किशनगंज /पोठिया /इरफान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिले के पोठिया प्रखंड स्थित क्वारंटाईन सेंटर का दौरा किया AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष श्री अख्तरुल इमाम ने किया । जानतारी के अनुसार पोठिया प्रखंड के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मरिया और शीतलपुर में बाहर से आ रहे कामगारों के लिये बनाए गये क्वारंटाइन केंद्र का जायजा लिया,इस दौरान सेंटर की व्यवस्था का जायजा लेते हुए अख्तरुल ईमान ने कई आवश्यक दिशा -निर्देश मौजूद प्रभारी, मुखिया प्रतिनिधि को दिया। उन्होंने वहां क्वारंटाइन हुए अप्रवासी मजदूरों की जानकारी लेते हुए मिल रहे सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने प्रभारियों को निर्देश दिया कि साथ ही मजदूरों को क्वारंटाइन केन्द्र के नियमों व सोशल डिस्टेसिंग का पालन, खाने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कोरोना महामारी काल में एक-दूसरे का सहयोग सोशल डिस्टेंस रखते हुए करना है। स्वंय सावधानी और संयम से सुरक्षित रखते हुए अन्य लोगों को सुरक्षित करने के लिए प्रेरित किया हैं,