Tag: पूजा

  • धर्म :जानिए मां लक्ष्मी को क्यो प्रिय है श्रीयंत्र

    कानपुर /प्रदीप श्रीवास्तव


    मां लक्ष्मी का प्रिय यंत्र है श्रीयंत्र। कहा जाता है कि श्रीयंत्र की पूजा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। घर में विधि-विधान के साथ श्रीयंत्र की पूजा और आराधना करने से घर में सुख-संपत्ति, सौभाग्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। यह अकेला ऐसा यंत्र है जो समस्त ब्रह्मांड का प्रतीक है। श्री शब्द का अर्थ लक्ष्मी, सरस्वती, शोभा, संपदा, विभूति से किया जाता है।

    यह यंत्र श्री विद्या से संबंध रखता है।


    कहते हैं जहां श्रीयंत्र की स्थापना होती है वहां मां लक्ष्मी आने के लिए विवश हो जाती हैं। एक पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार लक्ष्मी मां नाराज होकर बैकुंठ चली गईं थी।उनके बिना धरती पर त्राहि-त्राहि मच गई। तब देवगुरु बृहस्पति ने लक्ष्मीजी को आकर्षित करने के लिए ‘श्रीयंत्र’ स्थापना और पूजन का उपाय सुझाया। फिर मां लक्ष्मी को धरती पर आने के लिए विवश होना पड़ा। श्री यंत्र को अगर घर में स्थापित कर रहे हैं तो शुभ मुहुर्त देखकर ही स्थापित कराएं।


    इस बात का ध्यान रखें कि श्रीयंत्र सही बना हो, गलत श्रीयंत्र की पूजा करने से कोई लाभ नहीं होगा। एक बार श्री यंत्र को स्थापित करने के बाद रोजाना उसका जाप करना चाहिए। अगर घर में श्रीयंत्र को रखें तो उसकी पूजा जरूर करें।


    क्या है श्रीयंत्र की महिमा ?


    श्रीयंत्र की सिद्धि भगवान शंकराचार्य ने की थी।
    दुनिया में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और ताकतवर यंत्र श्रीयंत्र ही है।हालांकि श्रीयंत्र को धन का प्रतीक मानते हैं लेकिन ये शक्ति और अपूर्व सिद्धि का भी प्रतीक है।श्रीयंत्र के प्रयोग से सम्पन्नता, समृद्धि और एकाग्रता की प्राप्ति होती है।श्रीयंत्र के सही प्रयोग से हर तरह की दरिद्रता दूर की जा सकती है।श्रीयंत्र कई तरह का होता है- समतल, उभरा हुआ और पिरामिड की तरह का भी।हर तरह का श्रीयंत्र अलग तरीके से लाभकारी होता है।

  • बांग्लादेश : 51 शक्तिपीठों में से एक माता जोगेश्वरी काली मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की पूजा अर्चना, बहुउद्देशीय कम्युनिटी हॉल बनाने की घोषणा की

    विदेश /एजेंसी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने बांग्लादेश दौरे के दूसरे दिन सतखीरा में स्थित जशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा की और सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण हेतु आशीर्वाद मांगा । पूजा अर्चना करने के पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि  मुझे मां काली के चरणों में आने का सौभाग्य मिला है। जब मैं 2015 में बांग्लादेश आया था तो मुझे मां ढाकेश्वरी के चरणों में शीश झुकाने का अवसर मिला था। 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मानव जाति आज कोरोना के कारण अनेक संकटों से गुजर रही है, मां से प्रार्थना है कि पूरी मानव जाति को इस कोरोना के संकट से जल्द मुक्ति दिलाएं ।पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे 51 शक्तिपीठों में से एक मां काली के चरणों में आने का सौभाग्य मिला। मेरी कोशिश रहती है कि मौका मिले तो इन 51 शक्तिपीठों में कभी न कभी जाकर अपना माथा टेकूं ।पीएम ने कहा किमैंने सुना है कि जब यहां मां काली की पूजा का मेला लगता है तो बहुत बड़ी तादाद में भक्त सीमा के उस पार से और यहां से भी आते हैं।

