बिहार : ट्रक और बाइक की आमने सामने टक्कर , दो लोगो की मौत, ट्रक चालक फरार

पश्चिम चंपारण /संवादाता

जिले के बेतिया में ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा लौरिया-नरकटियागंज हाइवे पर मटियरिया मोड़ के पास सोमवार दोपहर में हुई है।

हादसा इतना भीषण था एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में बेतिया नगर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग निवासी बाबु राम शर्मा का पुत्र जवाहर लाल शर्मा और गौनाहा थाना क्षेत्र के माधोपुर बैरिया गांव निवासी सोनू शर्मा बताया जा रहा है। सोनू बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में पढ़ाई करता था।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक जवाहर लाल शर्मा अपनी बेटी के ससुराल से घर लौट रहे थे। सोनू भी साथ ही था। इसी दौरान हादसा हुआ।
वही घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। स्थानीय लोग प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *