Tag: पूजा

  • किशनगंज :कुंवाड़ी में एक दिवसीय संतमत सत्संग का हुआ आयोजन, बाबा केदारनाथ महाराज का प्रवचन सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियॉ पंचायत अंतर्गत कुवाड़ी सत्संग मंदिर प्रांगन में एक दिवसीय वार्षिक संतमत सत्संग का इलाके के श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया । इस प्रांतीय स्तरीय एक दिवसीय संतमत सत्संग में रविवार संध्या को परम पूज्य स्वामी केदार नाथ जी महाराज ने प्रवचन के माध्यम से बताया की भक्ति करने की कोई उम्र नहीं होती। बल्कि अधिक उम्र और बुजुर्ग अवस्था में भक्ति करने में कई प्रकार की कठिनाइयां भी होती है। इसलिए शुरू से ही भक्ति करनी चाहिए।






    श्रद्धालु अपने बच्चों में बचपन से ही सद्विचार और सत्संगति के गुणों को जागृत करें । पढ़ाई के साथ साथ संस्कार, भक्ति , सछ्वावना भी नितांत आवश्यक है । जिससे कि तन मन पवित्र और शांत होगा। जब व्यक्तियों का दिमाग ठंडा रहेगा तो समाज भी सदविचार में संलग्न रहेगा । ईश्वर को कहीं खोजने की आवश्यकता नहीं है । प्रत्येक मनुष्य के अंदर आत्मा रूपी परमात्मा अव्यक्त रूप में छिपा हुआ है । सिर्फ और सिर्फ महसूस करने की आवश्यकता है। इसलिए कहा भी गया है आरति तन मंदिर में की जै। और इसी तर्ज पर सत्संग करना चाहिए । जिससे कि निश्चित रूप से सद्गति मिल सके । अपने गांव आस-पड़ोस या जहां कहीं भी यह पता चले कि कोई भी धार्मिक कार्य ध्यान , भजन , सत्संग , कीर्तन आदि ज्ञानवर्धक या धार्मिक कार्यक्रम होता रहे तो निश्चित रूप से कुछ ना कुछ समय निकालकर हर परिस्थिति में भाग लेना चाहिए । सही व्यक्ति का यही असली धन होता है। स्वामी केदार नाथ जी महाराज सहित संतों ने भी प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को जानकारी दिया ।
    इस कार्य में वरिष्ठ सत्संगी व ग्रामवासी
    झरी लाल मंडल, विनोद कुमार मंडल, पवन लाल सिंह, विवेकानंद मंडल, साहेब लाल मंडल, परमेश्वर प्रसाद मंडल, रामेश्वर मंडल, राजेश कुमार मंडल, जगदीश प्रसाद मंडल, प्रकाश कुमार मंडल, रोहन लाल मंडल आदि सम्पूर्ण ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।सत्संग में प्रखंड क्षेत्र के भी दर्जनों गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। सत्संग स्थल पर पेयजल , सुरक्षा व्यवस्था , भोजन , आवास की भी व्यवस्था की गई है।






  • किशनगंज :जिले में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा का त्योहार ।पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    किशनगंज /संवादाता

    जिले में सरस्वती पूजा का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया । शहर के विभिन्न मोहल्लों में छात्र-छात्राओं द्वारा बसंत पंचमी के मौके पर माता सरस्वती की पूजा की गई ।सरस्वती पूजा पर आकर्षक पंडाल का निर्माण विभिन्न पूजा समितियों के द्वारा किया गया ।शहर के धर्म गंज में स्थित एक मात्र माता सरस्वती मंदिर के प्रांगण में समाज सेवी जागृति युवा क्लब द्वारा पूजा का आयोजन किया गया जहा विधि विधान से पूजा की गई और प्रसाद का वितरण किया गया ।पूजा समिति के अध्यक्ष सुनील कु तिवारी ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूजा का आयोजन किया जा रहा है ।क्लब के सचिव अजय ठाकुर ने बताया कि यहां दूर दूर से लोग घूमने आते है और लोगो के आकर्षण का केंद्र रहता है ।






    धर्मगंज में आकर्षक तरीके से पूजा पंडाल सजाया गया है और श्रद्धालुओ के लिए प्रसाद कि भी व्यवस्था की गई है ।वहीं शहर के गांधी चौक में भी भव्य पूजा पंडाल बनाया गया है जिसे देखने के लिए लोगो की भारी भीड़ जुटी है ।इसके अतिरिक्त डे मार्केट ,रूईधासा,तेघरिया,मिलन पल्ली,सुभाष पल्ली, लाइन,रोलबाग,खगड़ा सहित अन्य मुहल्लो में भी छात्र छात्राओं द्वारा पूजा का आयोजन किया गया है जहां सुबह से ही श्रद्धालु कतार बद्ध होकर पूजा करते दिखे ।सरस्वती पूजा पर विधि व्यवस्था में कोई व्यवधान ना हो उसके लिए चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ।






