रेडक्रॉस के संकल्प को गति देने के लिए नगर परिषद कार्यपालक अभियंता ने शनिवार को वितरित किए फेसमास्क

किशनगंज /संवादाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संकल्प पूरा करने के उद्देश्य से रेडक्रॉस का मास्क वितरण अभियान अनवरत जारी

संकल्प जल्द पूरा होगा,चहुंओर सराहना होने के कारण वोलेंटियर का मनोबल बढ़ा है,आगे भी जरूरत पड़ने पर रेडक्रॉस तैयार है:-मिक्की साहा


जिलापदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष डॉ आदित्य प्रकाश द्वारा दिलाए गए 15 हजार फेसमास्क वितरण करने का रेडक्रॉस लगातार अभियान चला रहा है।लोगो को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फेसमास्क वितरण की इस मुहिम की लोग चर्चा कर रहे हैं।

रेडक्रॉस सचिव मिक्की साहा की अगुवाई में और किशनगंज नगरपरिषद कार्यपालक अभियंता मंजूर आलम की उपस्थिति में खानका चौक सहित दर्जनों क्षेत्रो में सैकड़ो मास्क वितरित किए गए।फेसमास्क वितरित करने के साथ इस मुहिम में मौजूद पदाधिकारी सहित रेडक्रॉस के वोलेंटियर लोगो को कोरोना से बचने के टिप्स भी दे रहे है।

डीएम डॉ आदित्य प्रकाश द्वारा दिलाए संकल्प को रेडक्रॉस के वोलेंटियर गम्भीरता से लेते हुए पूरी प्लानिग के साथ जगह जगह मास्क वितरण करवा रहे है।शनिवार को नगरपरिषद कार्यपालक अभियंता ने मास्क वितरण करते वक्त कोरोना से बचाव के लिए लोगो को शारिरिक दूरी,बेवजह न घूमने,हाथों की साफसफाई और मास्क पहनने की अपील की।

उधर रेडक्रॉस सचिव मिक्की साहा ने बताया कि रेडक्रॉस वोलेंटियर की चहुंओर लगातार सराहना हो रही है।सभी का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है।इसके सकारात्मक परिणामस्वरूप सभी जी जान से जनसेवा में लगे है।मास्क वितरण के डीएम सर द्वारा दिलाए गए संकल्प को जल्द पूरा कर लिया जाएगा और कोरोना संकट के दौरान आगे भी हमारी जरूरत पड़ेगी तो हम पूरी तरह से तैयार हैं।