किशनगंज /ठाकुरगंज /रणविजय
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ठाकुरगंज प्रखण्ड में सोमवार के दिन फिर एक कोरोना पॉजिटिव केस जाँच रिपोर्ट में सामने आया है।इसके साथ ही ठाकुरगंज प्रखण्ड में कुल 5 और जिले में कुल 12 पॉजिटिव केस की पुष्टि अबतक हो चूका हैं। हालाँकि जिले का प्रथम कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौट गया है। सोमवार के दिन जिस व्यक्ति को जाँच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है दरअसल वह व्यक्ति प्रखंड के डुमरिया एनपीएस स्थित क्वारन्टीन शिविर में आइसोलेट था।यहाँ पूर्व में जो एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गये थे उनके साथ यहाँ बनाए गए क्वारन्टीन शिविर में एक साथ रह रहा था।ये लोग नौ तारीख को लखनऊ से वापस लौटे थें। तब एक व्यक्ति के पॉजिटिव रिपोर्ट आने के उपरांत बाकी व्यक्तियों को अन्य क्वारन्टीन शिविर में शिफ्ट किया गया था जिनमें से एक व्यक्ति की अब जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है जिसे सुबह ही एमजीएम कॉलेज अस्पताल के कोरोना वार्ड सेंटर में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है।उधर बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या के बाद शासन प्रशासन सतर्क है,प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने की बार बार हिदायत भी दे रहे हैं।