Tag: तस्कर

  • कटिहार : लाखो रुपए के विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    कटिहार /रितेश रंजन

    कटिहार उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता ,900 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ,जब्त की गई शराब की कीमत लाखो में

    कटिहार उत्पाद विभाग ने जिले के अजमनागर थाना क्षेत्र से शराब से लदे एक टाटा 407 गाड़ी को जब्त किया है । जब्त गाड़ी में बंगाल से शराब तस्करी कर कटिहार लायी जा रही थी ।मालूम हो कि लगभग 900 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी की गई ,साथ ही साथ दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया ।

    गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और इसी के मद्देनजर शराब तस्कर बंगाल से बिहार में शराब की खेप पहुचाने और तस्करी में ज्यादा सक्रिय दिख रहे है ।लेकिन उत्पाद विभाग भी लगातार छापेमारी कर तस्करों के मंसूबे को नाकाम साबित कर रही है । उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर देव व्रत कुमार ने बताया शराब की इस बड़ी खेप की बरामदगी के पीछे किन किन तस्करों की संलिप्ता है इसकी जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य लोगो को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

  • झारखंड :पुलिस की बड़ी करवाई 7 हथियार तस्कर गिरफ्तार ,बड़ी संख्या में हथियार बरामद

    गढ़वा /विवेक चौबे

    अबैध कारोबार करने वाले अपराधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। बता दें कि कांडी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

    सोमवार को हथियारों की तस्करी करने वाले कुल 7 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया। हथियारों के तस्करी करने वाले आरोपियों में- हैदरनगर के पनसा गांव निवासी- विवेक कुमार सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, रवि मेहता, पाण्डु के डाला गांव निवासी- रंजन सिंह, कांडी के बलियारी गांव निवासी- लालमोहन दुबे, भरत पहाड़ी के रमचेला रजवार व बरडीहा के अगस्त विश्वकर्मा का नाम शामिल है।

    पुलिस के अनुसार 2 तीन पन्द्रह पिस्टल, 2 बारह बोर व 1 रायफल के साथ तस्करो को गिरफ्तार किया गया। कांडी पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा मंगलवार को किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

    इस सम्बंध में कांडी थाना प्रभारी- राम अवतार ने बताया कि आरोपियों के पास से 4 पिस्टल, 1 रायफल व कारतूस बनाने की सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार अबैध कारोबार करने वाले किसी भी कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • किशनगंज:एसएसबी 12वी बटालियन दिघलबैंक ने 3 तस्करो को दबोचा,चाइनीज मटर जप्त

    किशनगंज/शिव नारायण प्रसाद

    भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12 वीं वाहिनी की (ए) कंपनी पलसा द्वारा गुरुवार शाम करीब 8 बजे बॉर्डर पिलर संख्या 137/2 बनारसी टोला के समीप 16 बैग चाइनीस मटर के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया गया है ।

    मामले की जानकारी देते हुए कंपनी प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्पराज सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में जवान पेट्रोलिंग में थे।रात्रि में कुछ हलचल हुई जिसके बाद तीनों को गिरफतार किया गया है। वहीं 3 साइकिल भी जप्त की गई है ।

    गिरफ्तार तस्कर अख्तर आलम, जहांगीर आलम, अब्दुल मुतालिब सभी साकीन कद्दूवाभिट्ठा निवासी हैं। इस कार्रवाई में एसआई चंदन दास, ताशो शिवांचु, हेड कांस्टेबल मनदीप, राजेंद्र प्रसाद, ज्वालाकर सचिन, अकरम खान, दिवाकर दास,प्रशांत कुमार, श्रवणनाथ, पंकज कुमार, ओम प्रसाद पूनिया सहित अन्य जवान शामिल थे।

  • किशनगंज :पुलिस की बड़ी करवाई ,तस्करी का डेढ़ दर्जन ऊंट किया गया जप्त

    किशनगंज/इरफान

    पोठिया प्रखंड अन्तर्गत पहाड़कट्टा पुलिस ने तस्करी का ढेर दर्जन ऊँट जप्त किया है वही तस्कर पर थाना में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी जानवरों को किशनगंज गौशाला संचालक को सौप दिया गया।

    जहाँ एनजीओ की निगरानी में सभी जानवरों की देखरेख की जाएगी। बताया जा रहा है कि बेलुवा-पोठिया पथ के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलदियाहाट-सरकारी बस्ती के समीप सोमवार के रात पुलिस ने गस्ती के दौरान सभी ऊँट को एक बांस के झार में छिपा देखा।

    जिसे पहाड़कट्टा पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई की है।गुप्त सूत्रों से माने तो सभी जानवर राजस्थान से लाये गए है और जानवरो को तस्कर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कराने के फिरार में थे।

    वही इस गौरखधंधे में बंगाल-बिहार और उत्तर प्रदेश के कई तस्कर शामिल है। जो इस मार्ग को सुरक्षित समझ कर रात के अंधेरे में जानवरों की तस्करी को अंजाम देता है।पुलिस कांड संख्या 72/20 दर्ज कर अग्रतर करवाई में जुट गई है ।

  • किशनगंज :बहादुरगंज पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

    बहादुरगंज पुलिस ने 180 एमएल विदेशी शराब की 22 पाउच के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम किशनगंज की ओर से बंगाल निर्मित विदेशी शराब 22पाउच ऑफिसर चॉइस 180एमएल के साथ एक तस्कर बहादुरगंज आ रहा था ।

    तभी गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार दलबल के साथ एलआरपी चौक के समीप से ही शराब तस्कर हरि प्रसाद राय पिता स्व सुखदेव प्रसाद राय साकिन एलआरपी चौक बहादुरगंज निवासी को गिरफ्तार कर थाना कांड संख्या 266/20 मध निषेध उत्पाद अधिनियम धारा 30(a)के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

  • किशनगंज : दिघलबैंक से गिरफ्तार खाद तस्कर को पुलिस ने भेजा जेल

    किशनगंज/दिघलबैंक /संवादाता 


    आवश्यक वस्‍तु अधिनियम,1955 के तहत दिघलबैंक थाना कांड संख्या-70/20 के नामजद अभियुक्त मंसूर आलम एवं नौगिर आलम को दिघलबैंक पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।मालूम हो कि दिघलबैंक पुलिस ने 240 बोरा खाद के साथ इसे दुबड़ी में गिरफ्तार किया था ।

    मालूम हो कि 2 दिन पूर्व  यूरिया खाद से लदे दो पिकअप वैन को दिघलबैंक पुलिस ने दुबरी चौक से जब्त किया था। ग्रामीण क्षेत्र में एक और जहाँ खाद की किल्लत से किसान को परेशान है। वहीं यूरिया खाद की  तस्करी खुले आम की जा रही है।सूत्रों के मुताबिक   दिघलबैंक थाना क्षेत्र में यूरिया की तस्करी भारी मात्रा में हो रही है।

    यूरिया तस्कर पिकअप वैन के अलावे साईकिल केरियर का भी इस्तेमाल कर रहे, बॉडर के कई हिस्सों से तस्करी  किया जा रहा है।वहीं पुलिस की कार्रवाई के बाद तस्करो में हड़कंप देखा जा रहा है ।जरूरत है लगातार गस्ती कर अवैध रूप से चलाए जा रहे इस तस्करी के धंधे का भंडाफोड़ पूरी तरह करने की ताकि किसानों को यूरिया की किल्लत ना हो ।

  • एसएसबी ने तस्करी के शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफतार

    अररिया /संवादाता

    भारत नेपाल सीमा के सिकटी से एसएसबी 52 बटालियन आम बाड़ी के जवानों ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।मालूम हो कि नेपाल से यह शराब लाया जा रहा था । एमएसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि 70 बोतल शराब जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रूपए है जप्त किया गया है।

    इस करवाई में एक मोटर साइकिल भी जप्त की गई है ।वहीं गिरफ्तार तस्कर मुनाजिर पिता सैफुद्दीन गांव धवेली से पूछताछ की जा रही है । इस करवाई में एसएसबी के एएसआई जनेश्वर सिंह उमेश कुमार अनंत कुमार धीरज कुमार मारू राहुल शामिल थे

  • कटिहार :भारी मात्रा में तस्करी का शराब लॉज से जप्त । पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    रितेश रंजन

    बड़ी मात्रा में विदेशी और देशी शराब की खेप बरामद,कई सफेदपोश भी है इस धंधे में शामिल,नगर थाना क्षेत्र के एक लॉज से हुई बरामदगी, एक शख्स गिरफ्तार

    कटिहार नगर थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मालूम हो की शराब की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया गया है ।कटिहार नगर थाना क्षेत्र के नयाटोला फुलवारी स्थित एक लॉज में शराब की बड़ी खेप की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने नयाटोला फुलवारी स्थित अभय नायक के लॉज में छापेमारी की जहां शराब की पहरेदारी कर रहे एक आरोपी पप्पू ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।


    कटिहार एसडीपीओ अमरकान्त झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि लॉज के मालिक अभय नायक और अपराधकर्मी छोटू मंडल मिलकर शराब का काम किया करते हैं और रात में शराब बिक्री के काम को अंजाम देते हैं ।

    एसडीपीओ श्री अमरकांत झा

    फिलहाल दोनो आरोपी फरार है,पुलिस ने बताया कि छापेमारी में 124 लीटर विदेशी जबकि 63 लीटर देशी शराब बरामद की गई है,गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा जा रहा है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।