किशनगंज : टेढ़ागाछ में प्रशासन के द्वारा मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया

टेढ़़ागाछ(किशनगंज)/विजय कुमार साह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुधवार को टेढ़़ागाछ प्रशासन के तरफ से चलाया गया मास्क जाँच का अभियान ,मोटरसाइकिल चलकों और मास्क लगाकर नहीं चलने वाले राहगीरों का काटा गया 50 रुपैया का फाइन, मास्क जाँच अभियान को दखते हुए लोगों में मचा हड़कंप, टेढ़़ागाछ प्रखंडाधीन, किशनगंज जिला पदाधिकारी के आदेश पर भीड़ भाड़ वाले जगहों पर कोविड-19 कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन द्वारा लोगों को कोरोना वायरस बीमारी से बचाव को लेकर जागरूक किया गया ।एवं लोगों को मास्क लगा कर चलने की अपील टेढ़़ागाछ प्रशासन के तरफ से लागातार किया जा रहा है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित अंचल अधिकारी अजय चौधरी ,एवं सांख्यिकी पदाधिकारी प्रदीप कुमार की ओर से लोगों को जागरूक किया गया और कोविड 19 कोरोना वायरस से बचाव हेतु चेहरे पर मास्क लगा कर बजार व भीड़- भाड़ वाले इलाकों में चलने की बात कही, वहीं अलग-अलग जगह पर बैरियर लगाकर बाइक चालकों को रोककर मास्क लगाने को कहा गया। मास्क नहीं लगाने वाले लोगों का 50 रुपया का फाईन काट कर दो मास्क वितरण भी किया गया, भविष्य मेंं भी जो व्यक्ति मास्क लगाकर नहीं चलेगें उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

आज टेढ़़ागाछ कॉलेज चौक फुलवरिया ,झाला चौक इत्यादि जगहों पर विशेष तौर से जागरूकता अभियान चलाया गया। बीडीओ ने जागरुकता को लेकर इस महामारी से बचने की सलाह दी।और शोशल डिस्टेंसिग के नियमों को कड़ाई से पालन करने की बात कही ,व साथ में बीमारी से बचाव हेतु साबुन से बार-बार हाथ धोने की बात कही, अगर कोई व्यक्ति कोरोना गाईडलाईन का पालन नहीं करता है तो उनसे भविष्य में भी इसी प्रकार जुर्माना वसूला जाएगा।बिना वजह घर से नहीं निकलें कारण यह दुसरी कोरोना का लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है।यह ज्यादा तबाही मचा रहा है।