किशनगंज/विजय कुमार साहा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डाकपोखर पंचायत स्थित कालापहाड़ गांव वार्ड संख्या तीन व चार में घर से निकलने के लिए धार पर पुलिया नहीं है। यहाँ के लोग आजादी के 73 वर्ष बाद भी एक अदद पुल-पुलिया के अभाव में जान जोखिम में डालकर बांस के बल्ले के सहारे धार पार करते है।

काला पहाड़ का यह गाँव अति पिछड़ा वर्ग का टोला है। हजारों की आबादी बाढ़ के समय में अपनी जान पर खेलकर बांस के बल्ले के सहारे आर पार हो रहे हैं । विगत 12 जुलाई को आई बाढ़ से परेशान लोगों में विधान चन्द्र दास, विनोद कुमार दास, लक्ष्मण प्रसाद दास, भगवान दास, सुरेश कुमार, राहुल कुमार, भागीरथ दास, सुरेन्द्र दास, ओमीन दास, सामिन दास, अभय कुमार, अजय कुमार आदि दर्जनों ने कालापहाड़ धार में पुल की मांग प्रशासन से की है।उन्होंने तत्काल स्थानीय प्रशासन से कालापहाड़ धार पर चचरी पुल बनवाने की मांग की है।