बीजेपी नेता कैलाश विजवर्गीय ने बंगाल में बीजेपी सरकार बनाने का किया दावा ,कहा इस बार राउंड काफी ज़्यादा है इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, शाम तक ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहां(नंदीग्राम) भाजपा जीतेगी और ममता जी हारेंगी ।
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान में बंगाल में बीजेपी और टीएमसी में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। वहीं असम में बीजेपी दुबारा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है ।Covid प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतगणना जारी है और चुनाव आयोग ने विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मालूम हो कि नंदीग्राम सीट से सीएम ममता बनर्जी बीजेपी के सुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही है ।
जानिए कहा कौन है आगे
*पांच राज्यों के मतगणना का शुरुआती रुझान-* *प०बंगाल- 278/292* TMC- 178 BJP- 106
बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तीनो पैक्सों में हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता एव ऑब्जर्वर अजय कुमार की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ किया गया।सर्वप्रथम चंदवार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एव कार्यकारिणी सदस्यों का मतों की गिनती प्रारंभ की गई।
जिसमे की मो एजाज आलम ने कुल 642 मत प्राप्त किये एवम 370मतों से जीत हासिल की।वहीं दूसरी स्थान पर सितारा बेगम ने कुल 272 मत प्राप्त किये हैं, तीसरे स्थान पर सनजिला बेगम ने 243 मत एवम चौथे स्थान पर मेहराज आलम ने 30 मत प्राप्त किये हैं।साथ ही साथ चंदवार पंचायत में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मो अनीस,इकबारी बेगम,मजाहिर आलम,समीमा खातून एवम रहीमुद्दीन विजयी घोषित हुए।
देसियाटोली पंचायत में अध्यक्ष पद पर रिजवान आलम ने 480 मत प्राप्त किये एवम 92 मतों से जीत हासिल किया।वहीं दूसरे स्थान पर मो असफाक आलम 388 मत प्राप्त किये एवम अब्दुल गफ्फार ने 157 मत प्राप्त किये।वहीं कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मुश्तरी बेगम,नसीमा खातून,साह आलम, मतिर्रह्मान,एवम साबिर आलम विजयी घोषित हुए।
वहीं निशन्द्रा पंचायत में अध्यक्ष पद पर अमेरुल हक ने 362 मत प्राप्त किये एवम अपने प्रतिद्वंदी साथी से 105 मतों से विजयी घोषित हुए।दूसरे स्थान पर मुनाजीर आलम ने 257 मत प्राप्त किये एवम मो असलम ने 176 मत प्राप्त किये।साथ ही साथ निशन्द्रा पंचायत में पैक्स कार्यकारिणी सदस्यों की जीत निर्विरोध पूर्व में ही हो चुका है ऊक्त बातों की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने कही।
मतगणना पूर्ण होने के पश्चात ऑब्जर्वर अजय कुमार एव बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने सभी जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर मुख्य रूप से श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विकास कुमार,प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश लाल विश्वाश,एजीएम रणबीर सिंह एवम प्रखंड कार्यालय में कार्यरत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
बिहार विधान सभा का चुनाव कई मायनों में खास रहा ।चुनाव परिणामों की घोषणा ने सब को चौका दिया है ।
बिहार की जनता ने एग्जिट पोल को नकारते हुए जहा एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया है वहीं कई ऐसी पार्टियां जो इस बार सरकार बनाने तक का दावा कर रही थी उनका खाता भी नहीं खुला है।
जनाधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव जो की मधेपुरा से चुनाव लड़ रहे थे ना सिर्फ उन्हें हार का सामना करना पड़ा बल्कि उनकी पार्टी ज़ीरो पर क्लीन बोल्ड हो गई है ।वहीं प्लुरलस की पुष्पम प्रिया चौधरी जो की दो विधान सभा क्षेत्र से किस्मत आजमा रही थी उनकी पार्टी और वो स्वयं भी जीत हासिल नहीं कर पाई है
चुनाव में ओवेशी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही रालोसपा ,बसपा का भी खाता नहीं खुल सका है। हालाकि ओवेशी को चार सीट मिले है ।
बिहार में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। मालूम हो कि बहुत के लिए जरूरी 122 सीटो के जादुई आंकड़े को पार करते हुए एनडीए ने देर रात तक आए रुझानों में 124 सीटो पर जीत हासिल कर लिया है ।
जानकारी के मुताबिक बीजेपी राज्य में अकेले बड़ी पार्टी बन कर उभरी है और बीजेपी को 73,जदयू को 43 ,हम को 4 एवं बीआईपी को 4 सीट मिला है ।
वहीं महागठबंधन को 111 ,लोजपा को 1 एवं ओवेशी को 4 एवं अन्य को 3 सीट मिले है ।चुनाव में कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है और सिर्फ 19 सीट ही मिले है वहीं आरजेडी को 76 सीट मिले है ।आरजेडी भले ही बड़ी पार्टी बन कर उभरी है लेकिन सत्ता की चाभी उसे नहीं मिल सकी है ।
बिहार में मोदी का मैजिक मतदाताओं पर जम कर चला है और बीजेपी बिहार में बड़े भाई की भूमिका में सामने आई है ।
किशनगंज में मतगणना को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा मतगणना स्थल सहित जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था । वहीं धारा 144 भी लगाई गई थी ।
ताकि उपद्रवी तत्व किसी तरह का हंगामा न कर सके । मालूम हो की मतगणना स्थल पर सभी को पास देख कर ही प्रवेश करवाया गया । मतगणना स्थल के आसपास किसी भी दल के समर्थकों को भी एकत्रित नहीं करने दिया गया है । सुरक्षाबलों और पुलिस के जवान भीड़ को नियंत्रित करते देखे गए ।बता दे के मतगणना का कार्य किशनगंज जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में करवाया गया जहां पर कोविड-19 को देखते हुए भी एहतियात बरता गया ।
