खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नक्सलबाड़ी में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।यह घटना नक्सलबाड़ी पश्चिम बाबूपाड़ा इलाके के विवेकानंद सरकार के घर में दिनदिहाड़े बुधवार सुबह 10 बजे घटी है। इस संबंध में पीड़ित विवेकानंद सरकार ने बताया कि हमलोग सभी नीचे की ओर काम में व्यस्त थे। जब कुछ समय बाद ऊपर आये तो रूम के अंदर का दृश्य देखकर मेरे होश उड़ गए और तो लगा कि मेरे पैरों से मेरे जमीन खिसकने लगा। उन्होंने देखा कि अलमारियों के दरवाजे भी खुले हुए थे व अलमारी के अंदर रखा सामान बाहर बिखरा पड़ा था।
उन्होंने बताया कि चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और अलमारी से करीब 6,000 रुपये तथा आवश्यक दस्तावेज उड़ा ले गये। विवेकानंद सरकार ने बताया इस पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज थाना में करायी गयी है। इस संबंध में नक्सलबाड़ी थाने के ओसी से बता करने की कोशिश की गयी लेकिन बात नहीं हो पायी। वहीं इस मामले में दार्जीलिंग जिला के ग्रामीण डीएसपी अचिंत्य दास गुप्ता से बात करने पर उन्होंने बताया की चोरी की घटना जानकारी मुझे नहीं मिली है।