खोरीबाड़ी : नक्सलबाड़ी प्रखंड अंतगर्त मनीराम ग्राम पंचायत स्तिथ दयाराम जोत में रसोई गैस सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण घर के काफी सामान चल कर राख हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब नौ बजे दयाराम जोत के संजय गुप्ता नामक व्यक्ति के रसोई घर में सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई।
आग लगे देखकर स्थानीय लोगों ने नक्सलबाड़ी अग्निशमन को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोग व अग्निशमन के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
रविवार के दिन बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्केटिंग यार्ड के समीप टेम्पो एवम तेज रफ्तार मोटरसाइकिल में हुई आमने सामने भिड़न्त, जिसमे की तीन लोग हुए जख्मी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार के दिन एलआरपी की ओर से आ रही एक टेम्पो एवम बहादुरगंज मुख्य बाजार के रास्ते एलआरपी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़न्त हो गई।जिसमें की मोटरसाइकिल चालक सहित मोटरसाइकिल में सवार व्यक्ति एवम टेम्पो में सवार एक यात्री जख्मी हो गए।
वहीं ग्रामीणों के द्वारा घायल मरीजों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज भेजा गया एव घटना की जानकारी बहादुरगंज पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनो वाहनों को जब्त कर बहादुरगंज थाना ले आयी एव घायल मरीजों का हालचाल जानने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज पहुंचे।
वहीं घायल दो मरीजों मो नाजिर पिता मजीद रामपुर चाकुलिया थाना निवासी एवम मो मुन्ना पिता मो मुजीब हरिनगर निवासी की गम्भीर स्थिति को देखते हुए इलाज हेतु एमजीएम किशनगंज रेफर कर दिया गया है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में इमारत ढहने से 9 लोगो की मौत हो गई है और अभी भी मलबे में कई लोग फंसे हुए है ।एनडीआरएफ की टीम के द्वारा अभी भी मालवा हटाया जा रहा है ।घटना के बाद आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड में इमारत ढहने से कई लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड में इमारत ढहने से दुखी हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के जल्द-से-जल्द ठीक होने की मंगल-कामना करता हूं। स्थानीय अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम त्रासदी स्थल पर मौजूद हैं जो हरसंभव सहायता मुहैया करा रही हैं।’
बहादुरगंज दिघलबैंक मुख्य मार्ग पर मार्केटिंग यार्ड के समीप ट्रैक्टर एव टेम्पो में हुई भिड़ंत हो गई , जिसमे की 6 लोग हुए गम्भीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एलआरपी चौक के रास्ते दिघलबैंक की ओर जा रही सवारी लदी एक टेम्पो को तेज रफ्तार ट्रेक्टर से आमने सामने भिड़न्त हो गई ।वहीं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल सभी मरीजों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज लाया गया एवम घटना की जानकारी बहादुरगंज पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर एवम टेम्पो को जब्त कर बहादुरगंज थाना ले आयी है।
वहीं घायलों में से तीन मरीज की गम्भीर स्थिति को देखते हुए तीनों घायल मरीजो को बेहतर इलाज हेतु किशनगंज एमजीएम रेफर कर दिया गया है।
ठाकुरगंज प्रखण्ड के कुर्लिकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरी को बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई वहीं 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
घटना nh 327ई पर घटी है ।स्थानीय लोगों द्वारा आनन फानन में युवक को ठाकुरगंज स्वास्थ केंद्र लाया गया । लेकिन युवक की जान नहीं बचाई जा सकी ।मृतक युवक की पहचान सद्दाम के रूप में हुई है ।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
मजदूरों से भरी बस को अनियंत्रित टैंकर ने ठोंका,चार मजदूरों की मौत ,मरने वाले मजदूरों में तीन कटिहार के बरारी प्रखंड के एक इलाहाबाद का रहने वाला ,मृतक के परिजनो गमगीन ,गाव में मातमी सन्नाटा
लॉक डाउन के चलते नौकरी छूट जाने पर बड़ी तादाद में मजदूर दिल्ली छोड़कर अपने घरों को वापस हो गए थे ,अब जबकि दिल्ली में हालात सुधरने के बाद बिहार सहित अन्य प्रदेशो के कामगार वापस दिल्ली लौटने लगे है,इसी क्रम में कटिहार के बरारी प्रखंड के 65 मजदूर कंपनी के द्वारा भेजे गए बस से दिल्ली की और रवाना हुए ,लेकिन दुर्भाग्यवश मथुरा के समीप यमुना एक्सप्रेस हाइवे पे मजदूरों से भरी बस को एक अनियंत्रित टैंकर ने टक्कर मार दी ।
जिसमे कटिहार के बरारी प्रखंड के सवार तीन मजदूर की मौत हो गयी जबकि दर्ज़नो घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए मथुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वही घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और गाव में मातमी सन्नाटा फैल गया ।
जानकारी के मुताबिक सभी मृतक बेहद गरीब परिवार से थे और अपने परिजनों के एकलौता कमाने वाले शख्स थे । ग्रामीणों ने सरकार से मृतकों के परिजनो के लिये मुआबजे की मांग की है ।
