अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर दी औरफरार हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल मालिक के बेटे मो. शमशाद ने बताया कि बीती रात साढ़े बारह बजे चार पहिया वाहन से पांच की संख्या में अपराधी आए और घर में जबरन घुस गए और मुझे और मेरे पिता को कहा कि जो भी तुम्हारे पास रुपया हैं दे दो

जब हमारे पिताजी ने कहा कि हमारे पास कुछ नहीं हैं तो वे लोग आग बबूला हो गए और मेरे पिता को दो गोली मारकर चार पहिया वाहन से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मनसाही पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।वहीं घायल मालिक का इलाज कटिहार के निजी क्लिनिक में चल रहा हैं। वहीं मनसाही पुलिस घटना की वैज्ञानिक आधार पर जांच करा रही हैं और इसके जांच हेतु चलंत फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंची।