Category: खेल

  • खेल :भारत ने इंग्लैंड को 66 रनों से हराया , तीन मैचों के सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे

    खेल /डेस्क

    टीम इंडिया ने 3 वनडे की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 66 रन से शिकस्त दी। इसी के साथ 2019 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया। तब ग्रुप मुकाबले में इंग्लैंड 31 रन से जीती थी। मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है। अगले दोनों मैच 26 और 28 मार्च को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। 


    पुणे में खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट गंवाकर 317 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम 42.1 ओवर में 251 रन ही बना सकी। एक समय इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट गंवाए 135 रन था। यहां लग रहा था कि टीम इंडिया मैच गंवा देगी, लेकिन शार्दूल ठाकुर और डेब्यू मैच खेल रहे प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर 7 विकेट लेते हुए बाजी पलट दी। कृष्णा ने 4 और शार्दूल ने 3 विकेट लिए।


    इंग्लैंड के लिए ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने 66 बॉल पर 94 रन की पारी खेली। ओपनर जेसन रॉय ने 35 बॉल पर 46 रन बनाए। इनके अलावा मोइन अली ने 30 और ओएन मोर्गन ने 22 रन बनाए। भारत के लिए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 2 और स्पिनर क्रुणाल पंड्या ने 1 विकेट लिया।


    इंग्लैंड तेज शुरुआत के बावजूद इस तरह मैच हारा
    318 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत काफी तेज रही। ओपनर जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने 12 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए थे।पारी के छठे ओवर में बेयरस्टो ने 22 रन लिए। उन्होंने 2 छक्के और 2 चौके लगाए। यह ओवर भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का था। बेयरस्टो और रॉय के बीच 86 बॉल पर 135 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई।डेब्यू मैच खेल रहे कृष्णा ने ही टीम इंडिया को मैच में वापसी कराई। उन्होंने अपने चौथे ओवर में जेसन रॉय और 5वें ओवर में बेन स्टोक्स को पवेलियन भेजा।

    इंग्लैंड ने 137 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे।शार्दूल ने लगातार अपने 2 ओवर में इंग्लैंड के 3 बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन भेजकर वापसी के रास्ते बंद कर दिए। उन्होंने मैच के 23वें ओवर में बेयरस्टो को 95 रन पर आउट किया।फिर 25वें ओवर में कप्तान मोर्गन और जोस बटलर को पवेलियन भेजा। इस दौरान 3 ओवर में इंग्लैंड ने सिर्फ 7 रन बनाए। यहां से इंग्लैंड टीम को वापसी करना मुश्किल हो गया।इंग्लैंड के पास 9वें नंबर तक बल्लेबाज हैं। इस कारण एक समय जब टीम को 72 बॉल पर 79 रन चाहिए थे। तब ऑलराउंडर भाई सैम करन और टॉम करन क्रीज पर थे।

    यहां भी यदि टीम इंडिया विकेट नहीं लेती, तो मैच हारने का डर था।हालांकि, क्रुणाल पंड्या ने इंग्लैंड को 239 रन पर 8वां झटका दिया। सैम करन 12 रन बनाकर कैच आउट हुए। इस विकेट के साथ इंग्लैंड की जीत की उम्मीद भी खत्म हो गई।
    धवन समेत 4 भारतीय बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई
    भारतीय टीम ने 5 विकेट गंवाकर 317 रन बनाए। धवन ने 106 बॉल पर 98 और कोहली ने 60 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। यह धवन की वनडे करियर की 31वीं और कोहली की 61वीं फिफ्टी रही। क्रुणाल पंड्या ने 31 बॉल पर 58 और लोकेश राहुल ने 43 बॉल पर 62 रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 57 बॉल पर 112 रन की पार्टनरशिप की।
    इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स ने 3 और मार्क वुड ने 2 विकेट लिए। स्टोक्स 2019 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहला वनडे खेल रहे।