गौरतलब है कि लॉक डाउन के समय सभी प्रवासी मजदूर नौकरी छीन जाने के बाद अपने गावँ लौट गए थे और बिहार सरकार ने वादा किया था कि उन्हें उनके गांव शहर में ही नौकरी उपलब्ध करा दी जाएगी । लेकिन ये महज ढकोसला ही साबित हुआ रोजी रोटी का साधन उपलब्ध नही होने के कारण सभी मजदूर वापस काम की तलाश में दिल्ली लौट गए । जहाँ ये हादसा घटित हुआ फिलहाल मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद घर भेजा जा रहा है ।जहा परिजन उनका अंतिम संस्कार करेंगे
गुरुवार के दिन बहादुरगंज दिघलबैंक मुख्य मार्ग मार्केटिंग यार्ड के निकट ट्रक एवं साइकिल की टक्कर में एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। ट्रक से लगे धक्के में साइकिल सवार एवं बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया था जिसे आनन-फानन में बहादुरगंज स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं उपचार के क्रम में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।
उपचार में हुई देरी के कारण परिजनों ने जमकर बवाल काटा एवम ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर आरोप लगाते हुए परिजनों ने कहा कि उपचार करने से पूर्व पर्ची बनाने एवं आधार कार्ड मांगने के कारण उपचार में काफी देर हुई जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई।
परिजनों द्वारा अस्पताल कर्मियों के द्वारा की गई देरी एवं दूर व्यवहार को लेकर सड़क जाम भी किया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पकड़कर अपने कब्जे में कर लिया है।
थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि मृतक बच्चे की पहचान मो नज्ज्म पिता मो अकबर आलम के रूप में हुई है ।जानकारी के मुताबिक बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय आधार कार्ड बनवाने हेतु साइकिल से आ रहा था तभी एलआरपी की ओर से आ रही बालू लदी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से बालक मो नज्ज्म की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
खबर की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक तौसीफ आलम मौके पर पहुंचे लोगों को समझा-बुझाकर घण्टों जाम रहे बहादुरगंज दिघलबैंक मुख्य मार्ग से जाम को हटवाये एवं उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मौके पर स्थानीय विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि इसकी जानकारी जिला पदाधिकारी किशनगंज को मोबाइल के द्वारा दी गई है एव अस्पताल कर्मियों द्वारा इलाज में देरी की लिखित शिकायत भी कल जिला पदाधिकारी किशनगंज को की जाएगी।
पोठिय प्रखंड अन्तर्गत पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के किशनगंज ठाकुरगंज सड़क स्थित इन्द्रपुर बांध के निकट जुगाड़गाड़ी ओर ट्रक के सीधे टक्कर से दो महिला जख्मी तथा एक ( 45) व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गई है।
मृतक का पहचान परिजनों ने उमेश लाल पंडित के रूप में किया है। वंही घायल दोनों का इलाज छत्तरगाछ रेफ़रल अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार पहाड़कट्टा थाना के छत्तरगाछ ओपी अन्तर्गत इन्द्रपुर बांध के निकट यह सड़क हादसा उस समय हुई। जब उमेश लाल पंडित अपनी पत्नी सुगंधि देवी ( 40 )तथा छापो देवी ( 45 ) के साथ जुगाड़गाड़ी द्वारा इन्द्रपुर से छत्तरगाछ की ओर जा रहा था ।
इसी क्रम में ठाकुरगंज की ओर से तेज रफ्तार आ रही एक ट्रक सीधे टकरा गई। जुगारगाड़ी मौके पर ही पलट गई । जिससे उमेश लाल पंडित की मौत घटना स्थल पर ही हो गया है। इधर परिजनों ने तत्काल ही तीनो को छत्तरगाछ रेफ़रल अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सक ने उमेश लाल पंडित को मृत घोषित कर दिया है। जबकि घायल मृतक की पत्नी सुगंधि देवी तथा छापो देवी का इलाज जारी हैं। इधर सूचना मिलते ही घटना स्थल पर छत्तरगाछ ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है । उमेश लाल पंडित की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कलियागंज मध्य विद्यालय के निकट दो बाइक के सीधे टक्कर से तीन युवक घायल हो गए है।जिसमें खानकी गांव निवासी मो. रिहान गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है।जिसे परिजनों ने इलाज हेतु पूर्णिया ले गया है। जानकारी के अनुसार चिचुआबाड़ी ओपी क्षेत्र के अंतर्गत गुरुबार को किशनगंज ठाकुरगंज सड़क स्थित कलियागंज मध्य विद्यालय के समीप उस समय यह सड़क हादसा हुई जब एक बाइक किशनगंज की ओर से तथा दूसरी बाइक ठाकुरगंज की ओर से आ रही थी इसी क्रम में दोनों बाइक की सीधे टक्कर हो गई।
किशनगंज की ओर से आ रही बाइक के पीछे पोठिया थाना क्षेत्र के खानकी गांव निवासी मो. रिहान सवार था। जो गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है।परिजनों ने बताया कि रिहान का एक पांव बुरी तरह से फैक्चर हो गया । है।
जबकि बाइक चालक को मामूली चोट आई है। वंही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ठाकूरगंज की ओर से आ रही आ बाइक पर सवार दोनो युवक भी घायल है।दोनो को इलाज के लिए छत्तरगाछ रेफ़रल अस्पताल ले जाया गया हैं। दोनो युवक ठाकुरगंज निवासी बताया जाता है। इधर घटना की सूचना मिलते ही चिचुआबाड़ी ओपी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गया था