Tag: रैली

  • बंगाल :मुख्यमंत्री पर हुए कथित हमले के विरोध में तृणमूल कांग्रेस द्वारा निकाली गई मौन रैली

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हुए कथित हमले पर पूरे राज्य के तृणमूल कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है। इसी क्रम में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत सभी चारों क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर एक मौन विरोध रैली निकाली गयी। मौन रैली के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की गयी।

    इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के समर्थन में नारे लगाते नजर आये। इस दिन रैली में खोरीबाड़ी प्रखंड चेयरमैन वासुदेव राय, प्रखंड अध्यक्ष हीरणमय राय, युवा प्रखंड अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, भवतोष मंडल, सभी अंचलों के अध्यक्ष सहित काफी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता शामिल थे। वासुदेव राय ने बताया भाजपा षड्यंत्र रची और इसी षड्यंत्र के तहत उनपर हमला किया गया है, जिन्हें कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

  • किशनगंज :राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा की पश्चिम बंगाल यूनिट ने सीमा से सटे निसितपुर में किया कार्यक्रम आयोजित

    किशनगंज /प्रतिनिधि

    राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा की पश्चिम बंगाल यूनिट के प्रदेश अध्यक्ष तारिक रेज़ा खान के नेतृत्व में जिले की सीमा से सटे उत्तर दिनाजपुर जिले के निशिथपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को रोड शो का आयोजन हुआ जिसमें कई लोगो ने भाग लिया।

    प्रदेश अध्यक्ष तारिक खान ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ममता दीदी पे नंदीग्राम में जिस तरह से हमला किया गया इसकी कड़ी निंदा करते हैं। फासिस्ट ताकतों को बताना चाहते हैं की उनकी हार होनी है।एआईएम के असदुद्दीन ओवैसी और अब्बास सिद्दीकी पश्चिम बंगाल में अपने प्रत्याशी को चुनाव में उतार कर अल्पसंख्यक वोट का ध्रुवीकरण करने का प्रयास कर रहें हैं लेकिन इनलोग से कुछ नही होपायेगा क्योंकि बंगाल के मुसलमान एक जुट होकर ममता दीदी की पार्टी टीएमसी को वोट करने जा रही है और हमारा मोर्चा पुरे बंगाल में एआईटीएमसी के लिए काम कर रही है ।






    टीएमसी की सरकार बनी तो मोअज्जिन और इमाम की तन्खा भी बढ़ाये जाने का हर संभव प्रयाश किया जाएगा । प्रदेश अध्यक्ष तारिक खान ने कहा कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा पश्चिम बंगाल यूनिट ,उत्तरदिनाजपुर,सिल्लीगुड़ी,मालदा ,मुर्शिदाबाद और आसनसोल में मज़बूती से काम करते आ रही है ,हम ममता दीदी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री फिर से बनाएंगे। इस मौके पर अमबर,शमस,शाहिद ,वसीम आदि मौजूद थे ।






  • बंगाल :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नक्सलबाड़ी थाना की ओर से निकाली गई रैली

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नक्सलबाड़ी थाना की ओर से एक रैली निकाल कर मनाया गया। यह रैली नक्सलबाड़ी थाना से शुरू होकर नक्सलबाड़ी के विभिन्न क्षेत्रों में परिक्रमा करते हुए पुनः थाना पहुंच कर संपन्न हुआ। इस दौरान नक्सलबाड़ी थाना के ओसी इफ्तेकार उल हसन ने कहा कि नारी सशक्तिकरण नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है।

    उन्होंने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है।उन्होंने कहा कि नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। ओसी ने कहा कि समाज के दो पंख है एक स्त्री व दूसरा पुरुष यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा।

    उन्होंने कहा कि दृढ इच्छा शक्ति एवं शिक्षा ने नारी मन को उच्च आकांक्षाएं सपनों के सप्तरंग एवं अंतर्मन की परतों को खोलने की नई राह दी है। आगे उन्होंने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि संस्कारों की जन्मदात्री नारी शक्ति ही है।

  • केरल :सीपीआई का एसडीपीआई और पीएफआई के साथ ‘इलू-इलू’ चल रहा है और कांग्रेस मुस्लिम लीग को साथकर चुनाव के मैदान चली गई -अमित शाह

    तिरुवनंतपुरम /एजेंसी 

     केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज तिरुवंतपुरम के  शंगुमुग्हम में भाजपा की केरल विजय यात्रा के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन भी मौजूद रहे।वहीं इस दौरान  अमित शाह की मौजूदगी में केरल पीपुल्स पार्टी चीफ और अभिनेता देवन भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि LDF और UDF के बीच एक हेल्थी कॉम्पिटिशन चल रहा है..केरल को आगे बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करने के लिए। जब UDF सत्ता में आता है तो सोलर घोटाला करता है और जब LDF सत्ता में आता है, तो वह डॉलर गोल्ड घोटाला करता है।

    ये दोनों में घोटाला करने की स्पर्धा लगी है । उन्होंने कहा कि LDF और UDF देश की चिंता नहीं करते बल्कि अपने वोट बैंक की चिंता करते हैं। सीपीआई का एसडीपीआई और पीएफआई के साथ ‘इलू-इलू’ चल रहा है और कांग्रेस मुस्लिम लीग को साथकर चुनाव के मैदान चली गई। कांग्रेस पार्टी को तो मैं समझ ही नहीं सकता ।श्री शाह ने कहा कि ये केरल एक जमाने में विकास के लिए जाना जाता था, केरल निरक्षरता को सबसे पहले परास्त करने वाला राज्य था और आज ये राज्य LDF, UDF इनके बारी-बारी के सत्ता के चक्कर में राजनीतिक हिंसा और भ्रष्टाचार का अखाड़ा बन गया है ।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस प.बंगाल में कम्युनिस्ट के साथ हमारे खिलाफ लड़ रहे हैं और यहाँ उनके खिलाफ लड़ रहे हैं। केरल में कांग्रेस ने मुस्लिम लीग को अपना साथी बनाया है और प. बंगाल में फुरफुरा शरीफ को अपना साथी बनाया है, महाराष्ट्र में शिवसेना को अपना साथी बनाया हैं। आपकी दिशा क्या है? वहीं आज श्री शाह ने इससे पहले श्री रामाकृष्णा आश्रम का भी दौरा किया और आश्रम के संतों से मुलाकात की। बता दे की केरल से पहले श्री शाह ने तमिलनाडु में भी रोड शो सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और बीजेपी को वोट देने की अपील की साथ ही उन्होंने सरकार बनाने का दावा किया ।

  • नक्सलबाड़ी :एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली गई साइकिल रैली

    एनसीसी रैली का आयोजन

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    रविवार को खोरीबाड़ी प्रखंड में एनसीसी कैडेट्स द्वारा साइकिल रैली निकाली गई । रैली के माध्यम से लोगों को मास्क आदि का प्रयोग व शारीरिक दूरी का पालन करने के बारे में जानकारी दी.रैली में सैकड़ों कैडेट्स शामिल हुए और जागरूकता का संदेश दिया ।






    टीएमसी कार्यकर्ता एनसीसी कैडेट्स के स्वागत में

    इस मौके पर तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर एनसीसी के छात्रों को फल व पानी मुहैया करवाया गया. इस अवसर पर युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, जयंत एक्का, महेंद्र चंद्र सिंह उपस्थित थे.






  • नक्सलबाड़ी : बहुत जल्द शिक्षकों का स्थानांतरण उनके गृह क्षेत्र में किया जायेगा : अशोक रुद्र

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    शनिवार को पश्चिम बंगाल तृणमूल प्राथमिक शिक्षक संगठन की ओर से मिरीक प्रखंड के टींगलींग में मिरिक के भ्यू प्वाइंट से एक रैली निकाली गई. इस रैली में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल हुए . मौके पर राज्य अध्यक्ष अशोक रुद्र समेत अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया.






    इसके बाद मिरिक प्रखंड के टींगलिंग में पहाड़ के प्राथमिक शिक्षकों को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया . आयोजित इस सभा में राज्य अध्यक्ष अशोक रूद ने शिक्षकों को समस्याओं सुनी और कहा कि बहुत जल्द शिक्षकों का स्थानांतरण उनके ग्रीह क्षेत्र में किया जायेगा. इस दिन दार्जिलिंग जिला के संगठन के उपाध्यक्ष उत्तम गुरुंग , वरिष्ठ शिक्षक ग्यानेन्द्र दहाल , शंभु राय, अंबुज कुमार राय, सत्येन रसैली, पीयूष राय व राज्य सचिव विभास चक्रवर्ती समेत अन्य उपस्थित थे.






  • नक्सलबाड़ी :विभिन्न मांगों के समर्थन में सीपीआईएम ने निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    सीपीआईएम नक्सलबाड़ी एरिया कमिटी की ओर से 12 सूत्री मांगो को लेकर पार्टी कार्यालय से शुरु होकर एक रैली का आयोजन किया गया. इसके बाद नक्सलबाड़ी ग्राम पंचायत पहुचंकर पंचायत सरंक्षक को एक ज्ञापन सौंपा . इस संबंध में सीपीआईएम के जिला सचिव गौतम घोष ने बताया कि ज्ञापन में मध्यम से बताया गया है कि कोरोना के कारण सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन का सबसे बुरा प्रभाव मजदूरों पर पड़ा है.






    मजदूरों के समक्ष बेरोजगारी भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है.जिसको लेकर पंचायत को ज्ञापन सौंपा गया है . उन्होंने बताया कि मनरेगा में साल में सौ दिनों तक काम देने का प्रावधान है , लेकिन सरकार प्रावधान होते हुए अभी तक सौ दिन की काम को शुरू नहीं किया है. इसलिए जल्द जल्द से एक सौ दिनों काम शुरू किया जाए . आगे उन्होंने बताया पंचायत चुनाव शीघ्र कराने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर नक्सलबाड़ी ग्राम पंचायत के सरंक्षक को ज्ञापन सौंपा गया . मौके पर जिला सचिव गौतम घोष के अलावा माधव सरकार , राधा गोविदों, राजू सरकार, वेवी राय समेत अन्य उपस्थित थे.






  • नक्सलबाड़ी :तृणमूल महिला मोर्चा की ओर से किया गया रैली का आयोजन

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    नक्सलबाड़ी प्रखंड के मनीराम अंचल में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के महिला मोर्चा की ओर से रैली निकाली गयी. आयोजित यह रैली विभिन्न क्षेत्रों का परिक्रमा किया.इस दौरान मनीराम के अंचल महिला अध्यक्ष सजनी सुब्बा ने कहा राज्य का विकास तभी संभव है, जब वहां स्थिर सरकार हो और वह सरकार बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा तृणमूल कांग्रेस है . तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने पिछले दस वर्षों से राज्य के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं .






    देश के विकासशील राज्यों में बंगाल का स्थान सबसे आगे है और यह काफी तेजी से विकसित हो रहा है . इसके बावजूद भाजपा द्वारा तृणमूल कांग्रेस को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है .उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर कोसा . उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है .

    वह आम भारतीयों को प्रताड़ित करने के लिए कभी एनपीआर , सीएए और एनआरसी जैसे काला कानून को लाते हैं और आधुनिक भारत को प्राचीन काल में ढकेलने में तुले हुए हैं तो अब वर्तमान में किसानों को हक को मारने के लिए कृषि बिल लेकर आई है . जबकि सांसद में पारित हुए कृषि बिल से किसानों को कोई फायदा नहीं होगा. फिर भी केन्द्र सरकार मौन धारण करके बैठे हुए हैं. साथ ही ममता बनर्जी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं खाद्य साथी, कन्याश्री, रूपश्री, शिक्षाश्री, जय जौहार, बंधु, व मनरेगा योजनाओं के लिए हर संभव तत्पर है .इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के महिला मोर्चा के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.






