Tag: तस्कर

  • बिहार : तस्करी के समान के साथ दो तस्करो को एसएसबी ने किया गिरफ्तार

    किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद

    इंडो नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12 वीं वाहिनी कि (ई) कंपनी दिघलबैंक के जवानों द्वारा बीती रात तस्करी के समान के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है ।मालूम हो कि एसएसबी नाका पार्टी के द्वारा तस्करी के सामनो को जप्त किया गया.

    मामले की जानकारी देते हुए, सहायक कमाण्डेन्ट सुमन गुराई ने बताया कि बॉडर पिलर संख्या 134 के समीप कार्रवाई की गई. जिसमें 2 बोरा चीनी,3 बोरा जीरा 7 काटून रेडबुल तीन साइकिल के साथ दो तस्कर को अपने गिरफ्त में लिया। गिरफ्तार तस्कर अब्दुल कलाम साकिन बैरबन्ना थाना दिघलबैंक निवासी,प्रमोद कुमार झापा नेपाल निवासी गिरफ्तार किया गया है.वही गिरफ्तार तस्कर को जप्त सामनो के साथ कस्टम के हवाले किया गया.

  • किशनगंज : एसएसबी ने 7 बोरा गेहूँ के साथ तीन लोगों को लिया हिरासत में

    किशनगंज /विजय कुमार साह

    टेढ़ागाछ एसएसबी बीओपी फतेहपुर के जवानों द्वारा तस्करो के खिलाफ लगातार करवाई की जा रही है ।मालूम हो कि एसएसबी जवानों ने 7 बोरा गेहूँ के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

    बीओपी के जेडी एसआइ रविन्द्र कुमार ने बताया गश्ती के दौरान पिलर संख्या 150/3 के नजदीक भारत नेपाल सीमा के भीतर भारतीय क्षेत्र में जवानों ने तीन लोगों को 7 बोरा गेहूँ बीज के साथ पकड़ा है।जिसे कस्टम कार्यालय किशनगंज भेजा गया है।

  • बिहार :भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने 4 मवेशियों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    किशनगंज /चंदन मंडल

    भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं वाहिनी के जोरलाजोत बीओपी के जवानों ने नाका पेट्रोलिंग के दौरान नेपाल से लाए जा रहे 4 मवेशियों को पकड़ा है.इसके साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया.इस संबंध में एसएसबी के अधिकारी ने बताया कि पीलर संख्या 94 /3 से होकर अवैध रूप से सीमा पार कर एक व्यक्ति मवेशी को नेपाल से भारत में ला रहे थे.

    जहां सीमा पर तैनात एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के जोरलाजोत बीओपी के जवानों ने नाका पेट्रोलिंग के दौरान लाए जा रहे 4 मवेशियों के साथ एक व्यक्ति को अपने हिरासत में ले लिया. एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मवेशी को बेचने के लिए भारत में लाया जा रहा था, लेकिन सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गश्त के दौरान देखा की कोई व्यक्ति नेपाल से 4 मवेशियों के साथ भारत में प्रवेश कर रहा है. इसके बाद एसएसबी ने मवेशियों और उस व्यक्ति को पकड़ कर अपने हिरासत में ले लिया. पकड़े गए व्यक्ति का नाम छोटन राय , उम्र 18, ग्राम मयनागुड़ी का रहने वाला बताया गया है. एसएसबी अपनी सारी कार्रवाई करने के बाद पकड़े गए मवेशियों तथा छोटन राय को खोरीबाड़ी थाना को सुपुर्द कर दिया.

  • किशनगंज :एसएसबी ने तस्करी के मवेशी के साथ दो तस्करो को किया गिरफ्तार

    गलगलिया /चंदन मंडल

    भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं वाहिनी के ए कंपनी रामधनजोत कैम्प के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को अहले सुबह बतासी के निकट वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे मवेशियों को जप्त करने में सफलता हासिल किया गया. वहीं दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है .

    इस संबंध में एसएसबी की अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बतासी के निकट बीआर 11जीबी 2451 नम्बर की वाहन को रोककर चेकिंग की गई. चेकिंग के क्रम में उक्त वाहन से 15 मवेशियों को जब्त किया गया. साथ ही दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद एसएसबी अपनी सारी कार्रवाई करने के बाद जब्त किए गए मवेशी , वाहन तथा गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को खोरीबाड़ी थाना को सुपुर्द कर दिया है ।

  • किशनगंज :पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,हजारों लीटर तस्करी के शराब के साथ दो गिरफ्तार ,छापेमारी में शामिल पुलिस कर्मियो को एसपी कुमार आशीष करेंगे सम्मानित

    गुप्त सूचना पर पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई में 8641 लीटर विदेशी शराब किया गया जप्त

    ट्रक चालक और खलासी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    किशनगंज /संवादाता

    सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में तस्करी का शराब जप्त किया है । एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने सदर थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि एसपी श्री कुमार आशीष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बंगाल के पांजी पाड़ा से एक ट्रक में तस्करी का शराब ले जाया जा रहा है ।

    जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया ।टीम में सदर थाना अध्यक्ष एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। एसडीपीओ द्वारा बताया गया कि टीम के द्वारा रामपुर चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पंजी पाड़ा की तरफ से ट्रक संख्या UP 78CN /7435 को आते हुए देखकर रामपुर में ट्रक को रोक कर उसकी तलाशी ली गई ,जिसके बाद सारा भेद खुल गया ।

    उन्होंने बताया कि ट्रक में इंपीरियल ब्लू और रॉयल स्टेग ब्रांड की विदेशी शराब का कार्टून भरा हुआ था । श्री अंसारी द्वारा बताया गया कि कुल 8641.800 लीटर विदेशी शराब जो की 975 कार्टून में थे को जप्त किया गया है ।पुलिस के द्वारा दो मोबाइल भी जप्त किया गया है ।जिसके बाद ट्रक चालक विजय कुमार उम्र 35 वर्ष कानपुर एवं खलासी राजेश कुमार निवासी सहरसा बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया ।पुलिस के द्वारा सुसंगत धाराओं में थाना कांड संख्या 447/20 दर्ज कर अग्रतर करवाई की जा रही है ।पुलिस द्वारा बताया कि गिरफ्तार ट्रक चालक और खलासी से गहन पूछताछ की गई और उनसे इस तस्करी में संलिप्त शराब माफिया के नाम एवं कहा शराब ले जाया जा रहा था कि जानकारी प्राप्त हुई है ।पूछताछ में ड्राइवर के द्वारा बंगाल के सोनापुर से शराब लोड करने की बात सामने आई है ।

    श्री अंसारी ने बताया कि चालक के बयान पर शराब माफिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे । मालूम हो कि पुलिस के द्वारा जिले में लगातार शराब माफिया के ऊपर करवाई की जा रही है जिससे शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है ।वहीं इस छापेमारी टीम में शामिल पुलिस कर्मियो को एसपी श्री कुमार आशीष पुरस्कृत भी करेंगे ।पत्रकार वार्ता के दौरान एसडीपीओ श्री अनवर जावेद अंसारी ,सदर थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे ।

  • किशनगंज :एसएसबी ने भारी मात्रा में तस्करी का चायनिज मटर किया जप्त ,तस्कर फरार

    किशनगंज /शिव नारायण प्रसाद

    भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 12 वीं वाहिनी कि (ई) कंपनी दिघलबैंक मुख्यालय की बीओपी डुब्बाटोला द्वारा रविवार तड़के सुबह सीमा पर नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे भारी मात्रा में चाइनीज मटर के साथ छह साइकिल को जप्त किया. मामले की जानकारी देते हुए कंपनी प्रभारी इस्पेक्टर भगत सिंह फोगाट ने बताया की डुब्बाटोला बीओपी प्रभारी एसआई कैलाश चंद्र वर्मा के नेतृत्व में बॉर्डर पिलर संख्या 136 के समीप सुबह करीब 3 बजे यह कार्रवाई की गई.

    जिसमें 36 बोरा चाइनीज मटर,छह साइकिल को जप्त किया गया.वही तस्कर साइकिल छोड़कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे.

    इस्पेक्टर श्री फोगाट ने बताया कि कोविड 19 एवं चुनाव को लेकर सीमा पूरी तरह सील थी. तो तस्करों की गतिविधि भी बंद हो गया था. वही बॉर्डर पर चुनाव के बाद तस्करों की सरगर्मी बढ़ने लगी है. जिसके तहत यह कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा को लेकर एसएसबी पूरी तरह से तात्पर्य है. किसी भी तरह से तस्करी की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

  • बिहार : एसएसबी ने तस्करी के सुपाड़ी के साथ दो तस्करो को किया गिरफ्तार

    किशनगंज /चंदन मंडल

    भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं वाहिनी के ए कम्पनी पानीटंकी बीओपी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में सुपारी जब्त किया। इसके साथ ही दो व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया । गिरफ्तार व्यक्ति का नाम विमान घोष (20) एवं राजेश घोष (18 ) है। ये दोनों नक्सलबाड़ी के दहरामजोत के रहने वाले बताए गए हैं ।

    एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार जब्त किए गए सुपारी नेपाल से अवैध रूप से लाया गया था और सुपारी को नक्सलबाड़ी के रास्ते से धूपगुड़ी ले जाने की योजना थी। लेकिन सीमा पर तैनात 41वीं वाहिनी के ए कम्पनी पानीटंकी बीओपी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर एक डब्ल्यू बी 63 ए 5610 पिकअप वैन को अटल चौक के निकट तलाशी लिया गया।

    तलाशी के क्रम में पिकअप वैन से 51 बैग सुपारी बरामद किया गया। साथ ही इस संबंध में विमान घोष एवं राजेश घोष को भी गिरफ्तार किया गया है। एसएसबी अपनी सारी कार्रवाई करने के बाद जब्त सुपारी , पिकअप वैन व गिरफ्तार व्यक्ति को पानीटंकी कस्टम विभाग को सौंप दिया।

  • किशनगंज : गांजा के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ,भेजा जेल

    किशनगंज /चंदन मंडल

    विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार अभियान चला रही एसएसटी की टीम ने शुक्रवार को गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसटी की टीम एएसआई मेघनाथ चौधरी और बिशन मंडल ने गुप्त सूचना के आधार पर जांच करने के दौरान यह बरामदगी हुई है ।

    भारत नेपाल सीमा के गलगलिया चेकपोस्ट पर जांच के दौरान यह सफलता मिली है ।

    गिरफ्तार तस्कर के पास से करीब 12 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में उक्त युवक ने बताया कि वह गांजा किसी को देने वाला था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति का नाम कांति देवनाथ, कूचबिहार का रहने वाला है।पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है ।

  • किशनगंज :एसएसबी जवानों ने मवेशी के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

    किशनगंज /चंदन मंडल

    खोरीबाड़ी प्रखंड के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तैनात रह रहे एसएसबी की 41वीं वाहिनी के डी कम्पनी कादोमनीजोत कैम्प के जवानों ने पेट्रोलिंग के दौरान नेपाल से लाए जा रहे 4 मवेशियों को पकड़ा है। इसके साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया। इस संबंध में एसएसबी के अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पीलर संख्या 95 से होकर सीमा पार कर तस्कर मवेशी को नेपाल से भारत में ला रहे थे।

    जहां सीमा पर तैनात एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के डी कम्पनी कादोमनीजोत कैम्प के जवानों ने गश्त के दौरान लाए जा रहे तस्करी के 4 मवेशी के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मवेशी को बेचने के लिए भारत लाया जा रहा था। लेकिन सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गश्ती के दौरान देखा की कोई तस्कर नेपाल से 4 मवेशियों के साथ भारत में प्रवेश कर रहा है। इसके बाद एसएसबी ने मवेशियों और उस व्यक्ति को पकड़ लिया।

    पकड़े गए व्यक्ति का नाम रामभरत यादव, उम्र 60 बताया गया है। एसएसबी अपनी सारी कार्रवाई करने के बाद पकड़े गए मवेशियों और रामभरत यादव को खोरीबाड़ी थाने को सुपुर्द कर दिया। बता दें कि इस तरह के मामले अक्सर देखे जाते हैं। एसएसबी जवान को इस तरह के गुप्त सूचना मिलते ही तुरंत मवेशियों को पकड़ लेते हैं।

  • बिहार :एसएसबी 41वी बटालियन के जवानों ने गांजा के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार

    गलगलिया /चंदन मंडल

    किशनगंज जिले से सटे गलगलिया भारत – नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं वाहिनी अंतगर्त डांगुजोत बी कंपनी के जवानों ने सिंघयाजोत बस पड़ाव के निकट से गांजे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी की 41वीं वाहिनी के डांगुजोत बी कंपनी के जवानों ने सिंघयाजोत बस पड़ाव पर एक महिला को रोककर उसकी चेकिंग की गई ।

    चेकिंग के क्रम में उक्त महिला के पास से गांजा के दो पैकेट में से करीब दो किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया। एसएसबी के पूछताछ में महिला ने बताया कि वह गांजा किसी को देने वाली थी। गिरफ्तार महिला का नाम अनीता कर्जी उम्र 40 बताया गया है। एसएसबी अपनी सारी कार्रवाई करने के पश्चात जब्त गांजा व गिरफ्तार महिला को खोरीबाड़ी थाने के हवाले कर दिया गया।

    खोरीबाड़ी पुलिस के अनुसार पुलिस अपनी सारी कागजती कार्रवाई करने के बाद उक्त महिला को न्यायालय भेज दिया । बताते चलें कि इस तरह के मामले अक्सर देखे जाते हैं। एसएसबी जवान अपनी पैनी नजर भी बनाए हुए रहते हैं। और जरा सा भी संदेह होने पर व गुप्त सूचना मिलते ही तुरंत आरोपी को दबोच लेते हैं।