Tag: तस्कर

  • झारखंड :पुलिस को मिली बड़ी सफलता . ब्राउन शुगर के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार

    चतरा /संवादाता

    ड्रग माफिया गैंग के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है । राजपुर पुलिस व CRPF के द्वारा चलाये गए लांग रेंज पेट्रौलिंग के दौरान साढ़े सात लाख रुपये का ब्राउन सुगर जप्त करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार किया है ।

    एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी ।उन्होने बताया कि पकड़े गए तस्कर के पास चार सौ 35 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया गया है । राजपुर थाना क्षेत्र के टिकवा पत्थर मोड़ के समीप से एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की है । तस्करों का पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है ।

  • बिहार :पुलिस ने पंजाब से शराब तस्कर केशर सिंह सहित दो को किया गिरफ्तार

    मुजफ्फरपुर /संवादाता

    बिहार में लगातार मिल रहे अवैध शराब के खिलाफ मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है ।इस दौरान पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से एक बड़े शराब तस्कर केसर सिंह को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने बताया कि आरोपी केसर सिंह शराब की सप्लाई करता था।

    वहीं उससे पूछताछ के दौरान समस्तीपुर के बबलू सिंह का भी नाम सामने आया है।जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया है।बता दे कि शराब बंदी के बावजूद अन्य राज्यो से बिहार में शराब की तस्करी जारी है ।जिसे लेकर अब पुलिस ने राज्य से बाहर के तस्करो के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है ,उसी क्रम में पुलिस को उक्त सफलता हाथ लगी है ।

  • नक्सलबाड़ी :दो किलो गांजा के साथ एक महिला गिरफ्तार

    खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

    दार्जीलिंग जिले में चुनाव की तिथि नजदीक आते ही प्रशासनिक हलचल भी तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नक्सलबाड़ी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नक्सलबाड़ी पुलिस ने दो किलो गाजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया।

    नक्सलबाड़ी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला के पास से दो किलो दो सौ ग्राम गाजा बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने तुरंत गाजा को जब्त करते हुए उक्त महिला को अपने हिरासत में ले लिया । पुलिस द्वारा अपनी सारी कार्यवाही करने के बाद उक्त महिला को सिलीगुड़ी न्यायालय पेश कर दिया गया है।

  • बिहार : भारत नेपाल सीमा से SSB ने सवा 6 करोड़ के चरस के साथ वैशाली के तस्कर को किया गिरफ्तार,कई एजेंसी कर रही पूछताछ

    बिहार /सीतामढ़ी

    बिहार के सीतामढ़ी में भारत नेपाल सीमा पर जांच के दौरान एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है ।एसएसबी ने जांच के दौरान 25 किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है ।बरामद चरस की कीमत 6 करोड़ 25 लाख से अधिक बताई जा रही है ।

    जिले के सोनबरसा बॉर्डर में यह सफलता एसएसबी को मिली है ।गिरफ्तार तस्कर की पहचान वैशाली जिले के सराय निवासी 28 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में की गई है। एसएसबी इंस्पेक्टर जीडी अविनाश जाखड़ के नेतृत्व में 51वीं बटालियन के जवानों को यह सफलता मिली है। एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि चरस तस्कर रौहतट से चरस लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था इसी दौरान बॉर्डर पर तैनात एस एस बी गश्ती पार्टी ने इसे धर दबोचा।

    तस्कर ने अपने पैर और पैंट,एवं कमीज़ के अंदर जिस तरह से छुपा कर रखा था प्रथम दृष्टया उसे कोई पकड़ नहीं सकता था ।एसडीबी जवानों एवं अधिकारियों की पारखी नजर ही कह सकते है कि उक्त तस्कर पकड़ में आया । बरामद चरस का अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य सवा 6 करोड़ बताया जा रही है ।गिरफ्तार तस्कर से एसएसबी सहित कई एजेंसी पूछताछ कर रही है और कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते है ।

  • झारखंड :10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, गाड़ी हुई जब्त

    रामगढ़/झारखंड

    रामगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा है। उसके पास से 10 किलो गांजा भी बरामद किया गया है। गुरुवार को रामगढ़ थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने बताया कि रांची की ओर से गांजा लेकर एक इंडिका कार हजारीबाग की ओर जा रही थी। पुलिस को जैसे ही गुप्त सूचना मिली जांच के दौरान थाना चौक पर टाटा इंडिका कार जेएच 01 बीएफ 4534 को रुकवाया गया।






    इस दौरान पुलिस को देख कर दो तस्कर भागने में सफल रहे। लेकिन एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति पटना जिले के चंदा गांव का निवासी अरुण सिंह उर्फ अरुण कुमार है। वह अभी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानी सराय में रह रहा था। वह अपने सहयोगियों के साथ गांजा तस्करी का काम कर रहा था। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 10 किलो गांजा भी बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार गांजा तस्कर अरुण सिंह उर्फ अरुण कुमार को गुरुवार को जेल भेज दिया है।






  • मुंबई : क्राइम ब्रांच ने 4 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करो को किया गिरफ्तार

    देश /डेस्क

    मु गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया ।मालूम हो कि गिरफ्तार तस्कर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल बताए जा रहे है और इनके पास से पास से 4 केजी चरस बरामद ।11 फरवरी को एक कि हुई थी गिरफ्तारी जिसके पास से 1.8 किलोग्राम चरस बरामद किया गया था।वहीं डीसीपी क्राइम ब्रांच अकबर पठान ने बताया कि उक्त तस्कर की गिरफ्तारी के बाद  जांच में चरस सरगना का पता चला है । श्री पठान ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर सरगना के  पास से 3.2 किलो चरस बरामद की गई ।






  • पटना : डीआरआई ने तस्करी के 6 किलो सोना के साथ दो को किया गिरफ्तार

    बिहार /पटना

    डीआरआई ने बिहार में बड़ी कार्रवाई की है।मालूम हो कि पटना में 6 किलोग्राम सोने के चार बिस्किट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक बरामद सोने की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है। मालूम हो कि गिरफ्तार तस्कर डिब्रूगढ़ राजधानी (स्पेशल) के एसी फर्स्ट क्लास से सोना लेकर दिल्ली जा रहे थे। हाल के समय में डीआरआई द्वारा बरामद की गई सोने की यह सबसे बड़ी खेप है। 
    डीआरआई पटना को सूचना मिली कि डिब्रूगढ़ राजधानी से तस्कर सोना लेकर दिल्ली जा रहे हैं।






    ट्रेन के पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचने से पहले ही सोमवार की रात डीआरआई की टीम ने मोर्चा संभाल लिया। जैसे ही ट्रेन रूकने की सूचना  मिली, एसी फर्स्ट क्लास की तलाशी शुरू कर दी गई।इस करवाई में रेल पुलिस भी डीआरआई के साथ शामिल रही है 
     इस दौरान दो संदिग्धों को खंगाला गया तो उसके पास से सोने की चार बिस्किट मिलीं। प्रत्येक बिस्किट का वजन 1.5 किलोग्राम है। 
    डीआरआई ने तस्करी के आरोप में नवनाथ सूर्यवंशी और बिक्रम मिशल को गिरफ्तार किया है। दोनों महाराष्ट्र के सांगली के रहनेवाले हैं।बताया जाता है कि बरामद सोने की बिस्किट म्यंमार से तस्करी के जरिए भारत लाई गई। इसके बाद असम के रास्ते उसे दिल्ली ले जाना था ।






  • बिहार : पुलिस और डीआरआई के संयुक्त करवाई में 96 लाख का गांजा जप्त,तस्करी के आरोप में 3 गिरफ्तार

    पटना/संजीव तिवारी

    डीआरआई एवं पुलिस द्वारा की गई संयुक्त करवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है ।मालूम हो कि उड़ीसा से लाई जा रही गांजा के बड़े खेप को पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है । DRI द्वारा बताया गया कि जप्त गांजे का वजन 576 किलोग्राम है एवं इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 96 लाख रुपए है ।जानकारी के मुताबिक गांजा को पटना लाया जा रहा था ।वहीं तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।

    पुलिस ने एक आरोपी के पास से दो पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। डी आर आई द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांजा की बड़ी खेप का सप्लाई किया जाना है ।जिसके बाद टीम  को बख्तियारपुर के पास रेकी के लिए लगाया गया और माधोपुर  के समीप एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो 129 पैकेट में रखा 576 किलोग्राम गांजा मिला।

    इसे ड्राइवर के पीछे बने विशेष तहखाने में छुपाकर रखा गया था। डीआरआई ने तस्करी के आरोप में ट्रक चालक संटू कुमार व उसके सहयोगी धनंजय यादव को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार दोनों लोग नालंदा के रहनेवाले हैं। दोनों से पूछताछ व निशानदेही पर मधु यादव नाम के तीसरे धंधेबाज को देदौर से गिरफ्तार किया गया।

    बख्तियारपुर थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा ने थाना क्षेत्र के देदौर निवासी अरविंद कुमार के घर पर छापेमारी की। जहां मधु यादव को दो पिस्टल एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस का कहना है कि तस्करी में जितने भी लोग शामिल है उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा इसके लिए छापेमारी की जा रही है ।

  • किशनगंज :एसएसबी 12वी बटालियन द्वारा तस्करी का चाइनीज मटर किया गया जप्त

    किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद

    जिले के दिघलबैंक प्रखण्ड में तैनात एसएसबी की 12 वीं वाहिनी डुब्बाटोली क्षेत्र के एसएसबी गस्ती दल ने भारी मात्रा में तस्करी का चाइनीज मटर की जप्त किया है ।

    एसएसबी इंडो नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात (ई) कंपनी दिघलबैंक के जवानों द्वारा आज सुबह 6:35 बजे कार्यवाही करते हुए 23 बैग चाइनीज मटर के साथ 4 साईकिल को जप्त किया। जिसकी जानकारी दिघलबैंक कंपनी सहायक कमाण्डेन्ट सुमन गुराई ने दी। श्री गुराई ने बताया कि बताया कि बॉडर पिलर संख्या 134/1 डुब्बाटोली गांव के 100 मीटर के अन्दर गस्ती दल द्वारा कार्रवाई की गई.

    इस कार्यवाही में तस्कर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जप्त सामनो को कस्टम के हवाले किया गया.वही गस्ती दल में शामिल एएसआई जगत सिंह,एएसआई कमल कुमार मंडल ,हेड कॉस्टेबल धर्म देव महतो, कॉस्टेबल जय शंकर बारा, थुपेन्द्र लाम्बा,जय प्रकाश कुमार,रामलखन, जय मंडल कुमार शर्मा सहित अन्य जवान शामिल थे।

    फ़ाइल फोटो

  • बिहार :गांजा के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बिहार/प•चम्पारण

    बगहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उड़ीसा से लाए जा रहे गांजा के खेप को बरामद किया है ।

    एसपी किरण कुमार जाधव ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि यूपी बिहार सीमा पर स्थित गौतम बुद्ध सेतु धनहा रतवल मार्ग पर जांच के दौरान गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है ।

    हालाकि मौक़े से एक तस्कर फरार हो गया जिसके गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है । श्री जाधव ने बताया कि कुल 17 पैकेट मे 34 किलो गांजा बरामद हुआ है ।