चतरा /संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ड्रग माफिया गैंग के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है । राजपुर पुलिस व CRPF के द्वारा चलाये गए लांग रेंज पेट्रौलिंग के दौरान साढ़े सात लाख रुपये का ब्राउन सुगर जप्त करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार किया है ।
एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी ।उन्होने बताया कि पकड़े गए तस्कर के पास चार सौ 35 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया गया है । राजपुर थाना क्षेत्र के टिकवा पत्थर मोड़ के समीप से एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की है । तस्करों का पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है ।