पान दुकानदार की गोली मार कर हत्या 

अररिया /संवादाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


जिले के फारबिसगंज स्थित  रामपुर में देर रात पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है ।घटना शुक्रवार देर रात की है जहांरानीगंज सड़क पर बाइक सवार अज्ञात युवकों ने पान दुकानदार मो शमरूदीन को गोली मार कर फरार हो गए ।स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई । 

जानकारी के बाद घटना स्थल पर डीएसपी मनोज कुमार एवं थानाध्यक्ष कौशल कुमार पुलिस बल के साथ जाच में जुटे हुए है । वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिसके पास से देशी कट्टा और कारतूस बरामद की गई है ।