बांग्लादेश : 51 शक्तिपीठों में से एक माता जोगेश्वरी काली मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की पूजा अर्चना, बहुउद्देशीय कम्युनिटी हॉल बनाने की घोषणा की

विदेश /एजेंसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने बांग्लादेश दौरे के दूसरे दिन सतखीरा में स्थित जशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा की और सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण हेतु आशीर्वाद मांगा । पूजा अर्चना करने के पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि  मुझे मां काली के चरणों में आने का सौभाग्य मिला है। जब मैं 2015 में बांग्लादेश आया था तो मुझे मां ढाकेश्वरी के चरणों में शीश झुकाने का अवसर मिला था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मानव जाति आज कोरोना के कारण अनेक संकटों से गुजर रही है, मां से प्रार्थना है कि पूरी मानव जाति को इस कोरोना के संकट से जल्द मुक्ति दिलाएं ।पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे 51 शक्तिपीठों में से एक मां काली के चरणों में आने का सौभाग्य मिला। मेरी कोशिश रहती है कि मौका मिले तो इन 51 शक्तिपीठों में कभी न कभी जाकर अपना माथा टेकूं ।पीएम ने कहा किमैंने सुना है कि जब यहां मां काली की पूजा का मेला लगता है तो बहुत बड़ी तादाद में भक्त सीमा के उस पार से और यहां से भी आते हैं।

यहां पर एक कम्यूनिटी हॉल की आवश्यकता है ।उन्होने कहा कि भारत यहां पर इस निर्माण कार्य को करेगी, मैं बांग्लादेश सरकार का आभार मानता हूं कि उन्होंने इस काम के लिए हमारे साथ शुभकामनाएं प्रकट की हैं ।पीएम ने कहा कि ये बहुउद्देशीय हॉल हो ताकि जब काली पूजा के लिए लोग आएं तो उनके भी उपयोग में आए और सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक अवसर पर यहां के लोगों के काम आए और आपदा के समय खासकर चक्रवात के समय ये कम्यूनिटी हॉल सबके लिए शेल्टर का स्थान बन जाए ।मालूम हो कि पीएम आज मतुआ समुदाय के मंदिर भी जाएंगे साथ ही समुदाय के लोगो से भी मुलाकात करने वाले है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *