कमलेश तिवारी हत्या कांड पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

देश /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जानकारी के मुताबिक हत्यारोपियों को शह देने और नेपाल पहुंचाने में मदद करने का आरोप था । गिरफ्तार रईस अहमद और आसिफ रज़ा पर  25 हजार रुपये का ईनाम था.

लखनऊ के नाका थाना पर दोनों के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत मुकदमा  दर्ज था ।मालूम हो कि कमलेश तिवारी की 18 अक्टूबर 2019 को उनके घर पर हत्या कर दी गई थी । पुलिस के मुताबिक हत्या के आरोपी अशफाक और मोईनुद्दीन लखीमपुर खीरी के पलिया गए थे । वहां मोहम्मद आसिफ रजा और रईस अहमद ने दोनों हत्यारोपियों को शरण दी थी ।उनको मोबाइल फोन भी उपलब्ध कराया और नेपाल तक भागने में मदद की थी