बंगाल /डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प. बंगाल के सीतलकुची में गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया और कहा की
दीदी ने उ.बंगाल में हमेशा अन्याय किया है इसलिए दीदी आपसे डरती है।कल नंदीग्राम में तय हो गया कि वो वहां से हार रही हैं।श्री शाह ने कहा कि बाद में उनके सलाहकार ने उनसे पूछा कि आप कहां लड़ेगी तो उन्होंने कहा कि उ.बंगाल के अलावा कहीं से भी लड़ा दो,उ. बंगाल वाले मुझे नहीं जीताएंगे ।
गृहमंत्री ने कहा दीदी को उत्तर बंगाल की कोई चिंता नहीं है, उन्होंने न कनेक्टिविटी, न सड़क, न स्वास्थ्य पर ध्यान दिया और यहां पर तंबाकू का उत्पादन बहुत अच्छा होता है लेकिन तंबाकू का रेट किसानों को अच्छा मिले इसके लिए भी दीदी ने कुछ नहीं किया ।सीएम ममता बनर्जी पर उन्होने निशाना साधते हुए कहा कि दीदी 3 टी मॉडल पर सरकार चला रही हैं- तानाशाही, टोलाबाजी, तुष्टीकरण। जबकि मोदी जी 3 वी पर सरकार चलाते हैं- विकास, विश्वास और व्यापार।
इन तीन वी के आधार पर हम बंगाल का विकास करेंगे। अमित शाह ने कहा कि दीदी के मन में आप लोगों की चिंता नहीं है बल्कि उनके मन में भतीजे की चिंता है। वो अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं।एक बार फिर श्री शाह ने ममता बनर्जी पर तंज कसत हुए कहा कि दीदी भतीजा कल्याण में विश्वास करती हैं और मोदी जी उत्तर बंगाल के कल्याण में विश्वास करते हैं । वहीं श्री शाह ने दक्षिण 24 परगना के आरामबाग, बरुईपुर में रोड शो भी किया और लोगो से बीजेपी उम्ममीदवार को वोट देने की अपील की ।