कटिहार/रितेश रंजन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डूम्मर गांव में मारपीट के दौरान घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कटिहार के फलका थाना क्षेत्र अंतर्गत डूंगर गांव निवासी मोहम्मद कादिर को गांव के ही मनोज सिंह की पत्नी के द्वारा उसे घर पर बुलाया गया था उस जगह पर किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया ।
विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने ईट चलाकर उनके सर पर मार दिया ।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां इलाज के क्रम में मंगलवार रात को उनकी मौत हो गई इस घटना को लेकर परिजनों के द्वारा फलका थाना मामला दर्ज कराया गया है ।
वहीं पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और करवाई की बात कही जा रही है ।पुलिस ने फिलहाल शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई है