जिले में शहरी क्षेत्र में भी कोविड टीकाकरण अब आपके द्वार अभियान का हुआ शुभारंभ
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रतिदिन नगर परिषद के 02 वार्डो का लक्ष्य
केयर इंडिया के सौजन्य से दिया गया है 02 कोविड टीका एक्सप्रेस
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोविड-19 संक्रमण को पूरी तरह जड़ से मिटाने एवं लोगों को इस महामारी से स्थाई निजात दिलाने के जिले में लगातार वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान चल रहा है। इसे और तेज गति देने के लिए जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग बेहद गंभीर है। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो सके और लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। स्वास्थ्य टीम द्वारा शहर के सभी वार्डो में जाकर लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस टीम में चिकित्सक एवं एएनएम को शामिल किया गया है|आज शुक्रवार को ज़िला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से संयुक्त रूप से शहरी इलाकों में केयर इंडिया के मदद से कोरोना जांच व 45 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के लोगों को कोरोना जांच, टीकाकरण के साथ ही जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति परिसर से टीकाकरण रथ को जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन श्री नंदन ,डीपीएम डॉ मुनाजिम , एपिडेमियोलॉजिस्ट , केयर के प्रशनजीत प्रामाणिक ,यूनिसेफ के एजाज एहमद, डब्लू एच ओ के अमित राव सहित कई कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।
संक्रमण से उबरने के लिए टीकाकरण ही एक मात्र विकल्प: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया कोविड-19 संक्रमण से उबरने के लिए टीकाकरण ही एक मात्र विकल्प है। कोरोना जैसी महामारी से स्थायी रूप से मुक्त होने के लिए जिले में लगातार कोरोना जांच एवं टीकाकरण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिला में विगत कुछ दिनों तक लगातार बढ़ते मामलों के बाद अब इनके आंकड़ों में कमी आ रही है।यह सुखद है और समुदाय की सहयोगिता से ही यह संभव हो सका है।उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण से बचाव में वैक्सीन की अहमियत अब किसी से छुपी हुई नहीं है। वर्त्तमान में जिले के कुल 1033249 व्यक्तियों के टीकाकरण के लक्ष्य के आलोक में 113086 व्यक्ति को टीकाकरण का पहला डोज दिया जा चुका है जिसमें 28780 व्यक्तियों ने दूसरा डोज लेकर सम्पूर्ण टीकाकरण करा लिया है।
वही 45 आयुवर्ग से ऊपर के व्यक्ति के लक्ष्य 189827 के आलोक में 67573 व्यक्ति को टिका दिया गया है ।लक्ष्य के आलोक में टीकाकरण में तेजी लाने के उद्देश्य से ज़िला प्रशासन द्वारा 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को कोरोना जांच, टीकाकरण के लिए जागरूकता पैदा करने को लेकर जिला मुख्यालय से 02 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। जिले के सभी शहरी क्षेत्र में जाकर लोगों की कोरोना जांच, टीकाकरण कराने का काम करेगी। इसके अलावा वाहन में माइकिंग सिस्टम अधिष्ठापित किया गया है ,जिससे लोगों को जागरूक करने का भी काम किया जाएगा। युद्ध स्तर पर टीकाकरण कराने को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से सजग व तत्पर है|
वार्ड स्तर पर लोगों को टीकाकरण के लिए सत्र स्थल पर जाने की नहीं होगी जरूरत:
सिविल सर्जन, डॉ श्री नंदन ने बताया इस अभियान के तहत जिले के नगर परिषद शहरी क्षेत्र में 34 वार्डो में भ्रमणशील कार्यक्रम के तहत टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाएगा । ताकि ससमय शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जा सके। राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के अनुसार इस तरह के अभियान का शुभारंभ किया गया है। समाज के हर तबके के लोगों को टीकाकरण कराने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। मेडिकल वाहन के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के लिए सत्र स्थल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि, अब आसानी से अपने घर पर ही कोरोना का टीका लगवाया जा सकता है। इससे ना सिर्फ लोगों को वैक्सीन लेने में आसानी होगी बल्कि वैक्सीनेशन अभियान में भी गति आएगी। जिससे शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा भी किया जा सकता है। इस अभियान के तहत खासकर सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर चलंत वैक्सीनेशन शिविर लगाकर लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। क्योंकि अभी भी कुछ वैसे भी लाभुक हैं जो किसी कारणवश टीकाकरण केंद्र पर जाने में असमर्थ हैं या कोई साधन नही है तो उनके लिए यह टीकाकरण वाहन मिल का पत्थर साबित होगा।
टीका एक्सप्रेस रथ का शिक्षक और आंगनबाड़ी सेविका भी देगीं साथ
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया टीकाकरण के लिए शहरी क्षेत्र के सभी वार्डो के टीकाकरण के लिए कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद से सेशन साइट की पूरी जानकारी मंगा ली गयी है कि किस दिन कहां टीकाकरण होगा। शिक्षक, आंगनबाड़ी सहायिका वहां चलंत टीका एक्सप्रेस को टीकाकरण में सहायता करेंगी । कोविड टीकाकरण की खेप भी आ चुकी है। वहीं एक दिन में शहरी क्षेत्र के दो वार्ड को टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण के इस कार्य में शिक्षक तथा प्रतिष्ठित लोगों को टीका लगवाएगी जो लोगों के लिए अनुसरणीय होगा। प्रत्येक गाड़ी में आपातकाल किट भी होगा, जो टीके के प्रतिकूल प्रभाव पर उपयोग में लाया जा सकेगा। इन सभी चीजों के लिए भी स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेषThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज … Read more
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्याThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक … Read more
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की … Read more
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है !Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही … Read more
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्कThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से … Read more
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा … Read more
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका,Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् … Read more
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा … Read more
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही … Read more
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज … Read more
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! जल्द ही बिहार के सभी जिलों का … Read more
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश कुमार ने कहा … Read more
- बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी• आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदी करेंगी जागरूक• टीकाकरण के लिए 9 प्रकार के पहचान पत्र मान्य• सत्र स्थलों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की होगी सुविधाThank you for reading this post, … Read more
- दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पणदिल्ली: दिवंगत लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान की जयंती पर उनके पुत्र और पार्टी नेता चिराग पासवान ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि … Read more
- बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दीलसीतामढ़ी : मूसलाधार बारिश के चलते जिले की सभी नदियां अब खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। बागमती नदी ढेंग, सोनाखान, डूबाघाट, चंदौली व कटौझा में खतरे के … Read more
- भारत : कोरोना के 39 हजार से अधिक नए मरीज मिले,723 की हुईं मौतदिल्ली :देश में COVID19 के 39,796 नए मरीज मिले हैं ।जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,85,229 हुई। वहीं 723 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,728 … Read more
- किशनगंज :मुसेलड़ेंगा गाँव में कलवर्ट में नहाने के दौरान एक दस वर्षीय बच्ची की डूबकर हुई मौत,मौके पर पहुंची पुलिसकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! बहादुरगंज प्रखंड के निशन्द्रा पंचायत अंतर्गत मुसेलड़ेंगा गांव के मदरसा के समीप बने कलवर्ट में मो शमसाद … Read more
- राशिफल :5 जुलाई 2021,सोमवार का दैनिक राशिफलसोमवार ,5 जुलाई 2021,तिथि : एकादशी ,विक्रम सम्वत :2078 आज का पूरा पंचांग जानने के लिए आज का पंचांग जरूर देखे Thank you for reading this post, don’t forget to … Read more
- पंचांग : 5 जुलाई 2021,सोमवार का विस्तृत दैनिक पंचांगसोमवार, जुलाई 5, 2021 का विस्तृत पंचांगThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! तिथि एकादशी – 22:33:12 तक नक्षत्र भरणी – 12:12:32 तक करण बव – 09:15:15 … Read more
- किशनगंज :टेढ़ागाछ आमबाड़ी के निकट डायवर्सन ध्वस्त,आवागमन में हो रही है अत्यधिक कठिनाईकिशनगंज /विजय कुमार साह Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के रेतुआ नदी में आई बाढ़ व नदी के उफान के कारण झाला … Read more