Tag: हंगामा

  • बिहार :शराब बंदी को लेकर सदन में हुआ हंगामा ,विधान सभा अध्यक्ष ने हंगामा करने वाले विधायकों को दी चेतावनी

    बिहार /पटना

     विधानसभा  कार्यवाही जब से शुरू हुई है उसके बाद से ही विपक्षी विधायकों द्वारा हर दिन किसी ना किसी मुद्दे को लेकर हंगामा किया जा रहा है ।आज भी सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही हंगामा शुरू हो गया ।सदन  में शराबबंदी फेल होने को लेकर विपक्षी राजद ने सवाल खड़ा किया ।

    राजद विधायकों ने कहा कि मीडिया में यह खबर चल रही है कि बिहार में समानांतर शराब की सप्लाई हो रही। यह कहकर राजद के सारे सदस्य खड़े हो गये और हंगामा करने लगे। राजद विधायकों ने शराब के धंधे में संलिप्त थानेदार और एसपी को बर्खास्त करने की मांग किया। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा ने कहा कि कोई विधायक बता दे कि बिहार में हर जगह शराब नहीं मिल रही ।दरअसल एक टीवी चैनल द्वारा शराब को लेकर किए गए स्टिंग ऑपरेशन के बाद आरजेडी को सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया और आरजेडी नेताओ ने खूब हंगामा किया।

    कांग्रेस नेता ने कहा मुख्यमंत्री शराब पर प्रतिबंध नहीं बल्कि शराब बिक्री को खुलवायें और तीन गुणे दाम पर बिक्री करवायें। इससे राजस्व भी मिलेगा। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह सवाल सुनने पर भड़क जाते हैं। लेकिन हकीकत यही है कि हर जगह शराब की सप्लाई हो रही और सिर्फ नुकसान बिहार का हो रहा। वहीं,शराबबंदी को लेकर राजद सदस्यों द्वारा हंगामा किये जाने पर विस अध्यक्ष ने कहा कि अगर सत्ता पक्ष और विपक्ष चाहे तो अलग से चर्चा संभव है। राजद सदस्य प्रश्न काल में हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए।हंगामे के बीच प्रश्ननकाल चलते रहा। हंगामा कर रहे राजद विधायकों को विस अध्यक्ष ने सख्त चेतावनी दी और करवाई कि बात कही ।


    राजद सदस्यों के वेल में पहुंचने और रिपोर्टर टेबल से छेड़छाड़ करते देख विस अध्यक्ष  वेल में प्रदर्शन कर रहे राजद विधायकों को चेताया-अगर आपलोग रिपोटर्र टेबल को इधर-उधर किये तो हम छोड़ेंगे नहीं। अध्यक्ष ने आगे कहा कि जान लीजिए….पहले वाला मौसम नहीं है। अगर आपने नियम विरूद्ध काम किया तो सख्त एक्शन लेंगे और वैसे विधायकों को चिन्हित बाहर का रास्ता दिखा देंगे।

  • कटिहार :सेना बहाली में पहुंचे अभ्यर्थियों ने स्टेशन पर किया जम कर हंगामा,राजधानी एक्सप्रेस में सवार होना चाहते थे अभ्यर्थी ,घंटो रुकी रही ट्रेन

    कटिहार /संवादाता

    कटिहार स्टेशन पर सेना भर्ती में शामिल होने आए अभ्यर्थियों ने स्टेशन पर जम कर उत्पात मचाया है ।जानकारी के मुताबिक सेना भर्ती में छटनी के शिकार हुए अभ्यर्थी जबरन राजधानी एक्सप्रेस में सवार होना चाहते थे । जिसके बाद सभी अभ्यर्थी  ट्रेन के इंजन के सामने खड़े हो गए और जम कर हंगामा किया ।






    जिसकी वजह से घंटो तक राजधानी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर ही रुकी रही ।उपद्रवी छात्रों का कहना था कि घर वापसी के लिए ट्रेन की कोई व्यवस्था नहीं है और वो सभी घर जाना चाहते है ।घंटो तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर ट्रैक को खाली करवाया है ।मौके पर पहुंचे एसडीपीओ अमर कांत झा ने बताया कि बेगूसराय से बहाली में पहुंचे छात्र जबरन राजधानी में बैठना चाहते थे जिसके बाद काफी समझाने की कोशिश की गई और बाद में हलका बल प्रयोग कर ट्रैक को खाली करवा लिया गया है । इस घटना के बाद ट्रेन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है ।इस दौरान यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है ।फिलहाल स्थिति सामान्य है ।






  • झारखंड :बीजेपी विधायकों ने सदन में किया हंगामा ,सीएम ने कहा विपक्ष जनहित के मुद्दों से भाग रहा है

    झारखंड /रांची

    झारखंड विधानसभा में सोमवार को अनुपूरक बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक वेल में पहुंच गए। बीजेपी विधायकों द्वारा नियोजन नीति के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया गया । बीजेपी विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रश्नकाल नहीं करने पर जमकर विरोध जताया और नारेबाजी भी की।






    इसके अलावा नियोजन नीति रद किए जाने का भी विरोध किया। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि सरकार ने बगैर ठोस कारण नियोजन नीति को रद किया। हालांकि इसके बाद स्पीकर ने कार्यवाही को 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।वही
    विपक्ष के इस हंगामे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष सदन को बाधित कर जनहित के मुद्दों से भागने का काम कर रही है।






  • बिहार :अररिया जिले में हाजत में आरोपी की हुई मौत के बाद लोगो ने किया हंगामा ,जांच में जुटी पुलिस

    अररिया /संवादाता

    हाजत में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद हंगामा मच गया है।जानकारी के मुताबिक इमरान उर्फ इक्का की मौत बौंसी थाना हाजत में हो गई ।जिससे नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने जम कर हंगामा किया है ।जानकारी के मुताबिक   मंगलवार को बौसीं थाना क्षेत्र के रेहुआ गांव के एक मकई के खेत से झिरूवा गांव की महिला चिकरी देवी का शव मिला था। इस मामले में मृतक महिला के पति के बयान पर एक व्यक्ति पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।






    जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को इमरान को हिरासत में लिया था ।बौसीं पुलिस देर रात इमरान को पकड़कर थाना लायी थी। जिसके बाद रविवार की अहले इमरान गमछे का फंदा बनाकर लटक गया। जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे में भी घटना की वारदात कैमरे में कैद हो गई है । इस घटना के बाद बौसीं पुलिस इमरान को लेकर रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंची। यहां पर मौजूद चिकित्सक अनवार आलम ने इमरान को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बौसीं पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया पहुंची। 


    शव के सदर अस्पताल पहुंचते ही मृतक के परिजन आक्रोशित हो उठे और सदर अस्पताल अररिया में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने घंटो तक सदर अस्पताल में हंगामा मचाया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी हृदयकान्त व मुख्यालय डीएसपी दलबल के साथ रेफरल अस्पताल पहुंचे। एसपी के पहुंचने के बाद परिजन और आक्रोशित हो उठे और जमकर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक हंगामे के दौरान पुलिसकर्मियों को भी परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। कुछ पुलिस कर्मियों को चोट भी लगने की बात सामने आयी है। पुलिस द्वारा किसी तरह लोगो को शांत करवाया गया है और न्याय का भरोसा दिया गया है ।






  • बिहार :राज्य कांग्रेस प्रभारी के सामने फिर आपस में भिड़े कांग्रेसी नेता,जम कर चले लात घुसे

    किसान बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यालय से निकाला गया पदयात्रा

    जमुई /संवादाता

    बिहार कांग्रेस की गुटबाजी खुल कर सामने आ चुकी है ।बीते दो महीने से शायद ही कोई ऐसा जिला हो जहा बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास गए हो और वहा स्थानीय नेताओं के बीच हाथापाई ना हुआ हो ।

    ताजा मामला शुक्रवार का है ।जब किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के द्वारा जिला कार्यालय से पद यात्रा निकाला जाना था. लेकिन पदयात्रा निकलने से ठीक पहले जब प्रदेश से आए नेताओं को सम्मानित किया जा रहा था. इसी दौरान सिकंदरा प्रखंड के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष गाजी शाहनवाज के द्वारा स्थानीय पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल को सम्मानित करने की घोषणा मंच संचालक द्वारा किया गया. जिसका विरोध सिकंदरा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक सुधीर कुमार चौधरी ने किया. जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात घुसे चलने लगा। जिसमें मामूली रूप से कई कार्यकर्ताओं को चोटे लगी.






     बता दें कि 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान सुधीर कुमार चौधरी चुनाव हार गए थे. इस हार में काग्रेंस पार्टी के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष एवं सिकंदरा निवासी मोहम्मद गाजी शाहनवाज को इस हार की वजह बताते हुए मुझे सम्मानित करने से रोका था. जिसको लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हो गई. वही इस कार्यक्रम में प्रदेश से आए हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा को भी हल्की चोटें आई हालांकि घंटो बीच-बचाव के बाद मामले को शांत किया गया.

    कांग्रेस कार्यालय से मणीदीप स्कूल तक निकाला गया था पद यात्रा। कचहरी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग के मणीदीप स्कूल तक तीन कृर्षि कानून को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में निकाला था.






  • बिहार :नशे में धुत अग्निशमन पदाधिकारी एवं कार चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,भेजे गए जेल

    बिहार /पटना

    सूबे की राजधानी पटना के तारेगना रेलवे गुमटी के पास मंगलवार को नशे में धुत अग्निशमन पदाधिकारी और उसके कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों पर नशे में धुत होकर टवेरा गाड़ी से जहानाबाद के एक डॉक्टर की गाड़ी में धक्का मारने और विरोध करने पर अपने अधिकारी होने का रौब जमाकर मारपीट करने का आरोप है. फिलहाल मेडिकल जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है.


    दरअसल, जहानाबाद जिले के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. रणविजय प्रसाद मंगलवार को अपने परिवार के साथ एक कार से पटना से जहानाबाद जा रहे थे. इसी दौरान तारेगना रेलवे गुमटी के पास नशे में धुत कार चालक ने पीछे से उनकी गाड़ी में टक्‍कर मार दी. ऐसे में डॉक्टर ने गाड़ी से उतर कर जब इसका विरोध किया तो कार चालक और मसौढ़ी अग्निशमन पदाधिकारी श्रवण कुमार और एक अन्‍य युवक उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे.


    घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन पदाधिकारी और कार चालक श्रवण को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कार सवार एक अन्‍य युवक भाग निकला. इधर, जैसे ही इसकी सूचना एसडीपीओ सोनू कुमार राय को मिली वे थाना पहुंचे और अग्निशमन पदाधिकारी श्रवण कुमार और कार चालक श्रवण को ब्रेथ एनालाईजर से जांच के बाद मेडिकल जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.
    इस संबंध में एसडीपीओ सोनू कुमार राय ने बताया कि कार सवार दोनों व्यक्ति नशे में धुत थे. उन्‍हें मेडिकल जांच के लिए अनुमंडलीय अस्‍पताल भेजा गया. इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इधर, डॉक्टर रणविजय प्रसाद ने भी अग्निशमन पदाधिकारी समेत कार चालक श्रवण और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

  • बेगुसराय :कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास एवं प्रदेश अध्यक्ष के सामने फिर भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता ,जम कर चले लात घुसे

    बिहार /बेगूसराय

    कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा का बेगूसाय में जम कर विरोध हुआ है ।दोनों के सामने ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जम कर लात घुसे चले है ।मालूम हो कि बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के समय दोनों को विरोध का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के कार्यकर्ता ही आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लात-घूंसे तक चले। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण गिरते-गिरते बचीं।






    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पर टिकट बेचने का आरोप लगाया।मालूम हो कि  किसान आंदोलन के समर्थन में राहुल गांधी के आह्वान पर बिहार प्रदेश कांग्रेस ने किसान सत्याग्रह यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे थे कांग्रेस नेता और राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शुभारंभ किया जाना था । लेकिन राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा और प्रभारी भक्त चरण दास को भारी विरोध का सामना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए और इस दौरान खूब हाथापाई भी हुई।






    इस विरोध के बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह सभी नेताओं को बाहर निकाला। इसके बावजूद काफी दूर तक विरोध करने वाले विरोध जताते रहे।विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है। टिकट की बिक्री की गई। जीतने वाली सीट महागठबंधन के दलों से पैसे लेकर बेच दी गई। लेकिन नेतृत्व कुछ सुन नहीं रहा है। विरोध के दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण गिरते-गिरते बचीं।

    इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे नेताओं को पार्टी से निकाल देना चाहिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी को पूर्ण रूप से बर्बाद कर दिया जिसके कारण आज कांग्रेस पार्टी बहुत निचले पायदान पर पहुंच चुकी है।हंगामे के बीच दोनों नेता ट्रैक्टर रैली लेकर जिला मुख्यालय के हर-हर महादेव चौक पहुंचे। हर-हर महादेव चौक से पदयात्रा शुरू कर विभिन्न मार्गों से होते हुए कांग्रेस भवन पहुंचे और वहां प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर बात की। कार्यकर्ताओ के मानमनौवल की कोशिश जारी है ।लेकिन जिस तरह से लगातार कांग्रेस के नेता आपस में भीड़ रहे है उससे समझा जा सकता है कि बिहार कांग्रेस की स्थिति किस स्तर पर पहुंच चुकी है ।






  • बिहार :लापता युवक का शव देखकर भड़के ग्रामीणों ने एक युवक को पीट पीट कर मार डाला ,एक घायल,जांच में जुटी पुलिस

    बिहार /समस्तीपुर

    समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बोरिया गांव निवासी महेश महतो के 15 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार उर्फ राजा का शव बरामद कर लिया गया है ।मालूम हो कि अपराधियों ने चार दिन पूर्व सोनू का अपहरण कर लिया था और आज उसका शव स्थानीय मछुआरे द्वारा देखा गया।






    ग्रामीणों का कहना है कि मृतक युवक द्वारा शराब बिक्री का विरोध किया जाता था जिसकी वजह से अपराधियों द्वारा हत्या को अंजाम दिया गया है ।

    शव मिलने के घटना की जानकारी लोगों में आग की तरह फैल गई और इसी दौरान उग्र लोगों ने दो अपराधी को पकड़ लिया जिसमें एक सोनू कुमार राय उर्फ पिंगला और दूसरे स्थानीय युवक को ही लोगों ने पकड़ा । जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की ।






    स्थानीय ग्रामीणों की पिटाई से एक युवक सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य बुरी तरह घायल है जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है । पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है और शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया गया है ।






  • किशनगंज : मोटर साइकिल की आमने सामने टक्कर के बाद आपस में भिड़े बाइक सवार ,एक जख्मी

    किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


    बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार झांसी रानी चौक के समीप बुधवार की सुबह दो मोटरसाइकिल में हुई टक्कर, टक्कर के उपरांत दोनो मोटरसाइकिल चालकों में हुई मारपीट जिसमे एक मोटरसाइकिल चालक हुआ जख्मी।


    प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार के दिन बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार झांसी रानी चौक के समीप एलआरपी की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल एवम बिरनिया की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल में आमने सामने भिड़न्त हो गई।टक्कर के उपरांत दोनो मोटरसाइकिल चालकों में हाथापाई हो गई।

    उसी क्रम में एक मोटरसाइकिल चालक ने दूसरे मोटरसाइकिल चालक के ऊपर सड़क किनारे गिरे हुए पत्थर से उसका सर फोड दिया।


    वहीं घटना की जानकारी मिलते ही तुरन्त बहादुरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल मोटरसाइकिल चालक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी एवम दूसरे मोटरसाइकिल चालक को हिरासत में लेकर अग्रतर कानूनी कार्यवाही में जुट गए हैं।
    इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना एवम मारपीट में घायल बिट्टू कुमार सिन्हा पिता बलदेव प्रसाद सिन्हा बिरनिया निवासी का प्राथमिक इलाज करवाकर उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया गया है साथ ही साथ एक अन्य मोटरसाइकिल चालक रेहान आलम पिता मो शमीम झिलझिली निवासी को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रतर कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।वहीं दुर्घटना ग्रस्त दोनो मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

  • बिहार :अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों को झेलना पड़ा ग्रामीणों का विरोध

    रोहतास/संवादाता

    जिले के डेहरी इलाके में अतिक्रमण हटाने गए प्रशासनिक अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा ।जानकारी के मुताबिक अतिक्रमण हटाने से नाराज महादलित महिला व पुरुष जेसीबी के सामने ही खड़े हो गए और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया ।ग्रामीणों के विरोध के बाद अधिकारियों ने आर्थिक सहायता देने की बात कही है।

    मालूम हो कि डेहरी के एनीकट में नगर परिषद द्वारा पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है जहा रविवार को एक बार फिर से पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाया। लाव लश्कर के साथ पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम सहित जेसीबी मशीन के अलावे काफी संख्या में महिला पुरुष पुलिस बल और नगर परिषद के कर्मियों को लगाया गया था।

    इस दौरान करीब आधे दर्जन महादलित परिवारों के झुग्गी झोपड़ी को हटाने लिए नप प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी । महिलाओं का कहना था कि बिना सूचना के ही उनके आशियाने को ध्वस्त किया जा रहा है। साथ ही उनके पुर्नवास की कोई ब्यवस्था तक नही की गई

    मामले पर नप पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पार्क की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले महादलित परिवारों को चिन्हित किया जा चुका है। इन्हें पुनः बसाने के लिए शहर से सटे मनोरा गांव के पास भूमि चिन्हित कर ली गई है जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन निर्माण कर बसाया जाएगा।