  • किशनगंज :डीपीएल डोहर की टीम ने एएस मोटर्स टेढागाछ टीम को 87 रनों से हराया

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित जहान अली मस्तान स्टेडियम में यूथ क्लब टेढ़ागाछ द्वारा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। सोमवार को टूर्नामेंट का दुसरा सेमी फाइनल मुकाबला ए.एस.मोटर्स टेढ़ागाछ और डी.पी.एल डोहर कोचाधामन के बीच खेला गया । जिसमें टेढ़ागाछ की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए कोचाधामन की टीम को आमंत्रित किया पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 06 विकेट खोकर 227 रनों का लक्ष्य टेढ़ागाछ की टीम को दिया।

    जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टेढ़ागाछ की टीम 15.4 ओवर में आलआउट हो गई।।इस तरह यह मैच डोहर कोचाधामन 87 रन से जीतकर फाइनल में अपना जगह सुनिश्चित किया इस मैच का मैन ऑफ द मैच तारीकुल्लाह को दिया गया। तारीकुल्लाह बल्लेबाजी करते हुए अपने टीम के लिए विजयी 81 रन जोड़े।। आज जहान अली मस्तान स्टेडियम में मुख्य अतिथि के रूप में मास्टर नैयर आलम,मास्टर आई एच रब्बानी, उमर फारूक़, महफ़ूज आलम, मास्टर मुजस्सीम आदि मौजूद थे। अंपायर की भूमिका में शाहनवाज आलम और शाह आलम थे।

  • खेल : नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में नक्सलबाड़ी मार्शल इलेवन ने कोहिनूर क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया

    गलगलिया /चंदन मंडल

    गलगलिया स्थित ऐतिहासिक आदर्श मैदान में चल रहे नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथे लीग मैच में गुरुवार को मार्शल इलेवन क्रिकेट क्लब नक्सलबाड़ी व कोहिनूर क्रिकेट क्लब सिंघयाजोत के बीच खेला गया . इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में गलगलिया थाना के एएसआई मेघनाथ चौधरी रहे. मेधनाथ चौधरी ने दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों से औपचारिक रूप से परिचय प्राप्त कर हौसला बढाया . इस फेंटेसी ड्रीम इलेवन 2021 के पांचवे लिंग मैच में मार्शल इलेवन क्रिकेट क्लब (नक्सलबाड़ी ) ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया .






    कोहेनूर क्रिकेट क्लब सिंघयाजोत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया पहले बल्लेबाजी करते हुए कोहिनूर क्रिकेट क्लब सिंघयाजोत की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गवाकर 202 रन का स्कोर बनाया और नक्सलबाड़ी को 203 रन का लक्ष्य दिया .जवाब में उतरी मार्शल इलेवन क्रिकेट क्लब नक्सलवाड़ी की टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी की और 18 ओवर 2 गेंद पर 4 विकेट खोकर अपनी जीत हासिल किया. मार्शल इलेवन (नक्सलबाड़ी ) क्रिकेट क्लब ने अपने गेंदबाजी का अच्छा प्रदर्शन किया और बल्लेबाजी का भी अच्छा प्रदर्शन किया .नक्सलबाड़ी टीम में शामिल मोहम्मद शमीम को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया. जिन्होंने 24 गेंदों पर 59 रन बनाए और 2 विकेट भी हासिल किये . इस मैच में अंपायर के रूप में शिवा कुमार साहनी रामबाबू गुप्ता स्कोरिंग के रूप में कन्हैया कुमार सहनी नवीन कुमार सहनी कॉमेट्री के रूप में टार्जन सहनी ने अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उसी बीच फाइव स्टार क्रिकेट क्लब के सक्रिय मेंबर में कृष्णा सहनी विवेक चौधरी , शहजादा आलम, मो आलम , इमरान खान , दिलशाद रहमान इस क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल आयोजन करने में सहभगिता दे रहे हैं .






  • गुजरात :नई दुल्हन की तरह सजके तैयार हुआ विश्व का सबसे बडा स्टेडियम मोटेरा,राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन,भारत -इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने किया प्रेक्टिस

    देश/एजेंसी

    दूसरा टेस्ट जीतने के बाद इंग्लैंड को कुचलने के लिए कोहली-इलेवन तीसरे टेस्ट के लिए नेट अभ्यास में व्यस्त 

    पूरा अहमदाबाद अब क्रिकेट के रंग में रंग गया है। लगभग एक महीने तक शहर में रहने वाले शीर्ष क्रिकेटरों के साथ, अहमदाबाद एक क्रिकेट बुखार की गिरफ्त में है। इस बार, दूसरा टेस्ट जीतने की खुशी के बाद, सबसे बड़े स्टेडियम के उद्घाटन की उत्सुकता बढ़ गई है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा मोटेरा स्टेडियम के उद्घाटन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।






    आज गांधीनगर में गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे स्नातक समारोह को सुशोभित करने के बाद, वे कल टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। इस उद्देश्य के लिए स्टेडियम के पास एक विशेष डोम तैयार किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री किरण रिजिजू, राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में, प्रवचनो के अलावा, नवनिर्मित स्पोर्ट्स एन्क्लेव और मोटेरा स्टेडियम में विभिन्न स्पोर्ट्स की भी सुविधा होगी।

    डोमस्थल से ही राष्ट्रपति मोटेरा स्टेडियम का वर्च्युली उद्घाटन अनावरण करेंगे।राष्ट्रपति स्पोर्ट्स एन्क्लेव के मॉडल के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे । उसके बाद वह – हॉल ऑफ फेम का दौरा भी करेंगे । उल्लेखनीय है कि हॉल ऑफ फेम में दुनिया भर के प्रसिद्ध क्रिकेटरों की तस्वीरें प्रदर्शित की हैं। इसके अलावा, मोटेरा में अब तक खेले गए सभी मैचों की यादें लगभग एक सौ पचास मेंचो के स्मृति चित्रों को एक साथ लगाया गया है।2011 विश्व कप में मोटेरा में खेली गई सभी टीमों के ऑटोग्राफ किए गए बल्लों का संग्रह आकर्षण के केन्द्र बना है ।







    राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद बाद में स्टेडियम में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और भारतीय और इंग्लैंड क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों के साथ बातचीत भी करेंगे। स्टेडियम की1.10 लाख दर्शकों की क्षमता के साथ, कोरोना दिशानिर्देशों के अनुसार अपनी कुल क्षमता की50 प्रतिशत की टिकीट की बिक्री हो चुकी है। ड्रोन कैमरा के साथ लगभग 30 हाई-टेक कैमरों से मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा । उसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।


    विभिन्न कैमरे जैसे कि मुख्य कैमरा, स्ट्राइक ज़ोन कैमरा, फील्ड कैमरा, रन आउट कैमरा, हॉक-आई कैमरा सभी क्षणो की उत्तेजना को कैद करने के लिए सुसज्जित हैं। हजारो की संख्या में आनेवाले दर्शको की उपस्थिति की संभावना को देखते अंदाजन 3 हजार कार और 10 हजार द्वी-चक्रिवाहनो को पार्क हो शके इतनी विशाल जगह कि विशेष व्यवस्था की गई है। मोटेरा स्टेडियम के साथ साबरमती और गांधीनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच हर कोई अब कल के शानदार पलों के लिए तत्पर है।


    इस बीच, भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीम नेट प्रैक्टिस में व्यस्त दिखी । मोटेरा का पिच प्रदर्शन भी क्रिकेट विश्लेषकों के लिए एक महत्वपूर्ण विषय बना हुआ है। दिन-रात के मैच के दौरान, शाम को फ्लडलाइट्स की रोशनीचारों ओर चांदनी फैलाएगी तब मेंच देखनेवाले दर्शक चोके – छक्के पर आनंद से झुम उठेंगे  ।






  • किशनगंज :टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के जहान अली मस्तान स्टेडियम में यूथ क्लब टेढ़ागाछ द्वारा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के जहान अली मस्तान स्टेडियम में यूथ क्लब टेढ़ागाछ द्वारा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया टूर्नामेंट का उद्घाटन बहादुरगंज विधानसभा के प्रत्याशी लखनलाल पंडित ने फीता काटकर किया । वही टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बीपीएल दोहर और फुलवरिया के बीच खेला गया जिसमें ढ़ोहर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रनों का लक्ष्य फुलवरिया की टीम को दिया ।






    जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी फुलवरिया की टीम 17 ओवर में ऑल आउट होकर मात्र 135 रन ही बना पाई इस तरह से यह मैच दोहर की टीम ने 31 रनों से जीत लिया इस मैच में मामुन ने शानदार बल्लेबाजी करते 45 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके इसके लिए उसे मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दिया गया।






  • किशनगंज :बहादुरगंज में मौलाना असरारुल हक कासमी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया विधिवत शुभारंभ

    बहादुरगंज/किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


    बहादुरगंज रसल उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार के दिन से मौलाना असरारुल हक कासमी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ फीता काटकर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कृषि उप निदेशक भारत सरकार डॉ पी पी सिन्हा एवम aimim पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष मासूम रेजा एवम नगर उप मुख्य पार्षद मो सफरुल ने किया।






    मैच का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ किया गया।मैच में किशनगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया एवम क्षेत्ररक्षण का निर्णय डोहर की टीम ने लिया।किशनगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 177 रन बनाकर कुल सात विकेट गवाए एवम डोहर की टीम को 178 रनों का लक्ष्य दिया।जहां डोहर की टीम निर्धारित 16 ओवरों में सभी विकेटों के पतन पर मात्र 125 रन ही बना सकी।किशनगंज टीम की ओर से फैजान अहमद ने 57 रन,सानु 44 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच के हकदार बनें।


    जानकारी देते हुए टूर्नामेंट के अध्यक्ष मो बदरुल ने बताया कि भूतपूर्व सांसद मौलाना असरारुल हक कासमी की याद में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।टूर्नामेंट के दौरान कुल 16 टीमो की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
    वहीं टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता डब्बू अंसारी ने कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है एवम सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल के माध्यम से ही खेलना चाहिए।खेल के माध्यम से मनुष्य का शारिरिक एवम मानसिक विकास भी होता है।


    टूर्नामेंट के दौरान मुख्य रूप से आयोजनकर्ता साजिद आलम,सोहैल फैजी,शकील अहमद, मो गिलमान,मो मुज्जमिल,मो सज्जाद,दीपक कुमार सहित अन्य कमिटी कार्यकर्ता मौजूद रहे।






  • खेल :हवाकोल की टीम ने टेढागाछ की टीम को 117 रनों से हराया

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनिया पंचायत के ग्रीन पार्क स्टेडियम कुंवाडी़ क्रिकेट ग्राउंड में टूर्नामेंट का 9 वा लीग मैच हवाकोल एवं टेढ़ागांछ के बीच खेला गया। वही हवाकोल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए हवाकोल टीम के ओपनर बल्लेबाज पिंटू कुमार ने नाबाद 124 रन बनाया जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 17 छक्के एवं पांच चौके एवं 3 विकेट उन्होंने लिया इस तरह से हरफनमौला खेल दिखाते हुए उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार दिया गया।






    वही साथी बल्लेबाज अमित कुमार ने 58 रन में उन्होंने 4 छक्के और तीन चौका लगाकर आऊट हो गये।वहीं हवाकोल की टीम ने निर्धारित 13 ओवर में 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वही लक्ष्य पीछा करने उतरी टेढागाछ की टीम ने 105 रन पर पूरी टीम ढेर हो गई। इस तरह से हवाकोल की टीम ने 117 रन से टेढ़ागांछ टीम को मात दी।इस टूर्नामेंट में स्कोरर की भूमिका में पंकज कुमार मंडल एवं कृष्ण कुमार वही कमेंट्री की जिम्मेदारी शिक्षक जकी अनवर एवं नरेश मंडल व अंपायरिंग की भूमिका में गंगा मंडल एवं पंकज पांडिया ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई वही कमेटी संचालक अनीज कुमार सिंह मौजूद रहे।






  • खेल :बेनुगढ क्रिकेट क्लब द्वारा टूर्नामेंट का किया गया आयोजन, डाक पोखा टीम ने जीत किया हासिल

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़ागांछ प्रखंड क्षेत्र के डाकपोखर पंचायत के बेणुगढ़ क्रिकेट क्लब 2021 के तत्वाधान में आयोजित टूर्नामेंट का मैच रहमतपुर एवं डाकपोखर के बीच खेला गया ।जिसमें रहमतपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमतपुर की टीम ने 10. 4 गेंद खेलते हुए 46 रन पर ढेर हो गई ।






    लक्ष्य का पीछा करने उतरी डाकपोखर की टीम ने 3.4 गेंद खेलते हुए मैच जीत लिया डाकपोखर टीम की ओर से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पवन कुमार ने 21 रन और 2 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल की वही इस मैच के एंपायर मेराज एवं लाल नंद वही कॉमेंटेटर मनोरंजन एवं प्रकाश स्कोरर की भूमिका में निरंजन एवं राकेश ने अहम भूमिका निभाई।






  • खेल :कुंवाडी़ की टीम ने हवाकोल को 35 रनों से हराया,मैदान में उमड़ी दर्शकों की भीड़

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियाँ पंचायत के ग्रीन पार्क स्टेडियम कुंवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को हवाकोल एवं महाराज चौक कुंवारी हॉट के बीच खेल हुआ जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंवारी की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 170 रन मनाया कुंवारी की तरफ से सलामी बल्लेबाज सूरज कुमार 16 गेंद में 55 रन का नाबाद पारी खेला एवं साथी बल्लेबाज लालचंद मंडल ने भी 22 गेंद में 45 रन बनाकर अपने टीम को 170 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।






    वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी हवाकोल की टीम ने 135 रन 7 विकेट के नुकसान पर बना सकी इस तरह से हवाकोल की टीम ने 35 रन से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई वही महाराज चौक कुंवारी हॉट की टीम ने 35 रन से मैच को जीत कर सेमीफाइनल में जगह बना लिया है इस मैच के मैन ऑफ द मैच पंकज पांडेय जिन्होंने 35 रन एवं 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। वही ए स्क्वायर की भूमिका में पंकज कुमार एवं अनिल कुमार एवं कमेंट्री की भूमिका रामनाथ सिंह निभा रहे थे।






  • बिहार :एडस पर जागरूकता लाने के लिए खेला गया क्रिकेट मैच


    राज्य स्वास्थ्य समिति ने 7 ओवर में 44 रन बना जीता मैच







    पटना /प्रतिनिधि

    एड्स जैसे यौन संचारित रोगों की रोकथाम और इससे बचाव के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस कड़ी में गणतंत्र दिवस के मौके पर पटना काॅलेज परिसर के खेल मैदान में राज्य स्वास्थ्य समिति बनाम बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. आयोजन के केंद्र में एड्रस से जुड़ी जानकारी, बचाव व इलाज के लिए हेल्पलाइन नंबर 1097 का प्रचार प्रसार करना था.






    बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति दवारा एचआइवी एड्स को लेकर जागरूकता व स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए समय समय पर विभिन्न प्र्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इसी क्रम में एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 के प्रचार प्रसार को लेकर 26 व 27 जनवरी को जागरूकता सह प्रदर्शनी क्रिकेट मैच का आयोजन पटना काॅलेज के खेल परिसर में किया गया. क्रिकेट मैच में पटना के विभिन्न काॅलेजों के रेड रिबन क्लब सदस्य, एनसीसी कैडेट, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक,राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, राज्य स्वास्थ्य समिति व बिहार राज्य एड्रस नियंत्रण समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.


    बिहार राज्य एडस नियंत्रण समिति ने मैच में टाॅस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. खिलाड़ियों ने 15 ओवर में 43 रन बनाये. पहली पारी में राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के गेंदबाजों ने 9 विकेट लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया. साथ ही मजबूत फील्डिंग कर रन बचाते हुए लोगों की प्रशंसा बटोरी.


    जवाबी परी में राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से सलामी बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 44 रन बनाकर 9 विकेट से जीत हासिल कर ली. अच्छी गेंदबाजी के लिए अनिल कुमार को मैन आॅफ द मैच का खिताब दिया गया. राज्य स्वास्थ्य समिति के टीम मैनेजर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने इस जीत के लिए सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया.
    मैच आयोजन के दौरान राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रशासी पदाधिकारी खालिद अरशद, उप सचिव सह टीम के कप्तान राजेश कुमार, अपर निदेशक वित्त सह टीम के उप कप्तान योंगेंद्र प्रसाद, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ सज्जाद अहमद, सहायक निदेशक मदन लाल गुप्ता, टीम उप प्रबंधक मैथिली शरण सिंह व अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.