  • किशनगंज :बहादुरगंज नप कार्यालय द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

    किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

    बहादुरगंज नप कार्यालय की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर विकास एव आवास विभाग के दिशा निर्देश पर मंगलवार के दिनबहादुरगंज नप कार्यालय से जागरूकता रैली निकलकर शिवमंदिर चौक के रास्ते हॉस्पिटल चौक,मुख्य बाजार झांसी रानी चौक,सेंट्रल बैंक चौक,बमभोला चौक से होते हुए थाना रोड से पुनः वापस नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुई ।






    रैली के दौरान नप कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास ने आमजनो को ओडीएफ+ के लिए जागरूक करने का कार्य करते हुए कहा कि बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत सभी 18 वार्डों को पूरी तरह ओडीएफ+ घोषित किया जा चुका है।जिसे हम सबों को मिलकर साफ-सुथरा बनाये रखना है।साथ ही साथ नप कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास ने कहा कि नगर क्षेत्र में अगर किसी भी व्यक्ति को यत्र तत्र खुले में शौच करते देखे जाने पर या गन्दगी फैलाते पाए जाने पर विभागीय नियमानुसार उनसे 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला जाएगा।






    वहीं नप कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलाश दास ने आमजनो को कहा कि सभी लोग कूड़े-कचड़े को कूड़ेदान में ही फेकने का कार्य करें।नगर पंचायत की ओर से पूर्व में ही सभी लोगों को दो-दो बाल्टी दिया जा चुका है।जिसके तहत एक मे सूखा कचड़ा एवम एक मे गीला कचड़ा को डंप करने का कार्य करें।ताकि सभी कचरों को नियमानुसार डंप करवाया जा सके।
    मौके पर मुख्य रूप से उप मुख्य पार्षद मो सफरुल,वार्ड पार्षद संजय भारती,मुस्तफा अनवर राही,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रिंस आजम एवम नप कार्यालय में कार्यरत कर्मी मौजूद रहे।






  • नक्सलबाड़ी : सीपीआई( एम) नक्सलबाड़ी एरिया कमिटी ने किसान आंदोलन के समर्थन व कृषि बिल के खिलाफ निकाली रैली

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    सीपीआई( एम) नक्सलबाड़ी एरिया कमिटी की ओर से शनिवार को किसान आंदोलन के समर्थन तथा कृषि बिल के खिलाफ एक रैली निकाली गयी. यह रैली नक्सलबाड़ी पार्टी कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न स्थानों का परिक्रमा कर खत्म किया गया. इसके साथ ही इस दिन कृषि बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया . इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र से पारित किए गए कृषि बिल को वापस लेने की मांग की और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सांसद में पारित किये गए कृषि बिल से किसानों को कोई फायदा नहीं होगा.






    प्रदर्शनकारियों ने कहा अगर केन्द्र सरकार द्वारा जल्द कृषि बिल को वापस नहीं ली गई तो केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा. आगे प्रदर्शकारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की अपनी सरकार के दौरान देश के लोगों की हो रही दुर्गति को देखकर भी क्यों आंखें बंद किए हुए हैं.

    किसानों के हित की बात करने वाली भाजपा के राज में आज किसानों की अत्यधिक दुर्दशा हो रही है. उन्होंने कहा देश आज बेरोजगारी और भुखमरी की चपेट में आ गया है. फिर भी केंद्र सरकार चुप है.प्रदर्शनकारियों ने कहा अगर केंद्र सरकार द्वारा सांसद में पारित हुए कृषि बिल को जल्द वापस नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आमलोगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा. वहीं प्रदर्शनकारी विकास चक्रवर्ती ने रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि एक तरफ तो भाजपा उज्जवला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर गरीबों को देने की बात करती है।






    जबकि दूसरी तरफ आम लोगों के लिए रसोई गैस की कीमतों में लगातार धीरे-धीरे बढ़ोतरी करके लोगों के साथ धोखा कर रही है. इस मौके पर गौतम घोष, माधव सरकार,विकास चक्रवती,राजू सरकार, प्रणव भट्टाचार्य, निरोद सिंह , सीतल दत्ता, राधागोविदों घोष समेत अन्य उपस्थित थे ।