    यहां पर एक कम्यूनिटी हॉल की आवश्यकता है ।उन्होने कहा कि भारत यहां पर इस निर्माण कार्य को करेगी, मैं बांग्लादेश सरकार का आभार मानता हूं कि उन्होंने इस काम के लिए हमारे साथ शुभकामनाएं प्रकट की हैं ।पीएम ने कहा कि ये बहुउद्देशीय हॉल हो ताकि जब काली पूजा के लिए लोग आएं तो उनके भी उपयोग में आए और सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक अवसर पर यहां के लोगों के काम आए और आपदा के समय खासकर चक्रवात के समय ये कम्यूनिटी हॉल सबके लिए शेल्टर का स्थान बन जाए ।मालूम हो कि पीएम आज मतुआ समुदाय के मंदिर भी जाएंगे साथ ही समुदाय के लोगो से भी मुलाकात करने वाले है ।

  • किशनगंज :सुहिया में 24 मार्च से अष्टयाम संकीर्तन होगा आयोजित,तैयारी में जुटे आयोजक

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत चिल्हनियाँ पंचायत स्थित सुहिया हाट के शिव मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 अष्टयाम संकीर्तन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में अष्टयाम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 24 मार्च 2021 को कलश यात्रा एवं संध्या 5 बजे से अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन शुरू होगा।

    जिसमें नेपाल, बंगाल, व आसपास से आधा दर्जन से अधिक कीर्तन मंडली भाग लेगी।अष्टयाम 27 मार्च को संपन्न होगा।इस वर्ष सुहिया में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।इस बाबत साफ सफाई व सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बल दिया जा रहा है।सुहिया में अष्टयाम संकीर्तन की तैयारी जोर शोर से चल रही है।

  • नक्सलबाड़ी :मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उत्तम स्वास्थ्य के लिए तृणमूल कार्यकर्ताओं ने किया पूजा -अर्चना

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उत्तम स्वास्थ्य के लिए पूरे बंगाल में पूजा- अर्चना जारी है। इसी क्रम में शनिवार को खोरीबाड़ी प्रखंड के तृणमूल कांग्रेस के युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह की पहल पर तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा शांति यज्ञ करते हुए पूजा -अर्चना की गयी। इस दिन कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जल्द से जल्द उत्तम स्वास्थ्य व पूरे बंगाल की शांति के लिए कामना की।


    किशोरी मोहन सिंह ने बताया कि कोरोना काल में मुख्यमंत्री ने जनता तक हरसंभव मदद पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के साथ ही विकास के हर कार्य को अंजाम दिया है। इसलिए वह जल्द से जल्द ठीक होकर फिर से अपनी जीत हासिल कर सत्ता में आये हमलोग इसकी कामना करते हैं। इस कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस के खोरीबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष हिरण्मय राय, युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह समेत अन्य तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • किशनगंज : शहर के प्रसिद्ध बूढ़ी काली मंदिर में अमावस्या पर हुई पूजा ,बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

    किशनगंज /संवादाता

    लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर में शनिवार को सोशल डिस्टेंस के साथ अमावस्या पूजा आयोजित की गई।मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना की गई। पूजा को लेकर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर प्रशासन के द्वारा जारी गाइड लाइन के हिसाब से पूजा में शामिल हुए थें। महिलाएं सुबह से ही पूजा की तैयारी में जुटी हुई थी।

    मंदिर में सोशल डिस्टेंस के साथ मां काली की पूजा की गई। मंदिर में आने वाले भक्त दूरी बनाकर ही मंदिर में बैठे हुए थे। पूजा के दौरान पुष्पांजलि भी सोशल डिस्टेंस के साथ दी गई। पुरोहित मलय मुखर्जी ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे या अंतिम सप्ताह में अमावस्या पूजा आयोजित की जाती है।मंदिर के भक्त सोमू चक्रवर्ती ने बताया कि प्रशासन के द्वारा जो गाइड लाइन जारी किया गया है उनका पालन करते हुए पूजा की गई है।

    मनोज मजूमदार ने बताया कि यहां हर माह के दूसरे सप्ताह अमावस्या पूजा की जाती है। पूजा के बाद सोशल डिस्टेंस में खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। मंदिर में आने वाले भक्तों को बारी बारी से प्रसाद वितरित किया गया। पूजा में भक्त सोमू चक्रवर्ती मनोज मजूमदार, निखिल पाल, कल्याण बोस, समर कुमार, नवजीत मित्रा, अनिर्बान दास,बसंत रॉय, लालू दास आदि मौजूद थें। वही रुईधासा कालि तला में पुरोहित प्रणव चक्रवर्ती, डुमरिया काली मंदिर में पुरोहित परिमल मुखर्जी के द्वारा, रोलबाग में लक्ष्मण पोद्दार के सानिध्य में अमावस्या पूजा की गई। रुईधासा काली तला मंदिर में भी भक्तों की भीड़ जुटी।

  • नक्सलबाड़ी : महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई शिव बारात

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    खोरीबाड़ी प्रखंड डांगुजोत स्थित शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर से भव्य शिव बारात निकली गयी। शिव बारात का जगह-जगह पर लोगों ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। विवाह शोभा यात्रा में भोलेनाथ के तांडव नृत्य, हरहर महादेव शिव शंभू, बम बम , जय श्रीराम के नारे से वातावरण गूंज उठा। डीजे के भक्ति धुन पर सैकड़ों श्रद्धालु भक्त नाचते और झूमते नजर आए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं हाथ में धार्मिक झंडा थामे बारात में शामिल हुए।

    भक्तिमय गीतों पर नाचते-गाते बाराती आगे बढ़ रहे थे। लोग जगह जगह खड़े होकर लोग भगवान शिव की झांकी व बारातियों पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। हर कोई भक्तिमय नजर आया। परंपरागत तरीके से देवाधिदेव महादेव व आदिशक्ति जगतजननी का पूजा -अर्चना किया गया। इस दौरान घंटों नारे बाजी व पुष्प वर्षा हुई। डीजे की धुन पर थिरकते हुए शिवभक्तों ने रंग-गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाई।

    आयोजित यह शिव बारात डांगुजोत मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न जगहों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंच कर संपन्न हुआ । इस दिन शिव बारात को सफल बनाने में गांवों के दर्जनों गणमान्य लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। इस मौके पर शिवभक्त आकाश कुमार सिंह, पप्पू यादव, पप्पू साह , निरंजन महतो , श्री राम साह , रोहित साह चंदन साह, समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

  • देवघर : महा शिवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भीड़,हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुई बाबा नगरी

    झारखंड/देवघर

    महाशिवरात्रि के मौके पर देश भर के शिव मंदिर में आज श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी है । वहीं द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में महाशिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने के लिए लाखों की संख्या में शिवभक्त देवघर पहुंच चुके है।

    मालूम हो कि आज सुबह 4 बजे मंदिर पुरोहित द्वारा विधिवत सरकारी पूजा की गई।इसके बाद हजारों भक्त कतारबद्ध होकर बाबा बैधनाथ का जलाभिषेक कर रहे है।भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री व एसपी अश्विनि कुमार सिन्हा लगातार बाबा मंदिर व रूट लाइन का जायजा ले रहे है ।शिवभक्त सुगमतापूर्वक बाबा को जलाभिषेक कर आनंदित हो रहे है। हर हर महादेव और बोलबम के नारो से पूरा देवघर गुंजायमान हो चुका है ।

    महाशिवरात्रि का दिन शिव भक्तों के लिए काफी खास माना है।ऐसे मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।






  • किशनगंज : सीसागाछी शिव मंदिर से निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा , भक्तिमय हुआ वातावरण

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत भोरहा पंचायत स्थित सीसागाछी शिव मंदिर से निकाली गई, भव्य कलश शोभायात्रा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु, और माथे पर 251 अविवाहित युवतियों ने कलश धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया ।






    हलांकि मंदिर कमीटी व अष्टयाम कमीटी के साथ साथ सामाज के बुद्धिजीवी लोग भी सुरक्षा व्यवस्था में भाग लिए। सभी श्रद्धालु ढोल बाजे के साथ बाबा भोलेनाथ , मैया पार्वती,व जय माता दी के गगनभेदी जयकारों के साथ यात्रा रामपुर फुलवरिया होते हुए कलश यात्रा टेढ़़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित माँ काली मंदिर पहुंची । तत्पश्चात वापसी रामपुर रेतुआ नदी से पवित्र जल भरकर महा संकीर्तन स्थल पर कलशों को स्थापित किया ।कलशयात्रा काफी अनुपम ,मनोहर व मनभावन रही इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए लोग घरों निकल पड़े और इस भक्तिमय माहौल का आनंद लिए।






  • किशनगंज : महाशिव रात्रि पूजा को लेकर एसपी कुमार आशिष ने जारी किया गाइडलाइन

    नगर संवाददाता / किशनगंज

    महाशिवरात्रि को लेकर एसपी कुमार आशीष ने गाइडलाइन जारी किया है।गाइडलाइन सभी थानाध्यक्ष व पूजा समितियों के लिए है।एसपी ने बताया कि शिवालयों में व मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक, पूजा,हरि कृतन की जाती है।विभिन्न स्थानों पर मेला ,झांकी, जुलुस भी निकलने की परंपरा है।इस दिन सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो जाता है।जिसको लेकर विधि व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना है।

    साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील और हिन्दू मुस्लिम मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में शिवजी की बरात और शोभायात्रा निकाले जाने वाले पर विशेष ध्यान थानेदार रखेंगे।कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही पूजा पाठ हो इसका पालन करना अनिवार्य है।एसपी ने बताया कि वैसे धार्मिक स्थल जहाँ से भक्तों की भीड़ उमड़ती है।वैसे मंदिरों में प्रवेश व निकास द्वार अलग अलग होंगे।भीड़ पर नियंत्रण के लिए मंदिर परिसर में बैरिकेटिंग की व्यवस्था करेंगे।मंदिर परिसर में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस कर्मी,महिला पुलिस कर्मी व स्थानीय वॉलिंटियर्स तैनात होंगे।ज्यादा भीड़ भाड़ वाले मंदिरों में कमेटी द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाई जायेगी।थानाध्यक्ष विशेष ध्यान देंगे।बड़े शिवालयो में एम्बुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए।

  • किशनगंज :टेढ़ागाछ में माघी पूर्णिमा मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ,नदी में स्नान कर श्रद्धालुओ ने कि गंगा मैया की आराधना

    टेढ़ागाछ (किशनगंज) /विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनिया पंचायत स्थित माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी मेला स्थित रेतुआ नदी में गंगा स्नान किये व मेला स्थित गंगा मैया के मंदिर में पूजा अर्चना की। 22 एकड़ भूभाग में लगने वाला यह एतिहासिक मेला है। सदियों से दूर-दूर से लोग हजारों की संख्या में पहुँचते हैं। आज शनिवार से माघी मेला का शुभारंभ हुआ।






    पिछले दो दशकों से उत्तरवाहिनी भव्य मेला का आयोजन होता आया है। मेला के सफल संचालन हेतु व शांति व्यवस्था को लेकर साथ-साथ समाज के गनमान्य लोग भी सदैव मुस्तैद रहते हैं। रेतुआ नदी के किनारे उत्तरवाहिनी मेला स्थल पर गंगा मैया का मंदिर स्थापित है। यहाँ पहुँच कर भक्त रेतुआ नदी में स्नान के बाद मनोकामना पूर्ण होने को लेकर ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। जिससे भक्तों पर गंगा मैया की असीम कृपा सदैव बनी रहती है।

    दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रध्दालु पूजा अर्चना करने उत्तरवाहिनी मेला पहुँचे। इस मेला में लकड़ी के बने घरेलू यूज के समान, पत्थर के उपकरण, लोहा के उपकरण, मिट्टी के उपकरण आदि कारीगर अपनी दुकान को लेकर पहुँच चुके हैं। वहीं फूल झाड़ू, पतरस, सौंप, खिलौनों, बड़े-बड़े झूलों, आदि दुकानें मेला की शोभा या खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।