किशनगंज :मतगणना में सुरक्षा का किया गया पुख्ता इंतजाम

किशनगंज /संवादाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किशनगंज में मतगणना को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा मतगणना स्थल सहित जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था ।
वहीं धारा 144 भी लगाई गई थी ।


ताकि उपद्रवी तत्व किसी तरह का हंगामा न कर सके । मालूम हो की मतगणना स्थल पर सभी को पास देख कर ही प्रवेश करवाया गया । मतगणना स्थल के आसपास किसी भी दल के समर्थकों को भी एकत्रित नहीं करने दिया गया है । सुरक्षाबलों और पुलिस के जवान भीड़ को नियंत्रित करते देखे गए ।बता दे के मतगणना का कार्य किशनगंज जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में करवाया गया जहां पर कोविड-19 को देखते हुए भी एहतियात बरता गया ।