Tag: दुर्घटना

  • नालंदा : अनियंत्रित ट्रक ने दुकान में खड़े लोगो को कुचला ,हादसे में 8 लोगो की मौत,कई घायल,नाराज़ लोगों ने ट्रक में लगाई आग

    बिहार /नालंदा

    अनियंत्रित ट्रक ने दर्जनों को रौंदा 8 की मौत कई जख्मी , तेल्हाड़ा थाना के समीप की घटना , घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव एक एएसआई जख्मी

    नालंदा जिले के तेल्हाड़ा में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित ट्रक ने कई दुकानों को रौंद दिया । जिससे मौके पर 8 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है । जबकि इस घटना में दर्जनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं । घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव करते हुए जमकर नारेबाजी कर रहे हैं ।

    पथराव में एक एएसआई के जख्मी होने की सूचना मिल रही है । बताया जाता है कि जहानाबाद से ट्रक नालंदा की ओर आ रही थी उसी समय थाना गेट के समीप ही अनियंत्रित होकर दुकानों में खड़े लोगो को रौंद दिया । जिससे दुकानदार समेत ग्राहकों की मौत हुई है । मिल रही जानकारी के अनुसार मृतकों में प्रदुमन बिंद, कौशल बिंद समेत आठ अन्य लोग हैं । घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी और चीख-पुकार मच गई है ।

    निजी क्लिनिक हो या फिर सरकारी अस्पताल सभी जगह लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है । स्थानीय लोगों की मानें तो मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है ।हादसे के बाद जिला पदाधिकारी योगेन्द्र सिंह मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करने की कोशिश में जुटे हुए है और चार चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की बात कही जा रही है ।

  • बिहार :गोपालगंज में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

    होली में शरीक होने दिल्ली से सहरसा  जा रहा था परिवार।

    गोपालगंज /संवादाता

    गोपालगंज महम्मदपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई है।
    घटना गोपालगंज एनएच 27 मोहम्मदपुर के डुमरिया घाट की है. सभी मृतक एक ही परिवार के हैं. मरने वालों में पिता संजीव झा उर्म 45 वर्ष पत्नी नीमी झा उर्म 40 वर्ष और पुत्र राज झा उर्म 18 और पुत्री आस्था झा 20 वर्ष शामिल हैं.

    सभी मृतक बिहार के सहरसा के रहने वाले हैं. वहीं, इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है.बताया जाता है कि एक ही परिवार के सभी चार सदस्य होली का छुट्टी मनाने के लिए दिल्ली से कार से ही अपने गांव बनगाँव थाना बनगाँव जिला सहरसा वापस लौटे थे. आज सुबह जैसे ही वे मोहम्मदपुर के डुमरिया घाट ओवर ब्रिज के पास पहुंचे. की तेज रफ्तार में सामने से मिर्ची लदे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,

  • पटना :तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर ,पति पत्नी की मौत ,नाराज़ लोगों ने ट्रक में लगाया आग

    पटना /संवादाता

    पटना में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मालूम हो कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लोगो की मौत हो गई ।

    मामला राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना इलाके की है, जहां बाईपास स्थित सेंट्रल स्कूल के सामने हुए हादसे में गुरुवार को असमय दो लोगों की जान चली गई.

    मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सेंट्रल स्कूल के सामने तेज रफ्तार से जा रही ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया.

    वहीं हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया.मामले की जानकारी मिलते ही रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दंपत्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पूरे मामले की जांच में जुट गई है

  • किशनगंज : ट्रक और टैंकर की आमने सामने टक्कर ,चालक की मौत ,दो घायल

    किशनगंज /अब्दुल करीम

    किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के धर्मगंज चौक के समीप नेशनल हाइवे 27 ऊपरी पुल पर ट्रक और गैस टेंकर में जोरदार टक्कर हो गई ।इस सड़क हादसे में गैस टेंकर चालक घण्टों अपने टेंकर में बुरी तरीक़े से फंसे रहने के कारण दर्द से तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया ।

    मृतक चालक का नाम पलाश पातार है जो असम के मोरीगांव का निवासी बताया जाता हैं…. जबकि दूसरे ट्रक के चालक और खालसी गंभीर रूप से घायल हो गए …दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।वही घटना के घण्टों बाद मौके पर पहुची पुलिस प्रशासन को स्थानीय लोगो की विरोध का सामना करना पड़ा।हम आपको बताते चले कि इस पुल पर पिछले तीन दिनों में,ये दूसरा बड़ा हादसा है ,और अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।

    मिली जानकारी के अनुसार किशनगंज से होकर गुजरने वाली कोलकाता से असम जानेवाली नेशनल हाईवे 27 पर आज दोपहर उस वक्त एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब एक ट्रक और टेंकर आमने सामने आ गए. दोनों गाड़ियों में हुई इस भिड़ंत में गैस टेंकर ड्राइवर अपनी गाड़ी में ही घण्टों फंसा रहा,जिसे निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी,जिसके बाद चालक दर्द से तड़पते हुए ,मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे ट्रक में फंसे ट्रक चालक और खालसी को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया ।

    एनएच पर हुए इस हादसे के बाद सड़क पर घंटो तक गाड़ियों की लंबी लाइनें देखने को मिली ।मालूम हो कि एनएच 27 पर लगभग दो वर्षो से फ्लाई ओवर ब्रिज का का काम चल रहा है. ऐसे में एक तरफ से ही रोड पर आवागमन हो रहा है ।जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है ।

  • किशनगंज :सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हेतु

    किशनगंज /अब्दुल करीम

    किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के धर्मगंज चौक के समीप नेशनल हाईवे 27 फ्लाई ओवर ब्रिज पर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी ….कयास लगाया जा रहा है कि मृतक बाइक पर सवार होकर घर लौटने के क्रम में तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात ट्रक रौदते हुए , फरार हो गया है।

    घटना स्थल पर ट्रक के चक्के का निशान स्पष्ट झलक रही है…..मृतक का बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया हैं..वही दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया…मृतक युवक की पहचान खगड़ा बहादुरगंज मोर निवासी सैय्यद पासबान अहमद के रूप में हुई है।घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दिया है….वही मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर, पोष्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजाकर मामले की अनुसंधान में जुट गयी है।

  • नक्सलबाड़ी :स्कूटर व एम्बुलेंस की आमने -सामने की टक्कर,एक घायल

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    भारत- नेपाल व नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के स्कूलडांगी के पास स्कूटर व एंबुलेंस की टक्कर में स्कूटर चालक घायल हो गए। जिसे लोगों के सहयोग से नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को स्कूटर व एंबुलेंस की टकराने से स्कूटर चालक घायल हो गए।

    जिन्हें तुरंत नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उन्हें छुट्टी दे दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही नक्सलबाड़ी थाना पुलिस पहुंची और स्कूटर व एम्बुलेंस को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी।

  • बिहार :बहादुरगंज अररिया मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर आजाद चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रैन बसेरा से टकराया,खलासी गंभीर रूप से घायल

    किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

    बहादुरगंज अररिया मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर आजाद चौक के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने रैन बसेरा से जा टकराई।जिससे कि ट्रक के खलासी को आई गम्भीर चोट।वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बहादुरगंज पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाने की गस्ती दल मौके पर पहुंचकर घायल खलासी को ट्रक से निकालकर उसे प्राथमिक इलाज हेतु बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये।जहां मौजूद चिकित्सक डॉ आदिल ने घायल खलासी का प्राथमिक इलाज कर उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु किशनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।


    वहीं घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घायल खलासी की पहचान अमित कुमार पिता अनिल राय पोरेडी जमुई निवासी के रूप में हुई है।वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है एवम अग्रतर कार्यवाही की जा रही है।

  • नक्सलबाड़ी :बस अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी, 5 घायल जिसमें दो की हालत गंभीर

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    भारत -नेपाल व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी में एक बस अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गयी। इस घटना में पांच लोग घायल हो गये। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को एक सवारी बस सिलीगुड़ी से खोरीबाड़ी की ओर आ रही थी। उसी दौरान बस के पीछे से तेज रफ्तार से एक बाइक के ओवरटेक की वजह से बस अनियंत्रित हो गयी और बाइक को बचाने के चक्कर में बस एक दुकान में घुस गयी। इस घटना में करीब पांच लोग घायल हो गये ।






    मौके पर तुरंत स्थानीय लोगों ने घायलोें को बरामद कर नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया,जहां गंभीर रूप से घायलों को उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज (अस्पताल ) रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक दो की हालत गंभीर बतायी जा रही थी। वहीं,इस घटना में दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना के बाद इलाके में जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी थी।
    साथ ही दुकान समेत दुकान की सभी सामान पूरी तरह तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं , दूसरी ओर उक्त घटना की सूचना मितले ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थिति को नियंत्रण किया।






  • किशनगंज :ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा,अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    गलगलिया /चंदन मंडल

    बुधवार की देर शाम को सिलीगुड़ी अलुआबारी रेल खंड पर गलगलिया स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति का एक पैर कट कर शरीर से अलग हो गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार प्रवेश राय पिता स्व सुमन राय उम्र 40 वर्ष साकिन कचहरी टोला थाना गलगलिया जिला किशनगंज निवासी बुधवार की रात करीब 09 बजे गलगलिया स्टेशन के समीप घायल अवस्था में पड़ा पाया गया।






    ट्रैन हादसे में उसके दायां पैर घुटने के नीचे से अलग हो गया था साथ ही दूसरे पैर में भी फ्रैक्चर बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कंचन कन्या ट्रेन स्टेशन से गुजरने के बाद कराहने और चीखने की आवाज पर लोग पहुंचे तो देखा कि प्रवेश राय पटरी पर घायल पड़ा है और पैर से काफी खून निकल रही है जिसके उपरांत स्थानीय लोगों की मदद से उसे खोरीबाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी नार्थ बंगाल मेडिकल रेफर कर दिया गया।






  • बिहार :दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत ,चार घायल ,गांव में पसरा मातम

    बिहार /पूर्वी चंपारण 

    जिले की सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर गोविंदापुर में दर्दनाक हादसा हुआ है ।जहा दीवार गिरने से दो महिला की मौत हो गई और 4 महिलाएं जिनमे एक बच्ची भी शामिल है घायल हो गए। जानकारी के अनुसार प्रखंड के उत्तरी श्रीपुर पंचायत के श्रीपुर गोविंदापुर में रविवार की शाम अचानक मकान का दीवार गिर गया।जिसमें दबकर मौके पर ही रेणु देवी और किसनावती देवी की मौत हो गई ।

    बताया जा रहा है कि दीवार के बगल में बैठ कर महिलाए शादी की गीत गा रही थी। इसी बीच अचानक दीवार गिर गया । जिसमें दो महिलाएं की मौत हो गई और लक्ष्मीना देवी,लीलावती देवी,चिंता देवी व 5 वर्षीय सुष्मिता कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना को देख आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

    स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहा चिकित्सको द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों ने  सूचना स्थानीय प्रशासन को दी है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।मृतका का पति कारी महतो,बीटा श्रीराम महतो,जय राम,राजा राम,तीन पुत्री व परिजनो का रोते रोते बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव की आंखे नम है और इस अनहोनी से सभी दुखी है ।