कटिहार :सेना बहाली में पहुंचे अभ्यर्थियों ने स्टेशन पर किया जम कर हंगामा,राजधानी एक्सप्रेस में सवार होना चाहते थे अभ्यर्थी ,घंटो रुकी रही ट्रेन

कटिहार /संवादाता

कटिहार स्टेशन पर सेना भर्ती में शामिल होने आए अभ्यर्थियों ने स्टेशन पर जम कर उत्पात मचाया है ।जानकारी के मुताबिक सेना भर्ती में छटनी के शिकार हुए अभ्यर्थी जबरन राजधानी एक्सप्रेस में सवार होना चाहते थे । जिसके बाद सभी अभ्यर्थी  ट्रेन के इंजन के सामने खड़े हो गए और जम कर हंगामा किया ।






जिसकी वजह से घंटो तक राजधानी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर ही रुकी रही ।उपद्रवी छात्रों का कहना था कि घर वापसी के लिए ट्रेन की कोई व्यवस्था नहीं है और वो सभी घर जाना चाहते है ।घंटो तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर ट्रैक को खाली करवाया है ।मौके पर पहुंचे एसडीपीओ अमर कांत झा ने बताया कि बेगूसराय से बहाली में पहुंचे छात्र जबरन राजधानी में बैठना चाहते थे जिसके बाद काफी समझाने की कोशिश की गई और बाद में हलका बल प्रयोग कर ट्रैक को खाली करवा लिया गया है । इस घटना के बाद ट्रेन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है ।इस दौरान यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है ।फिलहाल स्थिति सामान्य है ।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *