Tag: पूजा

  • किशनगंज : कोरोना से बचाव के लिए महिलाओं ने नदी किनारे पूजा अर्चना की

    किशनगंज /दिघलबैंक/संवादाता

    जिले में चाइनीज वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या के बाद अब दवा के साथ साथ भगवान की पूजा अर्चना भी करने लगे है ।मालूम हो कि जिले के दिघलबैंक प्रखण्ड के तुलसिया पंचायत अन्तर्गत जनता हाट की दर्जनों महिलाओं ने मंगलवार को नदी तट पर गांव समाज़ से कोरोना समाप्त हो उसके लिए पूजा अर्चना की और भगवान से महामारी से मुक्ति हेतु प्रार्थना की गई ।

    महिलाओं ने कहा की उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ईश्वर उनकी प्रार्थना जरूर सुनने और देश समाज इस महामारी से मुक्त होगा ।

  • किशनगंज : महाकाल मंदिर में विधि विधान से हुई भगवान महाकाल की पूजा

    किशनगंज/संवादाता

    किशनगंज रूईधासा स्थित महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के पूजा का आयोजन पूरे विधि विधान से किया गया ।मालूम हो कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इस बार पूजा का आयोजन किया गया ।गौरतलब हो कि हर साल दो दिवसीय पूजा का आयोजन सावन महीने महीने में किया जाता है और दूर दराज से लोग यहां पहुंचते हैं ।

    लेकिन इस बार महामारी को देखते हुए पूजा का आयोजन किया गया है ।पुजारी साकेत बाबा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन कलश का विसर्जन किया गया था और आज पूजा अर्चना पूरे नियम के साथ की गई ।बाबा ने जिले वासियों के उत्तम स्वास्थ हेतु भगवान महाकाल से प्रार्थना की है ।पूजा में चंचल मुखर्जी ,एस डी दुबे , डॉ श्रीमंत गौतम, सत्यम , नितम दास सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका देखी गई ।