किशनगंज /कोचाधामन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किशनगंज जिले में अपराधियों का मनोबल पूरी तरह बढ़ गया है । मंगलवार को जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के रँगामनी गांव में किशोरी की बेदर्दी से हत्या का मामला प्रकाश में आया है । मालूम हो कि युवती की हत्या कर शव को मक्के के खेत में फेंक दिया गया था ।सुबह ग्रामीणों कि नजर शव पर पड़ी तो पूरे गांव में हंगामा मच गया ।जानकारी के मताबिक पुलिस ने दो युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया गया है ।थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा ।