देश : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हरियाणा में छह नव निर्मित कार्यालय का किया उद्घाटन

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने  वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा में छह नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन किया।इस मौके पर श्री नड्डा ने कार्यकर्ताओ और नेताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज हरियाणा प्रदेश के लिए बहुत खुशी का विषय है कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत लगन और नेतृत्व के सहयोग से प्रदेश के 6 संगठनात्मक जिला कार्यालयों का श्रीगणेश हुआ है साथ ही कहा कि आज हरियाणा प्रदेश के लिए बहुत खुशी का विषय है कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत लगन और नेतृत्व के सहयोग से प्रदेश के 6 संगठनात्मक जिला कार्यालयों का श्रीगणेश हुआ है ।

श्री नड्डा ने कहा कि हरियाणा भाजपा के लिए हमेशा ही पवित्र धरती मानी गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने रेवाड़ी से ही अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की थी।


2014 में मोदी सरकार बनने के बाद भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली पहली प्रादेशिक सरकार हरियाणा में ही बनी थी ।इस मौके पर श्री नड्डा ने सरकार द्वारा कोरोना काल में हरियाणा के लिए किए गए कार्यों की जानकारी भी दी और कहा कि हरियाणा प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं ने feed the needy कार्यक्रम के तहत 1.5 करोड़ फूड पैकेट बांटे, 16 लाख राशन किट, 21 लाख फेस कवर बांटे, 1.06 लाख लोगों को पीएम केयर्स फंड से जोड़ा और करीब 20 लाख सेनेटाइजर लोगों को वितरित किए है ।

वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 
पीएम जन धन योजना की पहले विपक्षी मजाक बनाते थे, आज करीब 40 लाख से ज्यादा जनधन खाता धारक हैं। लॉकडाउन में प्रधानमंत्री जी ने करीब 8.34 करोड़ किसानों के खाते में सीधे 2,000 रुपये भेजे, महिला जन धन खाताधारकों को 3 महीने तक 500-500 रुपये बैंक खाते में भेजे हैं ।इस मौके पर हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे ।