Tag: दुर्घटना

  • नक्सलबाड़ी :ट्रैक्टर व बाइक की आपस में भिड़ंत , बाइक चालक घायल

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    भारत- नेपाल सीमा से सटे नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के किलाराम जोत में ट्रैक्टर व बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक चालक की घायल होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के किलाराम जोत में ट्रैक्टर व बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक घायल हो गया।






    जिन्हें तुरंत स्थानीय लोगों के सहयोग से बाइक चालक को नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय ने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए उक्त ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया था। इसकी सूचना मिलते ही नक्सलबाड़ी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी थी।






    आज की अन्य खबरें पढ़े :

  • बिहार : ट्रक और बाइक की आमने सामने टक्कर , दो लोगो की मौत, ट्रक चालक फरार

    पश्चिम चंपारण /संवादाता

    जिले के बेतिया में ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा लौरिया-नरकटियागंज हाइवे पर मटियरिया मोड़ के पास सोमवार दोपहर में हुई है।

    हादसा इतना भीषण था एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में बेतिया नगर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग निवासी बाबु राम शर्मा का पुत्र जवाहर लाल शर्मा और गौनाहा थाना क्षेत्र के माधोपुर बैरिया गांव निवासी सोनू शर्मा बताया जा रहा है। सोनू बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में पढ़ाई करता था।


    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक जवाहर लाल शर्मा अपनी बेटी के ससुराल से घर लौट रहे थे। सोनू भी साथ ही था। इसी दौरान हादसा हुआ।
    वही घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। स्थानीय लोग प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

  • बिहार :सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत,एक घायल ,गांव में पसरा मातम

    बक्सर /संवादाता

    नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के नावाडेरा समीप सुबह तकरीबन 10:00 बजे हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
    बताया जा रहा है कि प्रताप सागर के रहने वाले लखीराम यादव(38 वर्ष), नामक युवक के भतीजी की शादी है जिसको लेकर वह कुछ खरीदारी करने के लिए वह गांव के ही रहने वाले एक अन्य युवक जगनारायण यादव (35 वर्ष) के साथ डुमराँव आए हुए थे, जहां से वह पुनः अपने गांव लौट रहे थे. इसी बीच नवाडेरा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 84 पर एक बोलेरो वाहन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें मौके पर ही लखीराम की मौत हो गई वहीं, जगनारायण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हालांकि, दोनों को स्थानीय लोगों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन, चिकित्सकों ने लखीराम को मृत घोषित कर दिया और जगनारायण यादव को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. वहीं स्थानीय लोगों ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया लेकिन उसमें सवार सभी लोग भाग निकले.

  • किशनगंज :मोटर साइकिल और साइकिल में आमने सामने भिड़ंत,एक की मौत

    किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

    बहादुरगंज प्रखंड के गांगी हाट में साइकिल एव मोटरसाइकिल में हुई टक्कर में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गांगी हाट में बीती रात साइकिल एवम मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई जिसमें साइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेजवाकर दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल एवम साइकिल को जब्त कर थाने ले आयी है।

    मृतक की पहचान इमाम मो ताहा 58 वर्ष पिता स्व फखरुद्दीन गांगी हाट निवासी के रूप में हुई है।
    थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि युवक बीती रात गांगी हाट में अपनी दवा दुकान बंद कर अपने पुत्र के साथ साइकिल से अपने घर जा रहा था तभी जनता चौक की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी।जिससे कि साइकिल सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

  • बिहार :पंजाब मजदूरी करने गए तीन मजदूरों की हादसे में हुई मौत.परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

    अररिया /संवादाता

    बिहार के सीमावर्ती इलाकों से हर साल हजारों की संख्या में रोजी रोटी की तलाश में लोग दूसरे राज्यो में पलायन को मजबुर है ।मालूम हो कि रोजगार की तलाश में जाने वाले मजदूरों की हर साल बड़ी संख्या में मौत होती है ।लेकिन उसके बावजूद कोई सुधि लेने वाला नहीं होता ।

    एक बार फ़िर दुर्घटना ने कई जिंदगियां उजाड़ दी है ।घटना अररिया ज़िला से जुड़ा हुआ है. जहां पंजाब मज़दूरी करने गए 3 मजदूर की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हैं. जिनमें से कुछ को रेस्क्यू कर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. कुछ और लोगों का रेस्क्यू अभी किया जा रहा है. बताया जाता है कि पंजाब के लुधियाना स्थित शकरपुरा ढाबा रोड में मकान गिरने से उसकी चपेट में आने से फारबिसगंज प्रखंड के खबासपुर गांव के तीन मजदूरों की मौत हो गई.

    इस हादसे में अन्य 35 मजदूर घायल हो गए हैं. घटना सोमवार की है. घटना की सूचना के बाद खबासपुर गांव में मृतक के घरों में कोहराम मचा है. मृतकों में खबासपुर वार्ड सात के मो. खुर्शीद (50 वर्ष), मो. मुस्तकीम (42 वर्ष) व मो. शमशुल (30 वर्ष) शामिल हैं. सभी मजदूर 15- 20 रोज पूर्व गांव से काम पर पंजाब गए थे. मजदूरों को ले- जाने वाला ठेकेदार घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है. सभी 35 घायलों का इलाज चल रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक इस गांव के सौ से ज्यादा लोग पंजाब में जुगाड़ टेक्नोलॉजी से मकान बनाने और मकान को उठाने आदि का काम करते हैं. मगर तीन की मौत और 35 के घायल होने के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल है. मृतकों के घरों में परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन है.

    एक तरफ सरकार बड़े बड़े दावे तो करती है लेकिन उसकी ज़मीनी हकीकत कुछ और ही होता है. सरकार का अपने राज्य से पलायन रोकने में पूरी तरह से नाकाम है. ये कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी घटना हुई है जिसमें कई लोगों की अबतक जानें जा चुकी है. जरूरत है सरकार समय रहते इतने बड़े मसले पर फैसला ले ताकि मजदूर अपनों से दूर न जाए और एक साथ रहकर परिवार के साथ छोटी सी ज़िंदगी गुज़ार सके।

  • पटना : डिवाइडर से जा टकराई बस, 10 यात्री घायल, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

     पटना/ संवादाता 

    पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में अनियंत्रित बस  डिवाइडर से टकराया। आपको बता दें कि हवा हवाई ट्रांसपोर्ट बस बिहारशरीफ की तरफ से पटना आ रही थी । बस में करीब 40- 50 लोग सवार थे, तभी अचानक बस डिवाइडर से जा टकराई।
    जिसके बाद बस पलट गई घटना के बाद मौके पर पहुंचे दीदारगंज थाने की पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल पहुंचाया।जहां करीब 10 लोग इलाजरत है।

    बताया यह भी जा रहा है कि 1-2 पैसेंजर बुरी तरह से घायल है।घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव स्थित फोरलेन का है, घटना के बाद फोर लेन करीब 30 मिनट के लिए पूरी तरह बाधित हो गया। और अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की जानकारी मिलते हैं गांव के लोग पहुंचकर घायल की मदद करने लगे जिसके बाद मौके पर पहुंची दीदारगंज पुलिस ने बस सीधा कर जाम को खुलवाया।बस पर सवार पैसेंजर बताते हैं, कि बस की रफ्तार कोई खास नहीं थी लेकिन तभी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई जिसके बाद यह घटना हुई। फिलहाल बस को क्रेन के माध्यम से दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है और ट्रैफिक सामान्य हो गया है।

  • पटना :JDU एमएलए शालिनी मिश्रा की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, MLA समेत 4 लोग बुरी तरह जख्मी

    पटना /संवादाता

    बिहार में सड़क हादसे का दौर जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां जेडीयू विधायीका की गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई है. इस सड़क हादसे में विधायीका समेत 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. सबका इलाज किया जा रहा है.घटना वैशाली जिले के सराय मंसूरपुर की है, जहां केसरिया सीट से जेडीयू विधायीका शालिनी मिश्रा की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है.






    सड़क हादसे में जख्मी विधायीका शालिनी मिश्रा ने जानकारी दी कि वह मोतिहारी से अपनी सास, ससुर और देवर के साथ पटना आ रही थीं. इस दौरान घटना हुई. इस घटना में उनको खुद भी चोटें आई हैं. उनके ससुर और सास भी चोटिल हुए हैं. विधायक के मुताबिक उनकी गाड़ी 4 से 5 बार पलटी मारते हुए गड्ढे में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही वैशाली पुलिस मौके पर पहुंच राहत में जुटी है।






  • बिहार :सड़क दुर्घटना में चाचा भतीजे की मौत,एक घायल

    बिहार /बक्सर

    इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए जिनमें दो की मौत हो गई वहीं, एक का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला लेकिन, स्थानीय लोगों के द्वारा खदेड़े जाने पर वह ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. बाद में लोगों ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

    घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक बिशनपुरा गांव के रहने वाले स्वर्गीय मुंद्रिका साह के पुत्र गुड्डू साह(35 वर्ष), अशोक साह के पुत्र गोविंद कुमार (25 वर्ष) तथा पप्पू साह के पुत्र आकाश कुमार (14 वर्ष) भदवर से किसी रिश्तेदार के यहां से मुलाकात कर वापस अपने गांव लौट रहे थे तभी गांव के समीप ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे कि तीनों घायल हो गए.

    घायलों को परिजनों के द्वारा तुरंत ही सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने गुड्डू शाह एवं गोविंद कुमार को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि घायल आकाश कुमार हालत खतरे से बाहर है. बताया जा रहा है कि मृतक आपस में चाचा-भतीजा हैं.

  • बिहार : स्कॉर्पियो और बाइक की आमने सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत, तीन घायल

    बांका /संवादाता

    स्कार्पियों एवं बाईक की आमने सामने हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई ।जबकि तीन घायल बताए जा रहे है । घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर -शाहकुंड मुख्य मार्ग पर रेफरल अस्पताल अमरपुर के समीप की है ।टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही तीन लोगो की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात करीब दस बजे की है ।

    जबकि एक बच्चे समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। जख्मी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी स्कार्पियो चालक रजौन थाना क्षेत्र के अरविंद कुमार, बालक प्रिंस कुमार, अपाची चालक गोविन्दपुर गांव निवासी राहुल कुमार ,सचिन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया।






    मृतक की पहचान गोविन्दपुर गांव निवासी अवधेश सिंह एवं अमरपुर निवासी शंभु पोद्दार के रूप में हुई। घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार स्कार्पियो शाहकुंड की और से तेजगति से अमरपुर की और आ रही थी। इसी क्रम में अमरपुर की और से शाहकुंड की और जा रही अपाची सवार की आमने -सामने की टक्कर हो गयी।वहीं इस टक्कर में प्राईवेट क्लिनिक खाना पहुंचाने जा रहे अमरपुर निवासी साईकिल सवार शंभु पोद्दार भी स्कार्पियो एवं बाईक की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी की काफी देर तक घटनास्थल पर चिंगारी उठती रही।

    स्थानीय लोगों की मदद से सभी को वाहन से निकालकर ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। अस्पताल परिसर में मिली जानकारी के अनुसार स्कार्पियो सवार रजौन से समारोह में भाग लेने के लिए गोपालपुर गांव आये थे जहां से वापस रजौन जाने के क्रम में घटना घटित हो गयी। मौके पर जख्मी का ईलाज कर रहे डाक्टरों ने जख्मी की स्थिति चिंताजनक बताई है। वहीं दुसरी तरफ घटना की सुचना मिलते ही अमरपुर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार राय, अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, रामाशंकर सिंह पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया।






  • कटिहार :सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत ,दो घायल, पसरा मातम

    कटिहार /संवादाता

    होली के दिन कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र हुए सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई । जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया । सड़क हादसे में एजी बाजार के दो मित्र युवकों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक एजीबाजार निवासी दो मित्र पल्सर बाइक से सोमवार की शाम डुम्मर की ओर जा रहा थे। इसी क्रम में एनएच 31 पर पोठिया ओपी क्षेत्र के समेली खोटा चौक के समीप सामने से आ रही अपाची बाइक से पल्सर की सीधी टक्कर हो गई।

    दोनों बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही दोनों बाइक के चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक बच्चा व एक अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं इस घटना में दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सभी को पीएचसी समेली पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी बच्चे और युवक को इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। मरने वालों में पल्सर सवार नितेश जायसवाल (24) पिता मनोज जायसवाल उर्फ ललनी एवं नीरज कुमार (23) पिता स्व० जयप्रकाश दास दोनों साकिन एजी बाजार कुरसेला तथा अपाची सवार 26 वर्षीय मिथलेश कुमार पोठिया ओपी क्षेत्र के बखरी तिवारी टोला निवासी भोला महतो का पुत्र बताया गया है।

    वहीं जख्मी लोगों में तिवारी टोला निवासी गुलशन कुमार (26) तथा 5 वर्षीय आर्यन कुमार शामिल है। अपाची सवार डुम्मर से कुरसेला की तरफ आ रहा था। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इधर दो मित्रों की एक साथ अर्थी उठने से एजी बाजार में मातम पसरा हुआ है।