किशनगंज /ठाकुरगंज /रणविजय
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली थाना में दहेज उत्पीड़न व जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह प्राथमिकी दो दिन पूर्व यानि 16 मई को दर्ज की गई है। ठाकुरगंज नगर स्थित आजमनगर इलाके में रहने वाले पीड़ित पुत्री के पिता मुहम्मद मुस्तफा के लिखित फर्द बयान पर पौआखाली थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।मुहम्मद मुस्तफा ने अपने लिखित फर्द बयान में यह आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री सेरिना खातुन का निकाह दो वर्ष पूर्व पौआखाली थानाक्षेत्र के बेलबाड़ी गांव निवासी मु0 मुजम्मिल के साथ हुआ है। दामाद मुजम्मिल और सास ससुर मिलकर मेरी पुत्री के साथ दहेज की खातिर आए दिन मार पीटकर अमानवीय व्यवहार करते हैं। दामाद और सास ससुर मेरी पुत्री से दो लाख रूपये नकद बतौर दहेज की मांग करते है जिसका मेरी पुत्री के द्वारा विरोध किए जाने पर उनलोगों के द्वारा जानलेवा हमला कर मेरी पुत्री को गंभीर रूप से घायल कर दिया है जिनका ईलाज पूर्णियाँ में कराने के उपरांत घर वापस लाया गया है जिसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।उनके सिर पर गंभीर चोट आई है।पीड़ित पिता के मुताबिक कई एक बार शिकायत मिलने पर मामले में सुलह का प्रयास किया गया,किन्तु कोई समाधान नही निकला।आखिरकार पुत्री के साथ ससुराल वालों के द्वारा किये गए घोर अत्याचार और अमानवीय व्यवहार के कारण पौआखाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई गई है।इधर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न,जानलेवा हमला करने तथा गाली गलौज व मारपीट करने सम्बंधी भादवि एवम् डउरी अधिनियम की धाराओं के तहत कांड संख्या 27/20 दर्ज कर आगे की क़ानूनी कार्रवाई में जुट गई है।