जिला पदाधिकारी ने क्वारंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण । श्रमिको के बीच जॉब कार्ड का किया गया वितरण

किशनगंज /दिघलबैंक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंगलवार को जिला पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने दिघलबैंक प्रखंड के मध्य विद्यालय भाटटोली,सुशीला हरि इंटर कॉलेज तुलसिया,आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया, हाई स्कूल तुलसिया एवं कन्या उच्च विद्यालय तुलसिया का निरीक्षण किया । जिला पदाधिकारी ने इस मौके पर श्रमिको का हाल जाना और कहा कि आप सभी देश के अलग अलग राज्यों से काम छोड़ आये हैं किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने गांव घर में रहकर अपने हुन्नर से रोजगार को विकसित कर सकतें है। आप अपनी कार्यों की पूरी जानकारी दे। उसी के अनुसार काम दिलाने का प्रयास किया जाएगा। डीएम ने जल जीवन हरियाली कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र में सभी पोखर एवं तालाबों को जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिससे सभी को रोजगार मिल सकें। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाटटोली क्वारंटाइन सेंटर में 67 कामगारों के बीच मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया। अपने संबोधन में कहा कि जो भी सभी अप्रवासी कामगारों आये है उनको जॉब कार्ड निर्गत किया जाएगा,साथ ही सभी को डीबीटी के माध्यम से एक हजार रुपये सहयोग राशि दी जाएगी। मौके पर मौजूद अधिकारियों को श्रमिको से आधार कार्ड नम्बर लेने का आदेश दिया । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि क्वारंटाइन सेंटर में श्रमिको को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो। साथ ही कामगारों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान डीएम आदित्य प्रकाश के साथ डीडीसी मनन राम,बीडीओ पुरण साह,
सीओ अरुण कुमार,प्रखंड प्रमुख पूनम देवी,पीओ तहसीन अंजुम एवं अन्य लोग उपस्थित थे।