Tag: हंगामा

  • बिहार :मुंगेर में भीड़ ने एसपी कार्यालय में किया तोड़ फोड़ ,गाड़ियों में लगाई आग , एसपी व डीएम हटाए गए

    बिहार /डेस्क

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुंगेर में पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत के मामले को लेकर गुरुवार को एक बार फिर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित भीड़ ने पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भारी तोड़फोड़ की और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया साथ ही एसडीओ आवास में भी उग्र भीड़ के द्वारा तोड़ फोड़ की गई . वही भीड़ ने शहर के पूरबसराय ओपी के सामने पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया.

    मालूम हो कि सोमवार की रात को मुंगेर में विसर्जन करने जा रहे लोगो को पुलिस ने बुरी तरह पीटा था साथ ही फायरिंग में एक युवक कि मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे ।जिसके बाद पूरे देश में मुंगेर पुलिस की निन्दा की जा रही थीं।यही नहीं ट्विटर पर भी मुंगेर घटना ट्रेंड कर रहा था ।

    मालूम हो कि घटना के बाद से पुलिस और सरकार से नाराज लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के बाद अब लोगों ने उग्र रूप अख्तियार कर लिया है.फिलहाल उपद्रव और आगजनी की घटना के बाद शहर का माहौल काफी तनावपूर्ण है. वहीं चुनाव आयोग ने मुंगेर के एसपी और डीएम दोनों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों को भी लाइन हाज़िर किया गया है ।

    सवाल उठता है कि आखिर तीन दिन बाद जब लोग आक्रोशित हो गए तब यह करवाई क्यो की गई ।क्योंकि जिस तरह की हरकत मुंगेर पुलिस के द्वारा कि गई वो कहीं से भी जायज नहीं था कि बिना किसी चेतावनी के भीड़ पर फायरिंग कर दी जाती ।अगर यह करवाई पूर्व में हो जाती तो शायद आज जो भीड़ उग्र हुई है वो नहीं होता ।

  • किशनगंज :विद्यालय में कम चावल मिलने से नाराज़ ग्रामीणों ने किया हंगामा

    किशनगंज /इरफान

    पोठिया प्रखंड अन्तर्गत पहाड़कट्टा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय , ताल बस्ती में सोमवार को मध्याह्न भोजन का चावल वितरण के दौरान ग्रामीणों द्वारा जम कर हंगामा किया गया ।मालूम हो कि प्रधान शिक्षिका नाज प्रवीण के द्वारा बाल्टी से नाप कर चावल दिया जा रहा था ।जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और कम चावल देने का आरोप लगा कर हंगामा किया ।

    ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षिका द्वारा वर्ग एक से आठ तक के बच्चों को एक बाल्टी से चावल माप कर दिया जा रहा है। बाल्टी में 3 किलो 500 ग्राम चावल आ रहा था। और सभी वर्ग के छात्र छात्राओं को इसी बाल्टी से दी जा रही थी। जिसे लेकर ग्रामीणों ने बवाल काटा ।

    ग्रामीणों ने बताया कि नामंकन पंजी में लिखा वर्ग 1से 5 तक 4.800ग्राम वर्ग 6 से 8 तक छात्रा 7.200ग्राम चावल देना है जबकि कम चावल दिया जा रहा है ।आक्रोशित छात्र मो. बाबुल, कैसर आलम, मो. एेनामुल , मो. आसीफ, बाबूल आलम, पजीरद्दीन और अन्य ग्रामीणों और छात्र छात्राओं ने करवाई की मांग की है ।

  • कटिहार : महिला की निर्मम तरीके से हुई हत्या ,नाराज़ लोगो ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    कटिहार /रितेश रंजन

    कटिहार जिले के कोढ़ा पंचायत के गोस्वामी टोला में 45 वर्षीय रम्भा देवी का गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई है महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका स्थानीय लोग जता रहे हैं। इस बाबत कोढ़ा पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गेडाबाडी कटिहार मार्ग में शव को रखकर जाम कर उग्र प्रदर्शन किया।

    इस दौरान सड़क पर करीब एक घंटा आवाजाही बंद रहा आक्रोशित लोग हत्या कर निष्पक्ष जांच और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग के साथ मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग कर रहे थे।

    धटना के बारे में बताया जाता है कि कोढ़ा गोस्वामी टोला के मंटू गोस्वामी की पत्नी रंभा देवी साधु बाबा स्थान के समीप बांसवाड़ी में घास काटने गई थी करीब चार बजे सुनसान जगह का फायदा उठा कर अपराधियों ने गला दबा कर पानी में डुबोकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना गांव में भी सूचना के बाद शव को देखने ग्रामीणों का तांता लग गया हत्या को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था ।

