किशनगंज :बहादुरगंज नप कार्यालय द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

बहादुरगंज नप कार्यालय की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर विकास एव आवास विभाग के दिशा निर्देश पर मंगलवार के दिनबहादुरगंज नप कार्यालय से जागरूकता रैली निकलकर शिवमंदिर चौक के रास्ते हॉस्पिटल चौक,मुख्य बाजार झांसी रानी चौक,सेंट्रल बैंक चौक,बमभोला चौक से होते हुए थाना रोड से पुनः वापस नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुई ।






रैली के दौरान नप कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास ने आमजनो को ओडीएफ+ के लिए जागरूक करने का कार्य करते हुए कहा कि बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत सभी 18 वार्डों को पूरी तरह ओडीएफ+ घोषित किया जा चुका है।जिसे हम सबों को मिलकर साफ-सुथरा बनाये रखना है।साथ ही साथ नप कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास ने कहा कि नगर क्षेत्र में अगर किसी भी व्यक्ति को यत्र तत्र खुले में शौच करते देखे जाने पर या गन्दगी फैलाते पाए जाने पर विभागीय नियमानुसार उनसे 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला जाएगा।






वहीं नप कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलाश दास ने आमजनो को कहा कि सभी लोग कूड़े-कचड़े को कूड़ेदान में ही फेकने का कार्य करें।नगर पंचायत की ओर से पूर्व में ही सभी लोगों को दो-दो बाल्टी दिया जा चुका है।जिसके तहत एक मे सूखा कचड़ा एवम एक मे गीला कचड़ा को डंप करने का कार्य करें।ताकि सभी कचरों को नियमानुसार डंप करवाया जा सके।
मौके पर मुख्य रूप से उप मुख्य पार्षद मो सफरुल,वार्ड पार्षद संजय भारती,मुस्तफा अनवर राही,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रिंस आजम एवम नप कार्यालय में कार्यरत कर्मी मौजूद रहे।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *