बंगाल :तृणमूल अब तिनके की तरह उड़ने वाली है -नरोत्तम मिश्रा

बंगाल /डेस्क

बंगाल में जैसे जैसे चुनाव करीब आ रहा है बीजेपी ने भी तैयारी तेज कर दी है ।बीजेपी नेताओं द्वारा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऊपर एक के बाद एक हमले किए जा रहे हैं ।

आज मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आमूलचूल परिवर्तन देख रहा हूं। ऐसा लग रहा है कि जनता ने मन बना लिया है। उन्होंने कहा तृणमूल अब तिनके की तरह उड़ने वाली है। यहां परिवर्तन की हवा चल रही है ।






वहीं बंगाल बीजेपी प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल में परिवर्तन यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बंगाल में परिवर्तन होकर रहेगा। भ्रष्टाचार मुक्त बंगाल होगा। उन्होंने कहा बंगाल विकास की तरफ कदम बढ़ाएगा, मोदी जी के नेतृत्व में ।बीजेपी द्वारा परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की जा चुकी है और यात्रा में भारी भीड़ भी जुट रही है ।मालूम हो कि यह परिवर्तन यात्रा राज्य के 294 विधान सभा क्षेत्र में जाएगी और बीजेपी के तमाम बड़े नेता इसमें शामिल हो रहे है ।इस यात्रा का कितना लाभ मिलता है यह तो चुनावों के बाद पता चलेगा लेकिन फिलहाल ममता बनर्जी की मुश्किल बढ़ चुकी है ।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *