बिहार :भाजपा विधायक से अपराधी ने मांगी 25 लाख की रंगदारी,एक गिरफ्तार

बिहार /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नरकटियागंज विधानसभा से बीजेपी विधायक रशिम वर्मा से फोन पर 25 लाख की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है । विधायक रश्मि वर्मा ने शिकारपुर थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है ।

विधायक द्वारा दिए आवेदन में बताया गया हैं कि आज 11 बजे के करीब मेरे मोबाइल फोन में एक कॉल आया जिसपे मुझसे गली-गलौज करते हुए 25 लाख की रंगदारी मांगी गई रंगदारी की रकम नहीं देने पे मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई.

आवेदक प्राप्त होते ही शिकारपुर पुलिस ने महज 3 से 4 घण्टे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि डीआईजी,पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया और तत्काल कार्रवाई करते हुए पण्डई चौक से महेशपुर निवासी मुन्ना खां को गिरफ्तार कर लिया गया हैं । श्री कुमार ने बताया कि उस मोबाइल और सिम को भी जब्त किया कर लिया गया हैं जिससे रंगदारी की मांग की गई थी आगे पूछताछ जारी हैं.