  • धर्म : सरस्वती पूजा मंगलवार को,जानिए क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

    बसंत पंचमी

    धर्म /डेस्क

    मां सरस्वती की पूजा के लिए समर्पित बसंत पंचमी का पर्व कल यानी 16 फ़रवरी 2021 को मनाया जाएगा।

    हिन्दू कैलेंडर के अनुसार बसंत पंचमी का त्योहार माघ मास शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है

    और पंचमी तिथि के दिन ही माँ की पूजा की जाती है
    जो कि 16 फ़रवरी 2021 को है…..

    बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से विद्यार्थियों को बुद्धि और विद्या का वरदान प्राप्त होता है।

    बसंत पंचमी के त्योहार पर लोग पीले वस्त्र पहनते हैं और पीले रंग के फूलों से मां सरस्वती की पूजा करते हैं।

    बसंत पंचमी के दिन से ही सबसे सुहाने मौसम बसंत ऋतु की शुरुआत मानी जाती है।

    बसंत पचंमी सर्दी जाने वह
    गर्मी के आगमन की आहट देती है।

    बसंत ऋतु में फसलों व पेड़-पौधों में फूल और फल लगने का मौसम होता है जिससे प्रकृति का वातावरण बहुत ही सुहाना हो जाता है।

    बसंत पंचमी तिथि शादी-विवाह, गृह प्रवेश शिक्षा आदि कार्यों के लिए शुभ फल दायी होती है।

    पूजा मुहूर्त :
    06:59:11 से 12:35:28 तक


    अवधि :
    5 घंटे 36 मिनट

    आज के दिन ऊपर दिए गए मुहूर्त के अनुसार साहित्य, शिक्षा, कला इत्यादि के क्षेत्र से जुड़े लोग विद्या की देवी सरस्वती की पूजा-आराधना करते हैं। देवी सरस्वती की पूजा के साथ यदि सरस्वती स्त्रोत भी पढ़ा जाए तो अद्भुत परिणाम प्राप्त होते हैं और देवी प्रसन्न होती हैं।






    ज्योतिष एंड वास्तु परामर्श हेतू सम्पर्क करे…..
    परामर्श शुल्क लागू……
    what’s app Number…
    080786-65041…..

  • बंगाल :सरस्वती पूजा कल , छात्रों में जबरदस्त उत्साह

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा कल मंगलवार को की जाएगी. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. सिलीगुड़ी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सरस्वती पूजा की तैयारी जोरों पर है. इसको लेकर भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं. सुबह से ही युवक और बच्चे मां सरस्वती की प्रतिमा अपने पूजा पंडाल की तरफ ले जाते रहे.

    हालाकि इस बार कोरोना के कारण पूजा में रौनक फीकी पड़ सकती है, लेकिन छात्रों में पूजा को लेकर एक गजब का उत्साह देखा जा रहा है. खबर लिखे जाने तक मां सरस्वती की पूजा के लिए हर जगह लोग तैयारी कर रहे थे .






    पूजा के लिए श्रद्धालु आकर्षक पंडाल तैयार कर देवी की प्रतिमाएं सजा रहे थे .बता दें कि वसंत पंचमी के विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है. सरस्वती पूजा कर रहे श्रद्धालुओं का कहना है कि इसी दिन शब्दों की शक्ति मनुष्य की झोली में आई थी. पूजा को लेकर नक्सलबाड़ी व खोरीबाड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों के शैक्षणिक प्रतिष्ठानों में मां सरस्वती की मूर्तियां रखी गई है . पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहे हैं .पंडालों में भव्य रोशनी के लिए लाइट से लगाए गए है. वातावरण भक्तिमय हो गया है. समाजिक दूरी का पालन करते हुए कई पूजा पंडालों के पास कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है. पूजा की तैयारी में जुटे छात्र विष्णु साह, एजाज सेख , रविन शर्मा , पप्पू यादव आदि बताते हैं कि सरस्वती पूजा का इंतजार हम लोग को साल भर से रहता है. पूजा नजदीक आते ही मन में काफी उत्साह भर जाता है.वहीं दूसरी तरफ बाजार में भी काफी चहल पहल रही. प्रसाद व फलों की दुकानें छात्रों की भीड़ से उमड़ी रही.






  • किशनगंज : प्रसिद्ध मां बूढ़ी काली मंदिर में अमावस्या पर हुई पूजा, जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

    किशनगंज /अनिर्बान दास

    लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर में गुरुवार को सोशल डिस्टेंस के साथ अमावस्या पूजा आयोजित की गई।मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना की गई। पूजा को लेकर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर प्रशासन के द्वारा जारी गाइड लाइन के हिसाब से पूजा में शामिल हुए थें।






    महिलाएं सुबह से ही पूजा की तैयारी में जुटी हुई थी। मंदिर में सोशल डिस्टेंस के साथ मां काली की पूजा की गई। मंदिर में आने वाले भक्त दूरी बनाकर ही मंदिर में बैठे हुए थे। पूजा के दौरान पुष्पांजलि भी सोशल डिस्टेंस के साथ दी गई। पुरोहित मलय मुखर्जी ने बताया कि प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में अमावस्या पूजा आयोजित की जाती है।मंदिर के भक्त सोमू चक्रवर्ती ने बताया कि प्रशासन के द्वारा जो गाइड लाइन जारी किया गया है उनका पालन करते हुए पूजा की गई है।मनोज मजूमदार ने बताया कि यहां हर माह के दूसरे सप्ताह अमावस्या पूजा की जाती है।

    पूजा के बाद सोशल डिस्टेंस में खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। मंदिर में आने वाले भक्तों को बारी बारी से प्रसाद वितरित किया गया। पूजा में भक्त मनोज मजूमदार, निखिल पाल, कल्याण बोस, समर कुमार, अनिर्बान दास,बसंत रॉय, लालू दास आदि मौजूद थें। वही रुईधासा कालितला में पुरोहित प्रणव चक्रवर्ती, डुमरिया काली मंदिर में पुरोहित परिमल मुखर्जी के द्वारा, रोलबाग में लक्ष्मण पोद्दार के सानिध्य में अमावस्या पूजा की गई। रुईधासा काली तला मंदिर में इस बार काली पूजा में मां काली की स्थायी प्रतिमा स्थापित की गई थी।






  • नक्सलबाड़ी : स्वामी विवेकानंद जी के तिथि पूजा का किया गया आयोजन, कंबल का किया गया वितरण

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    गुरुवार को नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम की ओर से स्वामी विवेकानंद जी के तिथि पूजा का आयोजन किया गया . मौके पर आश्रम परिसर में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम के सदस्य वीरेन कर्मकार ने बताया कि नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम की ओर से आश्रम परिसर में स्वामी विवेकानंद जी के तिथि पूजा का आयोजन किया गया .






    मौके पर आदिवासी समुदाय के लोगो के बीच 60 पीस कंबल और बच्चों के बीच 80 जोड़ें शर्ट व पेंट्स प्रदान किया गया . इस दौरान लोगों के ठंड से कंपकपाते जीवन को आश्रम के सदस्यों ने गर्म कपड़े प्रदान किया तो वहीं ठंड के इस मौसम में कंबलों से गर्म राहत पाने वाले लोगों और बच्चों ने इस मदद के लिए खुशी व्यक्त किया . इसके साथ ही लोगों के लिए मंदिर प्रांगण में प्रसाद के तहत खिचड़ी का आयोजन गया था. इस दिन समाजसेवी विजय अग्रवाल, नक्सलबाड़ी श्री रामकृष्ण आश्रम के कोषाध्यक्ष परितोष वर्धन , सहायक सचिव भास्कर राय , वीरेन कर्मकार समेत अन्य उपस्थित थे.






  • किशनगंज :बेनुगढ़ गांव में धूमधाम से की गई ग्राम देवता की पूजा ,ग्राम देवता से खुशहाली हेतू की गई प्रार्थना

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत स्थित बेणुगढ़ गांव के लोगों ने ग्राम देवता की पूजा अर्चना हर्षोल्लास के साथ मनाया जिसमें गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।हर वर्ष अगहन मास में ग्राम देवता की पूजा की परम्परा सदियों से चलता आ रहा है।

    शंकर मोहन दास,श्री कांत कल्याणी,जनक प्रसाद दास, इन्द्र मोहन दास,अशोक कुमार दास,पशु दास,ढ़ोरी प्रसाद दास,मोटो दास,दीलीप दास,गंगा प्रसाद दास आदि ग्रामीणों ने बताया कि नया फसल का भोग ग्राम देवता को चढावा के रुप में चढाया जाता है।जिसमें नया धान का खीर प्रसाद के रुप में ग्राम देवता को चढाने के पश्चात आज से नए अनाज को खाने की शुरुआत सभी ग्रामीण करते हैं।

    गांव के पुजारी ढ़ोरी प्रसाद दास,व चमन लाल दास इसे ग्राम महाराज की पूजा बताते है। पूजा में नया धान के चावल का अक्षत व गुड़ तथा खिर का भोग लगाते हैं। इस पूजा से गांव मे खुशहाली तथा अच्छी फसल होने की कामना ग्रम देवता से करते हैं और आज नया फसल खाने की शुरुआत की जाती है।

  • धर्म :क्यों की जाती है गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा ?

    धर्म/डेस्क

    शास्त्रों में गुरुवार के दिन को केले के पेड़ की पूजा को का काफी महत्व है. इतना ही नहीं केले के पत्तों को शुभ और उसकी पूजा को भी लाभकारी माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक केले के पेड़ में साक्षात देवगुरु बृहस्पति का वास होता है. इसके अलावा गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और ऐसे लोगों की शादी में रुकावटें नहीं आतीं. यही नहीं उसकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं. गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने वाले व्यक्त‍ि के परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है और परिवार में खुशियां भी आती हैं.

    हिंदू धर्म में महत्‍व


    हिन्दू धर्म में केले के पेड़ का खास महत्व है. इसे सबसे शुभ पेड़ों में से एक माना गया है. इसलिए खासतौर से हरि की पूजा में इसका इस्तेमाल जरूर होता है. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को केला चढ़ाने से घर में सुख व समृद्धि आती है. वैवाहिक जीवन सुखी होता है. यदि कोई व्यक्ति मांगलिक दोष से पीड़ित है तो ऐसे व्यक्ति की अगर केले के पेड़ से शादी करा दी जाए तो उसका मांगलिक दोष खत्म हो जाता है. केले के पेड़ का हर एक हिस्सा उपयोगी होता है. जड़, तना, पत्तियां और फल. हर एक हिस्से से केले का पेड़ बहुत उपयोगी है. यहां तक कि यदि आपको पुखराज रत्न धारण करना है और ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो केले की जड़ पहन लें. पुखराज से जितना लाभ होगा, उतना ही केले की जड़ से भी होगा.

    गुरुवार को ऐसे करें केले के पेड़ की पूजा

    सुबह-सुबह मौन व्रत का पालन कर स्नान करें। इसके बाद केले के वृक्ष को प्रणाम कर जल चढ़ाएं।
    इस बात का ध्यान रखें कि घर की आंगन में यदि केले का वृक्ष लगा है तो उस पर जल ना चढ़ाएं. बाहर के केले के वृक्ष को जल चढ़ाएं।
    केले के वृक्ष पर हल्दी की गांठ, चने की दाल और गुड़ केल को अर्पित करें।
    अक्षत, पुष्प आदि चढ़ाएं और केले के पेड़ की परिक्रमा करें।
    इस मंत्र का जाप करें…

    ॐ बृं बृहस्पते नम:

    बृहस्पति मंगल मंत्र-

    जीवश्चाङ्गिर-गोत्रतोत्तरमुखो दीर्घोत्तरा संस्थित:

    पीतोश्वत्थ-समिद्ध-सिन्धुजनिश्चापो थ मीनाधिप:।

    सूर्येन्दु-क्षितिज-प्रियो बुध-सितौ शत्रूसमाश्चाप रे

    सप्ताङ्कद्विभव: शुभ: सुरुगुरु: कुर्यात् सदा मङ्गलम्।।

    साभार

  • देश :हैदराबाद में रोड शो से पहले भाग्य लक्ष्मी मंदिर में अमित शाह ने की पूजा अर्चना

    देश /डेस्क

    तेलंगाना में निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे दम खम के साथ प्रचार में जुटी हुई है ।निकाय चुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है और विधान सभा एवं लोकसभा  चुनाव की तर्ज पर पार्टी के सभी दिग्गज चुनाव प्रचार में जुटे हुए है।हैदराबाद में हर दिन पार्टी के वरिष्ठ नेता रैलियां कर रहे हैं।

    शनिवार को  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोड शो किया था और आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद पहुंचे ।जानकारी के मुताबिक श्री शाह भी आज रोड शो करने वाले है ।श्री शाह के रोड शो से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह बढ़ा दी गई है । श्री शाह ने यहां पहुंच कर आज भाग्य लक्ष्मी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना किया है ।इस मौके पर मंदिर के आस पास सुरक्षा पूरी तरह बढ़ा दी गई ।

  • नक्सलबाड़ी :छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण

    नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

    दयाराम जोत पूर्व कर्म अध्यक्ष सुनील घोष ने छठ व्रतियों के बीच छठ पर्व के पूजन सामग्री वितरण किया.लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नजदीक है और लोग छठ पूजा की तैयारियां भी कर रहे हैं ।

    छठ व्रत करने वाले लोग छठ पूजा की आवश्यक सामग्री की खरीददारी भी कर रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी परिवार है जो आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं. इसी को देखते हुए नक्सलबाड़ी दयाराम जोत पूर्व वन भूमि कर्म अध्यक्ष सुनील घोष ने करीब 35 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामाग्री वितरण किया.