क्वार्णटीन सेंटर से माला पहना कर विदा किया गया श्रमिको को

किशनगंज/ बहादुरगंज / देवाशीष चटर्जी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


मंगलवार के दिन उत्कृष्ट मध्य विद्यालय बहादुरगंज के क्वारीनटाईन सेंटर में रह रहे 55 मजदूरों को बहादुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फेकार आदिल,अंचलाधिकारी कौसर इमाम एवम थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह ने माला पहनाकर भेजा घर।जानकारी देते हुए बहादुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फेकार आदिल ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर कोविड-19को ध्यान में रखते हुए प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दर्जनों क्वारीनटाईन सेंटर बनाये गए हैं जहां अन्य राज्यों से आने वाले परवाशी मजदूरों को क्वारीनटाईन कर विभाग के दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार उनकी भोजन,स्वास्थ्य जांच,एवम रहने की व्यवस्था की गई थी ताकि कोविड 19जैसी भयानक महामारी को फैलने से रोका जा सके।इसी कड़ी में मंगलवार के दिन उत्कृष्ट मध्य विद्यालय बहादुरगंज के क्वारीनटाईन केंद्र में विगत 14दिनों से रह रहे परवाशी मजदूरों को मंगलवार के दिन उनकी स्वास्थ्य जांच कर माला पहनाकर विदाई दी गई एवम उन्हें घरों में भी सोशल डिस्टेन्स की पालन करने की सलाह दी गई ताकि कोविड19जैसी भयानक महामारी को फैलने से रोका जा सके।
मौके पर बहादुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फेकार आदिल,अंचलाधिकारी कौसर इमाम,थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रिजवाना तबस्सुम,लेबर ऑफिसर विकाश कुमार के साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे।