए इस बार कोई कार्यक्रम न कर, बढ़ते महंगाई के ख़िलाफ़ सरकार के विरुद्ध सामाजिक दूरी बनाकर साईकिल चलाकर विरोध प्रकट किया जाएगा।

    बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला संगठन को जिला स्तर पर, प्रखंड अध्यक्षों को प्रखंड स्तर पर एवं पंचायत अध्यक्षों को पंचायत स्तर पर साईकिल जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया। श्री आलम ने बताया कि रोज पेट्रोल, डीज़ल के बढ़ते दाम से आम जन परेशान है। जिसके चलते राजद ने पूर्ण बिहार में सरकार के विरुद्ध 05 जुलाई 2020 को दिन के 11:00 बजे जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर 05 किलोमीटर साईकल चलाकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है साथ ही ये सोई हुई निकम्मी सरकार को जगाने का कार्य किया जाएगा

    बैठक में वरीय नेता श्री उस्मान गनी, युवा प्रदेश महासचिव श्री प्रमोद कुमार पप्पू, युवा प्रदेश महासचिव एम०के०रिज़वी, एस०डब्लयू०सी सदस्य श्रीमती आमना मंजर, जिला उपाध्यक्ष साबिर आलम, महिला राजद जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष, सभी नगर अध्यक्ष, सीमा इंतखाब व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।