    स्थानीय लोग महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। घटनास्थल से मृतक के परिजनों ने शव को उठाकर घर लाया और इसकी सूचना कोढ़ा पुलिस को दी मौके पर पहुंची कोढ़ा पुलिस घटना की छानबीन में जुटे ही थे कि आक्रोशित लोगों ने शव को उठा कर गेडाबाड़ी कटिहार मार्ग के कोढ़ा चौक पर रखकर सड़क को जाम कर दिया जाम के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई ।

    पुलिस पदाधिकारी एवं स्थानीय प्रबुद्ध जनों के द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने की कवायद शुरू हुई बावजूद सड़क पर 1 घंटे तक आवाजाही ठप रहा। इस बाबत पुलिस ने कोढ़ा गांव के नरसरी टोला के धनंजय ऋषि को पुलिस हिरासत में लिया है।

  • बिहार : महागठबंधन में हुआ सीट बंटवारा ,मुकेश साहनी ने कहा तेजस्वी ने पीठ में खंजर घाेपा

    सीट बंटवारे से नाराज़ वी आई पी पार्टी समर्थको ने जम कर किया हंगामा

    पटना /संवादाता

    बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर आज महागठबंधन में सीटों का बटवारा हो गया ।मालूम हो कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीट बंटवारे की विधिवत घोषणा की है। तेजस्वी यादव ने बताया कि आरजेडी 144 सीटों पर विधान सभा चुनाव लडेगी ।

    वहीं सीपीएम-4 सीट ,सीपीआई 6 ,भाकपा माले 19
    कांग्रेस को 70 सीट बंटवारे में मिले है ।तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी के 144 सीट में वीआईपी और झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी हिस्सेदारी मिलेगी ।जबकि लोकसभा उपचुनाव सीट पर कांग्रेस के लड़ने पर सहमति बनी है ।

    इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता से मांग करते है हमें एक मौका दे साथ ही कहा कि बिहार में सरकार में आते ही 10 लाख नौकरियां देंगे ।तेजस्वी ने कहा पहले कैबिनेट में होगा नौकरियों पर फैसला होगा और
    सरकारी नौकरी का फार्म भरने पर कोई पैसा नहीं लगेगा ।तेजस्वी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि महागठबंधन का चेहरा कौन है इसका पता सब को चल चुका है ।तेजस्वी नीतीश कुमार पर भी निशाना साधने से नहीं चूके और कहा कि बिहार के लोग लॉक डाउन में किए गए अन्याय को नहीं भूले है ।तेजस्वी ने कहा हम ठेठ बिहारी है जो वादा करते है पूरा करते है और हमारा डीएनए भी ठीक है ।तेजस्वी यादव ने शुद्ध जल जैसा विकल्प देने की बात कही साथ ही राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी एवं अन्य नेताओं को धन्यवाद दिया है ।

    वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही वी आई पी पार्टी के समर्थको ने हंगामा कर दिया ।मालूम हो कि पत्रकार वार्ता में सीट कि घोषणा नहीं किए जाने से मुकेश साहनी के समर्थकों ने जम कर हंगामा किया है । मुकेश साहनी ने महागठबंधन से अलग होने की घोषणा कर दी और कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है ।मुकेश साहनी ने कहा कि 25 सीट देने की बात कही गई थी लेकिन तेजस्वी ने पीठ में खंजर घोपा है ।

  • किशनगंज : स्वास्थ केंद्र में ग्रामीणों ने किया हंगामा ,ANM पर बतमिजी का लगाया आरोप

    किशनगंज/पोठिया/इरफान

    पोठिया अन्तर्गत  पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र दामलबाड़ी में शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने जमकर बबाल काटा। जानकारी के अनुसार एक रूबी खातून सहित अन्य लोग दवा लेने अस्पताल पहुंची थी जहा ANM द्वारा उनसे बदसूलकी की गई जिसके बाद देखते ही देखते दर्जनों लोग अस्पताल में जमा हो गए और हंगामा करने लगे ।

    वहीं सोनी कुमारी ने कहा भीड़ देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करने हेतु कहा गया  था और दूरी बना कर रखने कि बात कही गई थी जिसपर सभी हंगामा करने लगे ।फिलहाल स्थानीय लोगो के बीच बचाव से मामला शांत करवा लिया गया है । मौके पर नाजिमा खातून ,पंचायत समिति सदस्य  तेरून निशा,समिति  प्रतिनिधि ताहीर अंसारी भी मौजूद थे ।

  • किशनगंज :ऑक्सिजन के अभाव में नवजात शिशु की हुई मौत,परिजनों ने जमकर काटा बवाल

    किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


    शुक्रवार के दिन बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ऑक्सिजन के अभाव से नवजात शिशु की मौत पर नवजात शिशु के परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर हंगामा किया।वहीं बहादुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश गुप्ता,अंचलाधिकारी कौसर इमाम,सर्किल इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद एव थानाध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया गया ।


    प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दिन कुम्हार टोली बीरपुर निवासी सुखी लाल ठाकुर की पुत्री की बहादुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रसव करवाया गया।प्रसव के बाद नवजात शिशु की वजन में कमी एव सांस लेने में हो रही तकलीफ को देखते हुए अस्पताल परिसर में कार्यरत एनएम एव चिकिसकों के द्वारा नवजात शिशु को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया।


    तभी मरीज के परिजनों के द्वारा नवजात शिशु को एम्बुलेंस के माध्यम से ऑक्सीजन लगवाकर सदर अस्पताल किशनगंज ले जाया जा रहा था कि नतवापारा चौक के समीप एम्बुलेंस में रखे ऑक्सिजन सिलेंडर बिल्कुल खत्म हो गया एव नवजात शिशु को ऑक्सिजन न मिलने के कारण नवजात शिशु की मौत हो गई।

    जिसके बाद अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक शिशु के परिजन सुखी लाल ठाकुर ने कहा कि अस्पताल परिसर में जबसे उन्होंने अपनी पुत्री को एडमिट करवाया है तबसे किसी भी डॉक्टर के द्वारा मरीज की जांच तक नहीं कि गयी है।सिर्फ एनएम के द्वारा ही मरीज का प्रसव करवाया गया।

    वहीं एम्बुलेंस के चालक रामबिलाश यादव ने बताया कि एम्बुलेंस में रखा गया ऑक्सिजन सिलेंडर में कम मात्रा में ऑक्सिजन थी जिस कारण रास्ते में ही ऑक्सिजन खत्म हो गई।जिसे एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा सदर अस्पताल पहुंचने के बाद पुनः भरवाया गया।

    इस सम्बंध में जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एव हेल्थ मैनेजर को दूरभाष पर सम्पर्क किया गया तो उनके द्वारा दूरभाष पर किसी भी प्रकार की कोई भी प्रतिक्रिया नही दी गई।

  • बिहार :लव सेक्स और धोखा ,कटिहार की सड़कों पर पूर्व प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा

    कटिहार /रितेश रंजन

    लव सेक्स और धोखा ,कटिहार की सड़कों पर पूर्व प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा,पूर्व प्रेमिका ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप,घंटों चलता रहा हंगामे ,तमाशबीन बनी भीड़

    कटिहार के विनोदपुर मोहल्ले में सड़कों पर हंगामा यू नही बरपा है ,इस हाई वोल्टेज ड्रामा की मजबूत कड़ी है एक प्रेमिका ,जिसने अपने प्रेमी के दूसरी शादी की खबर पा कर आग बबूला हो कर विनोद पुर मोहल्ले के उस क्लिनिक पर पहुच गई ।

    जहा उसका प्रेमी शमशेर एक पैथोलॉजी में लैब तकनीशियन का काम करता है ,प्रेमिका जूही का आरोप है कि उसका प्रेमी शमशेर उसके साथ शादी का झांसा देकर 4 साल तक यौन शोषण करता रहा अब जब उसे ये खबर मिली कि शमशेर ने उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर ली तो प्रेमिका जूही ने सरे आम बीच सड़क पर अपने हक़ की मांग को लेकर जम कर बबाल काटा ।

    आप तस्वीरों में देख सकते है कि हंगामा कितना बरपा है अब जूही शमशेर से अपने ज़िन्दगी यापन करने के लिए एक मुस्त रकम की मांग कर रही है हालांकि मामला पुलिस तक तो नही पहुँचा है ।लेकिन इस लव सेक्स और धोखा का हाई वोल्टेज ड्रामा ने भीड़ को तमाशबीन बनने का मौका जरूर दे दिया

  • कटिहार : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गाड़ी रोक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया हंगामा , सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई गई धज्जियां

    कटिहार/रितेश रंजन

    युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निवाशन बी पहुंचे ।आजमनगर के बाढ़ ग्रस्त इलाको में ,राहत देने के लिए पहुचे राष्ट्रीय नेता के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम कर काटा बबाल,अध्यक्ष और विधायक ने उड़ाई सोसल डिस्ट्रेसिंग की धज्जियां

    यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निवाशन बी भी , के सामने कटिहार के आजमनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम कर हंगामा मचाया है ।