जिले के चारों विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम आने के बाद महागठबंधन और ए आई एम आई एम के समर्थकों में उत्साह का माहौल है । मालूम हो कि जिले में एआईएमआईएम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2 सीटों पर कब्जा जमाया है ।हालांकि सदर विधानसभा सीट से एआईएमआईएम प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है । वही जिले में राजद को एक सीट पर फायदा हुआ है ।
जबकि कांग्रेस के हाथ से बहादुरगंज सीट चली गई । किशनगंज सदर विधान सभा सीट पर कांग्रेस दुबारा कब्जा जमाने में सफल हुई है ।मालूम हो कि विधान सभा उप चुनाव में सदर विधान सभा सीट से एआईएमआईएम के कमरुल हुदा जीते थे ।जिले में सबसे अधिक नुकसान जदयू को उठाना पड़ा है और जदयू के दोनों सीटिंग एमएलए हार गए है ।
एनडीए जिले में खाता भी नहीं खोल पाई है ।एनडीए समर्थकों को उम्मीद थी कि वोट बंटवारे का लाभ उसे मिलेगा और किशनगंज सीट से बीजेपी जीत दर्ज कर सकती है ।लेकिन परिणामों के घोषणा के बाद एनडीए समर्थक मायूस देखे गए ।जीत की घोषणा के बाद महागठबंधन और ओवेशी समर्थक पटाखे फोड़ कर जश्न मानते देखे गए ।
कांग्रेस नेता उदित राज ने ईवीएम में गड़बड़ी का मामला उठाया है ।बिहार में एनडीए को मिल रही बढ़त के बाद उदित राज ने कहा कि जब मंगल ग्रह &चाँद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नही की जा सकती ?
साथ ही उदित राज ने कहा कि अमरीका में पहले ईवीएम से चुनाव करवाया जाता था लेकिन बाद में वहा बैलेट से चुनाव करवाए जाने लगे ।
बिहार विधानसभा चुनाव में रुझानों में एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती हुई नजर आ रही है । बिहार के 130 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार अभी आगे चल रहे हैं । वही महागठबंधन एक सौ सीटों पर आगे चल रही है ।जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा 3 सीटों पर आगे चल रही है ।चुनाव में अन्य के खाते में अभी तक 10 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं ।
रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभर रही हैं ।वहीं जदयू को झटका लगता दिख रहा है ।बीजेपी को मिल रहे बढ़त के बीजेपी नेता उत्साहित है और नेताओ का कहना है कि राहुल गांधी और तेजस्वी को जनता ने नकार दिया है ।
जिले में मतगणना को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है । मतगणना में 12 घंटे से भी कम समय बचा है ।एक तरफ जहां प्रत्याशियों कि धड़कन तेज हो चुकी है वहीं दूसरी तरह जिला प्रशासन भी तैयारियों को लेकर पूरी तरह मुस्तैदी से अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है ।जिससे कि मतदान की तरह ही मतगणना भी शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश ने कृषि बाजार समिति स्थित बज्रगृह सह मतगणना केंद्र का भ्रमण कर प्रशासनिक तैयारी का जायजा लिया है।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने पूर्व से जमा पोल्ड ईवीएम को सुरक्षित मतगणना टेबल पर लाने की व्यवस्था, बज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति सहित होने वाले मतों की गिनती के संबंध में विधानसभा वार की जा रही प्रशासनिक तैयारी का जायजा लिया। डीएम ने मतगणना केंद्र पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए आवंटित स्थल तथा वहां पर अब तक की गई तैयारी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परिसर की साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन का नियमित कार्य संचालित करने तथा मास्क का प्रयोग सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सेंटर पर प्रत्येक व्यक्ति को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक है।
मालूम हो कि मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है। इसके तहत केंद्रीय पुलिस बल जिला पुलिस बल के जवान तीन लेयर में सेंटर के भीतर एवं बाहर की सुरक्षा की व्यवस्था देख रहे हैं।बता दे कि जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित किए गए हैं तथा वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था की गई है। अनाधिकृत व्यक्तियों के केंद्र के भीतर प्रवेश पर रोक लगाया गया है। मतगणना केंद्र पर जाने हेतु पास की व्यवस्था की गई है।
परिसर के भीतर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं जिसके द्वारा सभी कार्यों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना केंद्र पर पेयजल, शौचालय साफ सफाई बिजली आपूर्ति, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। साथ ही, आवश्यक स्थलों को चिन्हित कर बैरीकेडिंग करने का निर्देश दिया है।
विदित हो कि प्रत्येक विधानसभा के मतगणना के लिए दो हॉल में सात सात टेबल बनाए गए है। इन 14 टेबल पर सामान्य वोट की गिनती होनी है।साथ ही,एक एक टेबल पोस्टल बैलेट तथा ईटीपीबीएस मत की गिनती के लिए बनाए गए हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ हो जाएगी।
पूरी परिसर में सीआरपीसी की धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू रहेगी ।
मतो की गिनती और परिणाम घोषणा के बाद शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु चिन्हित स्थलों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। संध्या 6 बजे जिलाधिकारी ने सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित कर उनके दायित्व निर्वहन को गंभीरतापूर्वक करने को निर्देश दिया।साथ ही,एसडीएम और एसडीपीओ ने भी किया संबोधित। मौके पर जिलाधिकारी के साथ एसडीएम सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।