बिहार :अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों को झेलना पड़ा ग्रामीणों का विरोध

रोहतास/संवादाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिले के डेहरी इलाके में अतिक्रमण हटाने गए प्रशासनिक अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा ।जानकारी के मुताबिक अतिक्रमण हटाने से नाराज महादलित महिला व पुरुष जेसीबी के सामने ही खड़े हो गए और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया ।ग्रामीणों के विरोध के बाद अधिकारियों ने आर्थिक सहायता देने की बात कही है।

मालूम हो कि डेहरी के एनीकट में नगर परिषद द्वारा पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है जहा रविवार को एक बार फिर से पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाया। लाव लश्कर के साथ पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम सहित जेसीबी मशीन के अलावे काफी संख्या में महिला पुरुष पुलिस बल और नगर परिषद के कर्मियों को लगाया गया था।

इस दौरान करीब आधे दर्जन महादलित परिवारों के झुग्गी झोपड़ी को हटाने लिए नप प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी । महिलाओं का कहना था कि बिना सूचना के ही उनके आशियाने को ध्वस्त किया जा रहा है। साथ ही उनके पुर्नवास की कोई ब्यवस्था तक नही की गई

मामले पर नप पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पार्क की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले महादलित परिवारों को चिन्हित किया जा चुका है। इन्हें पुनः बसाने के लिए शहर से सटे मनोरा गांव के पास भूमि चिन्हित कर ली गई है जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन निर्माण कर बसाया जाएगा।