बंगाल : रेड वॉलेंटियर्स की ओर से विभिन्न इलाकों को किया गया सेनीटाइज्ड

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

माकपा रेड वॉलेंटियर्स की ओर से नक्सलबाड़ी अंतर्गत सतभैया स्थित कोरोना संक्रमित घरों व आसपास इलाके में दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए माकपा रेड वालंटियर्स के कौशिक आचार्य ने बताया कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप ने नक्सलबाड़ी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आतंक मचा दिया है। नक्सलबाड़ी में भी हर दिन कोरोना मरीज पाये जा रहे हैं। इसी को देखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए माकपा रेड वालंटियर्स की ओर से सतभैया इलाके व कोरोना संक्रमित घरों के आसपास दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया।






ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण और लोगों को संक्रमित ना करें व लोगों को इसके संक्रमण से बचाया जा सकें। साथ ही लोगों को साफ सफाई रखने व कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। आगे उन्होंने बताया कोरोना महामारी की इस दौर में माकपा रेड वॉलेंटियर्स हर संभव सहायता करने के लिए लोगों के साथ है ।






आज की अन्य खबरें पढ़े :