पूर्णिया/संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने व स्वास्थ्य सुविधाओं की वर्तमान स्थिति को लेकर DM द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की गयी ।मालूम हो कि जिले में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है ।
स्वास्थ विभाग के मुताबिक जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1026 है वहीं बीमारी से 665 लोग ठीक हो चुके है जबकि 357 का इलाज अभी चल रहा है ।बीमारी से अभी तक 4 लोगो की मौत हुई है । जिला पदाधिकारी राहुल कुमार ने सभी PHC पर कोरोना जाँच में तेजी लाने, पॉजिटिव मरीजों का समुचित उपचार हेतु निर्देश दिया है ।