    दरअसल यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निवासन बी.भी कटिहार के आजमनगर में बाढ़ पीड़ितों के बीच कांग्रेस पार्टी की तरफ से सूखा राशन वितरित करने पहुंचे थे । जिनके साथ कदवा के विधायक शकील अहमद खान भी मौजूद थे ।लेकिन कार्यकर्त्ताओं ने बवाल मचा दिया ।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक आजमनगर के स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात की मांग कर रहे थे की उनके प्राणपुर विधानसभा में किसी बाहरी प्रत्यासी को टिकट ना दिया जाय | जिसे लेकर आजमगनर के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने जम कर नारेबाजी की और उनका रास्ता भी रोका ।

    वैसे स्थानीय जानकार बताते हैं की ये कांग्रेस में गुटबाजी का एक नतीजा है , लेकिन खबर ये नहीं है । खबर तो ये हैं की यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निवाशन बी भी, कदवा से कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान सहित प्राणपुर विधानसभा के अपनी दावेदारी पेश करने वाले लगभग आधे दर्जन से ज्यादा संभावित प्रत्यासियों ने बाढ़ राहत पहुंचाने के नाम पर ना सिर्फ सोसल डिस्ट्रेसिंग की धज्जिया उड़ाई बल्कि भाड़ी संख्या में भीड़ भी इकट्ठा कर लिया । लेकिन ये लोग तो राजनेता है । इसलिए इनके लिए शायद कोई कानून व्यवस्था नहीं है और नियम कायदे भी नहीं होंगें । अगर होता तो अजाजमनगर के स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी चुप्पी ना साधे बैठे होते ।

    अगर यही गलती आपसे या किसी और से हो जाती तो क्या सुशासन की रखवाली में बैठे सुशासन के नुमाइंदे चुप रहते ? सवाल बड़े हैं जिनके जबाब आपको और आजमनगर के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी को तलाशने होंगें , कि क्या नेता और जनता के लिए इस देश में कानून अलग अलग हैं। अगर नहीं है तो अब तक इस मामले में क्या हुआ जरा कोई जनता को बता और समझा दे

  • कटिहार : सदर अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में कोरोना पीड़ित मरीज को रसोइया ने खाना मांगने पर पिट पिट कर किया घायल

    कटिहार/रितेश रंजन

    सदर अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में कोरोना पीड़ित मरीज को रसोइया ने खाना मांगने पर पिट पिट कर किया घायल,रसोइया ने कोरोना पीड़ित मरीज पर अभद्र भाषा बोलने का लगाया आरोप ,अस्पताल में हुआ जम कर हंगामा

    कटिहार सदर अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में खाना मांगने पर रसोईया ने पति-पत्नी को पीटा, अभद्र भाषा इस्तेमाल कर खाना मांगने पर आवेश में आकर कोरोना पीड़ित पति को रसोईया नहीं कल्चुर(हाता) से सर पर वार कर  लहूलुहान कर दिया, पीड़ित पति- पत्नी ने व्यवस्था से परेशान होकर सदर अस्पताल में हंगामा मचाते हुए रसोईया को ही दौरा दिया ।

    जिस पर कुछ देर के लिए अस्पताल की व्यवस्था भी बाधित हुआ, बताते चलें सदर अस्पताल के ए.एन.एम सेंटर में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है,जहां खाना मांगने पर रसोईया ने मार-पीट कर एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को बुरी तरह घायल कर दिया, अब राजद सदर अस्पताल की लगातार बिगड़ते व्यवस्था पर आवाज बुलंद कर रहे है

    आशु पांडेय राजद नेता

    जबकि सिविल सर्जन बी एन पांडे ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, अब उनके संज्ञान में लाया गया है जांच पर कार्रवाई की जाएगी।

  • बंगाल : चोपड़ा में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या ।लोगो का फूटा गुस्सा ।पुलिस की गाड़ियों को किया आग के हवाले

    डेस्क/न्यूज लेमनचूस

    रविवार को बंगाल का चोपड़ा थाना क्षेत्र पूरी तरह रण क्षेत्र में तब तब्दील हो गया जब एक लड़की की लाश बरामद हुई ।मालूम हो कि बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के कालागाछ में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या के मामले को लेकर स्थानीय निवासी ने जम कर हंगामा किया और सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया है ।

    प्रदर्शन कर रहे लोग इतने आक्रोशित थे कि कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया ।पुलिस के द्वारा स्थानीय लोगों को समझाने कि कोशिश की गई लेकिन उसके बावजूद लोगो का गुस्सा कम नहीं हुआ इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस की गोलियां भी चलाई जिससे नाराज़ लोगो ने पुलिस की गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया ।

    पुलिस स्थिति को काबू करने का प्रयास कर रही है ।